IPL 2024, GT vs SRH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हुआ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 162 रन पर रोक दिया। सनराइजर्स के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाये। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये। सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 162 रन पर रोकने के बाद गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 45 जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

गुजरात टाइटंस ने टीम में दो बदलाव किए हैं। सनराइजर्स ने पिछले मैच में रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस हार का मुंह देखने के बाद वापसी के लिए तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच हारने के बाद वह एक बार फिर अपने घर पर लौट आई है। गुजरात ने अपने घर पर खेले गए पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। हैदराबाद दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी एक मैच में एक हार और एक जीत हासिल की लेकिन कम नेटरनरेट के कारण वह आठवें स्थान पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Gujarat Titans 
168/3 (19.1)

vs

Sunrisers Hyderabad  
162/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 12 )
Gujarat Titans beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets

Live Updates

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने घरेलू मैदान पर हासिल की जीत

19:10 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरा मैच जीता। चेन्नई से हार के बाद गुजरात जीत के ट्रैक पर लौटा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। वहीं गुजरात ने यह लक्ष्य पांच गेंदे रहते हुए हासिल कर लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 45 और डेविड मिलर ने 44 रन बनाए।

19:00 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, LIVE Score: डेविड मिलर का शानदार छक्का

20वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जमाया और अपनी टीम की जीत तय की।

18:57 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, LIVE Updates: विजय शंकर ने लगाया चौका

18वें ओवर में जयदेव उनादकट ने 9 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर विजय शंकर ने पुल करके चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर मिड ऑप पर एक और चौका जड़ा।

18:45 (IST) 31 Mar 2024
साई सुदर्शन आउट

17वें ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन आउट हो गए। उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह डीप मिड विकेट पर अभिषेक शर्मा को कैच दे दिया। 36 गेंदों में सुदर्शन ने 45 रन बनाए।

18:40 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: डेविड मिलर का तूफानी खेल

16वें ओवर में मारकंडे ने ओवर में 24 रन दिए और इसके बाद मैच पलट दिया। ओवर की पहली गेंद वाइड रही। इसके बाद मिलर ने मिड विकेट पर लॉन्ग ऑन और डीप मिड विकेट के बीच चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर मिलर ने एक्सट्रा कवर ने चौका लगाया। ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन ने छक्का लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर एक और छक्का जमाया।

18:33 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: वॉशिंगटन सुंदर ने दिए 10 रन

14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 10 रन दिए। ओवर की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग चौका लगाया।

18:19 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, LIVE Score: साई सुदर्शन का शानदार चौका

11वें ओवर में पैट कमिंस ने पांच रन दिए। वहीं अगले ओवर जयदेव उनादकट ने सात रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर साई सुदर्शन ने मिड ऑफ पर चौका जमाया।

18:09 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: शुभमन गिल भी आउट

10वें ओवर में मयंक मार्कंडे ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। ओवर की पहली गेंद पर गुजरात के कप्तान ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला लेकिन वह अब्दुल सामद को कैच दे बैठे। 28 गेंदों में उन्होंने 36 रन बनाए। गिल ने पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।

18:01 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, LIVE Updates: किफायती गेंदबाजी

सातवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने छह रन दिए। वहीं अगले ओवर में मयंक मार्कंडे ने पांच रन दिए।

18:00 (IST) 31 Mar 2024
Gujarat vs Hyderabad: साहा आउट

पांचवें ओवर में शहबाज अहमद ने ऋद्धिमान साहा को आउट किया। साहा ने गेंद को मिड ऑन पर खेला और वह पैट कमिंस को कैच दे बैठे। साहा ने 13 गेंदों में 25 रन बनाए ।

17:41 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: साहा की अटैकिंग बल्लेबाजी

दूसरे ओवर में शहबाज अहमद ने 11 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जमा दिया। वहीं अगली ओवर में साहा ने चौका भी जमाया।

17:31 (IST) 31 Mar 2024
Gujarat vs Hyderabad: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी शुरू हो गई है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सात रन दिए।

17:25 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, LIVE Updates: गुजरात टाइटंस को मिला 163 का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रन बनाये। सनराइजर्स के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाये। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये।

17:18 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: हैदराबाद ने आखिरी ओवर में झटके 3 विकेट

मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर डाला। उन्होंने दूसरी गेंद पर शहबाज अहमद को आउट किया वहीं अगली गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को भी पवेलियन भेजा। आखिरी गेंद पर पैट कमिंस भी ऑलआउट हो गए।

17:07 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: शहबाज अहमद ने जमाया छक्का

19वां ओवर दर्शन नालकंडे ने डाला। ओवर की चौथी गेंद पर शहबाज अहमद ने छक्का जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर उन्होंने शहबाज अहमद के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

