इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में शनिवार (19 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC)के खिलाफ टॉस के दौरान गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की उपलब्धता को लेकर जानकारी दी। रबाडा शुरुआती 2 मैचों में खेलने के बाद निजी कारणों से साउथ अफ्रीका लौट गए थे। वह अप्रैल के अंत में गुजरात टाइटंस से जुड़ सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कगिसो रबाडा पर अपडेट देते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका का पेसर अगले 10 दिनों में टीम से जुड़ जाएगा। रबाडा की लंबी अनुपस्थिति के बावजूद गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

फ्रंटलाइन पेसर की कमी महसूस नहीं हुई

मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर जैसे खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि टीम को अपने फ्रंटलाइन पेसर की कमी महसूस नहीं हुई है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 35वें मैच के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टीम से बाहर कर दिया गया। अबतक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 में मौका मिला। फाफ डुप्लेसिस के भी उपलब्ध न होने पर अभिषेक पोरेल के साथ करुण नायर ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: जेक फ्रेजर मैकगर्क, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दुशमंथा चमीरा।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग XI

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जनत।