IPL 2022 GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 43वें मुकाबला में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की ओर से राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने 40 गेंद में पांचवें विकेट के लिए नाबाद 79 रन की साझेदारी की। राहुल तेवतिया 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 गेंद में 43 और डेविड मिलर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
इसके अलावा गुजरात टाइटंस की ओर से ऋद्धिमान साहा ने 22 गेंद में 29, शुभमन गिल ने 28 गेंद में 31 और साई सुदर्शन ने 14 गेंद में 20 रन की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से शाहबाज अहमद ने 26 और वानिंदु हसरंगा ने 28 रन देकर 2-2 विकेट लिए। जोस हेजलवुड काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 3.3 ओवर में 36 रन लुटाए।
इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का हो गया। आईपीएल 2022 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस के अब 9 मैच में 16 अंक हो गए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 10 मैच में 10 अंक हैं। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी की बात करें तो उसकी ओर से विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मैक्सेवल 18 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमरोर ने 8 गेंद पर 16 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से प्रदीप सांगवान ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। शमी, अल्जारी जोसेफ, राशिद खान और लॉकी फर्ग्युसन के हिस्से भी एक-एक सफलता हाथ लगी।
इससे पहले फाफ डुप्लेसिस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। उन्होंने यश दयाल और अभिनव मनोहर की जगह प्रदीप सांगवान और साईं सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।
IPL 2022 GT vs RCB: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
Indian Premier League, 2022
Gujarat Titans
174/4 (19.3)
Royal Challengers Bangalore
170/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 43 )
Gujarat Titans beat Royal Challengers Bangalore by 6 wickets
IPL 2022, GT vs RCB Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 का न्यूनतम स्कोर बनाया है।
राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की जोड़ी ने एक और मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम कर दिया। इस सीजन गुजरात टाइटंस की जीत का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोई न कोई बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के लिए जीत को हार के जबड़े से छीन लाता है। आज यह कारनामा राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की जोड़ी ने किया।
हर्षल पटेल 19वां ओवर लेकर आए। तेवतिया ने उनकी आखिरी गेंद पर छक्का लगयाा। हर्षल पटेल के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 12 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 164 रन है। तेवतिया के 24 गेंद में 39 और मिलर के 22 गेंद में 34 रन हैं। उसे जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन बनाने हैं।
जोस हेजलवुड 18वां ओवर लेकर आए। तेवतिया उनकी दूसरी गेंद पर बीट हुए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का और चोथी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर मिलर चौका जड़ा। हेजलवुड के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 17 रन आए। अठारह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 152 रन है। तेवतिया के 20 गेंद में 29 और मिलर के 20 गेंद में 32 रन हैं। उसे जीत के लिए 2 ओवर में 19 रन बनाने हैं।
हर्षल पटेल 17वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 7 रन आए। सत्रह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 135 रन है। तेवतिया के 15 गेंद में 16 और मिलर के 19 गेंद में 28 रन हैं। उसे जीत के लिए 3 ओवर में 36 रन बनाने हैं।
मोहम्मद सिराज 16वां ओवर लेकर आए। राहुल तेवतिया ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार चौकै जड़े। आखिरी गेंद पर वह बीट हुए, हालांकि, लेग बाई से चौका बटोरने में सफल रहे। सिराज के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 15 रन आए। सोलह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 128 रन है। तेवतिया के 13 गेंद में 14 और मिलर के 15 गेंद में 24 रन हैं। उसे जीत के लिए 4 ओवर में 43 रन बनाने हैं।
वानिंदु हसरंगा 15वां ओवर लेकर आए। डेविड मिलर ने उनकी ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। हसरंगा के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 13 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 113 रन है। तेवतिया के 9 गेंद में 6 और मिलर के 13 गेंद में 21 रन हैं।
मोहम्मद सिराज 14वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर अंपायर ने तेवतिया का एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। हालांकि, तेवतिया ने रिव्यू ले लिया और थर्ड अंपायर ने उन्हें पारी जारी रखने को कहा। तेवतिया ने सिराज की तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। चौदह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 100 रन है। तेवतिया के 7 गेंद में 5 और डेविड मिलर के 9 गेंद में 9 रन हैं।
वानिंदु हसरंगा 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने साई सुदर्शन को विकेट के पीछे अनुज रावत के हाथों कैच कराया। दिनेश कार्तिक के स्वस्थ नहीं होने के कारण इस मैच में आरसीबी के लिए अनुज रावत विकेटकीपिंग कर रहे हैं। साई 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल तेवतिया आए हैं। तेरह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 96 रन है। उसे जीत के लिए 7 ओवर में 75 रन बनाने हैं।
शाहबाज ने गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को पवेलियन की राह दिखाई। हार्दिक 5 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। शाहबाज की गेंद मिडिल स्टंप पर फुलर थी। हार्दिक उसे लॉन्ग ऑन की ओर उठाकर मारना चाहते थे, लेकिन वहां महिपाल लोमरोर ने उनका कैच लपक लिया। हार्दिक की जगह डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं।
गुजरात को 6 गेंद के भीतर 2 झटके लगे। उसके दोनों ओपनर्स (ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल) पवेलियन लौट गए। वानिंदु हसरंगा 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। साहा 22 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहबाज अहमद को गिल को पवेलियन की राह दिखाई। गिल 28 गेंद में 31 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। शाहबाज की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। साहा की जगह साई सुदर्शन क्रीज पर आए थे। नौ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट पर 69 रन है।
मोहम्मद सिराज छठा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर साहा ने चौका जड़ा। साहा पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ा। सिराज के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 12 रन आए। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोए 46 रन है। गिल के 18 गेंद में 17 और साहा के 18 गेंद में 27 रन हैं।
जोस हेजलवुड पांचवां ओवर लेकर आए। हेजलवुड के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 4 रन आए। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है। गिल के 17 गेंद में 16 और साहा के 13 गेंद में 18 रन हैं।