16:52 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH: एडेन मार्करम आउट

15वें ओवर में उमेश यादव ने एडेन मार्करम को आउट किया। वह लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह राशिद खान को कैच दे बैठे। 19 गेंदों में उन्होंने 17 रन बनाए। हालांकि अगली दो गेंदों पर अब्दुल सामद ने लगातार दो चौके लगाए।

16:39 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: हेनरिक क्लासेन बोल्ड

राशिद खान ने हेनरिक क्लासेन को भी बोल्ड करके टीम को चौथी सफलता दिलाई। क्लासेन ने पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद लेग स्टंप से जा लगी। हैदराबाद ने अपना चौथा विकेट किया। उन्होंने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए।

16:22 (IST) 31 Mar 2024
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा आउट

10वें ओवर में मोहित शर्मा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने एक्सट्रा कवर पर गेंद को खेला लेकिन वह शुभमन गिल को कैच दे बैठे। 20 गेंदो पर 29 रन बनाकर अभिषेक लौट गए।

16:16 (IST) 31 Mar 2024
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: अभिषेक ने बचाया अपना विकेट

नौवें ओवर में नूर अहमद ने अभिषेक शर्मा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने आउट दिया लेकिन अभिषेक ने फौरन रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप्स से नहीं टकरा रही थी। अभिषेक ने रिव्यू लेकर विकेट बचाया।

16:09 (IST) 31 Mar 2024
SRH vs GT: ट्रैविस हेड आउट

सातवें ओवर में नूर अहमद ने ट्रैविड हेड को बोल्ड करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। स्लॉग स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद मीडिल स्टंप पर लग गई। उन्होंने 14 गेंदों में 19 रन बनाए। हेड ने पारी में तीन चौके लगाए।

16:01 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Updates: अभिषेक शर्मा के बैक टू बैक छक्के

राशिद खान ने छठा ओवर डाला। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने दो छक्के जमाए। उन्होंने पहले स्लॉग स्वीप करके छक्का लगाया वहीं अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा। इस ओवर में 15 रन आए।

15:55 (IST) 31 Mar 2024
SRH vs GT: मयंक अग्रवाल आउट

पांचवें ओवर में अजमातुल्लाह ने मयंक अग्रवाल को आउट किया। अग्रवाल ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर गेंद को खेला और वह दर्शन नालकंडे को कैच दे बैठे। उन्होंने 17 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके जमाए।

15:44 (IST) 31 Mar 2024
Gujarat vs Hyderabad, IPL 2024:’ गुजरात टाइटंस को विकेट की जरूरत

दूसरे ओवर में ट्रैविस हेड ने चौथी गेंद पर चौका जमाया। टीम का स्कोर दो ही ओवर में 20 तक पहुंच गया है। गुजरात टाइटंस को जल्दी विकेट हासिल करने होंगे। सेट होने पर हैदराबाद की टीम क्या कर सकती है यह उन्होंने पिछले मैच में दिखा दिया था।

15:36 (IST) 31 Mar 2024
Gujarat vs Hyderabad, live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक अग्रवाल और ट्रैविस हेड ओपनिंग करने उतरे। वहीं गुजरात की ओर से पहला ओवर अजमातुल्लाह ने डाला। पहले ही ओवर से ट्रैविस हेड ने अटैक शुरू किया। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर हेड ने बैक टू बैक चौके लगाए।

15:22 (IST) 31 Mar 2024
SRH vs GT, IPL 2024: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे

15:18 (IST) 31 Mar 2024
SRH vs GT, LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में बदलाव नहीं हुआ है।

मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

15:05 (IST) 31 Mar 2024
Gujarat vs Hyderabad: पैट कमिंस ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कमिंस ने कहा, ‘विकेट अच्छा लग रहा है। हम बोर्ड पर रन लगाना चाहते हैं। हमने पिछले मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। हम ऐसा कर सकते हैं।’

14:59 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Updates: वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किल यह है कि उनके स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। वानिंदु को पैर में ऐड़ी में चोट लगी थी।

14:43 (IST) 31 Mar 2024
GT vs SRH, IPL 2024: पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट देते हुए रवि शास्त्री ने कहा, ‘यह पिच काफी अच्छी है। बल्लेबाजों के मुफीद है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। यहां पर सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।’

14:34 (IST) 31 Mar 2024
SRH vs GT, LIVE Update: वॉर्म अप कर रहे हैं खिलाड़ी

दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं। वॉर्म अप कर रहे हैं। अबसे कुछ देर में टॉस होगा।

गुजरात टाइटंस ने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस पर जीत से शुरूआत की लेकिन पिछले मैच में चेन्नई में उसे हार का सामना करना पड़ा। चोटिल मोहम्मद शमी की जगह खेल रहे उमेश यादव कहीं भी उनके बराबर नहीं हैं जो गुजरात टाइटन्स के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रहा है।