शाहबाज अहमद चौथा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर साहा ने चौका जड़ दिया। शाहबाज के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 7 रन आए। चार ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोए 30 रन है। गिल के 14 गेंद में 14 और साहा के 10 गेंद में 16 रन हैं।
जोस हेजलवुड तीसरा ओवर लेकर आए। हेजलवुड के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 5 रन आए। तीन ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन है। गिल के 11 गेंद में 13 और साहा के 7 गेंद में 10 रन हैं।
दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर गिल ने चौका जड़ा। सिराज के इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 8 रन आए। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। गिल के 9 गेंद में 12 और साहा के 3 गेंद में 6 रन हैं।
गुजरात टाइटंस की ओर से ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल पहला ओवर लेकर आए। साहा ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर गिल को स्ट्राइक दी। गिल ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 10 रन आए।
यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक अच्छी पारी रही। कप्तान फाफ डुप्लेसिस जल्दी आउट हुए, लेकिन विराट कोहली ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। वहीं, रजत पाटीदार ने भी सुर्खियां बटोरी। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। अंत में मैक्सवेल और लोमरोर ने तेज हाथ दिखाए। इसके चलते आरसीबी का स्कोर 170 रन पर पहुंचा। इस बीच, एक और खिलाड़ी की तारीफ करना जरूरी है। साल 2018 के बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे प्रदीप सांगवान ने दो अहम विकेट झटके और अपनी वापसी का ऐलान किया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 गेंद में 2 विकेट (दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल) गंवाए। राशिद खान ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया। कार्तिक 3 गेंंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को राशिद खान के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 18 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्नीस ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 5 विकेट पर 155 रन है।
विराट कोहली की जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। दिनेश कार्तिक ने शमी की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का जड़ दिया। शमी के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 15 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है। ग्लेन मैक्सवेल के 12 गेंद में 21 रन हैं।
मोहम्मद शमी 17वां ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। कोहली ने शमी की यॉर्कर गेंद को रूम बनाकर एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव लगाना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। इस तरह कोहली की एक अच्छी पारी का अंत हुआ। कोहली 53 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया।
मैक्सवेल ने सांगवान के ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। प्रदीप सांगवान के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 7 रन आए, हालांकि, उसने एक विकेट भी गंवाया। पंद्रह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 117 रन है। कोहली के 49 गेंद में 55 और ग्लेन मैक्सवेल के 5 गेंद में 7 रन हैं। सांगवान ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और 2 विकेट चटकाए।
प्रदीप सांगवान अपना चौथा और पारी का 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रजत पाटीदार को स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल के हाथों कैच करा दिया। रजत 32 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। सांगवान का इस मैच में यह दूसरा विकेट है।
लॉकी फर्ग्युसन 14वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर चौथी गेंद पर रजत पाटीदार चौका जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया। फर्ग्युसन के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 8 रन आए। चौदह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 110 रन है। कोहली के 49 गेंद में 55 और रजत पाटीदार के 31 गेंद में 52 रन हैं।
मोहम्मद शमी 13वां ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 45 गेंद में अपने नाम की है। कोहली ने पांचवीं गेंद पर 2 रन लिए। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी शतक पूरा हो गया। आखिर गेंद पर भी उन्होंने एक रन लिया। शमी के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 8 रन आए। तेरह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 102 रन है। कोहली के 47 गेंद में 53 और रजत पाटीदार के 27 गेंद में 47 रन हैं।
राशिद खान 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 7 रन आए। बारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 94 रन है। कोहली के 44 गेंद में 49 और रजत पाटीदार के 24 गेंद में 43 रन हैं।
अल्जारी जोसेफ 11वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। अल्जारी जोसेफ के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 12 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है। कोहली के 41 गेंद में 45 और रजत पाटीदार के 21 गेंद में 40 रन हैं।
लॉकी फर्ग्युसन 10वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने छक्का और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार ने चौका जड़ा। फर्ग्युसन के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 15 रन आए। दस ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है। कोहली के 38 गेंद में 44 और रजत पाटीदार के 18 गेंद में 29 रन हैं।
राशिद खान 9वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। राशिद खान के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 9 रन आए। नौ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 60 रन है। कोहली के 33 गेंद में 33 और रजत पाटीदार के 17 गेंद में 25 रन हैं।
लॉकी फर्ग्युसन 8वां ओवर लेकर आए। फर्ग्युसन के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में सिर्फ 3 रन आए। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 51 रन है। कोहली के 30 गेंद में 31 और रजत पाटीदार के 14 गेंद में 18 रन हैं।
राशिद खान 7वां ओवर लेकर आएा राशिद खान के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 5 रन आए। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 48 रन है। कोहली के 25 गेंद में 30 और रजत पाटीदार के 13 गेंद में 16 रन हैं।
IPL 2022, GT vs RCB Live Score: ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ 68 रन ही बना पाई थी। यह आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे कम स्कोर है। गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर में 4 रन का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। इनमें से दो में उसने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। आईपीएल 2012 में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने ही लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर एक से अधिक (तीन) मैच जीते थे। इस सीजन गुजरात टाइटंस दो मैच में ऐसा कर चुकी है। यदि इस मैच में भी उसने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया तो चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी पहुंच जाएगी।