GT IPL Team 2025 Players List, Gujarat Titans Team Players List, Squad 2025: गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में कई बड़े नामों पर बोली लगाई। उन्होंने मार्की सेट से तीन खिलाड़ियों को अपने नाम किया। इसके अलावा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर भी बड़ी लगाई। टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस पर अपने साथ शामिल किया।
टीम ने पहले दिन 11 खिलाड़ियों को खरीदा। टीम ने सबसे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को खरीदा। टीम ने बटलर के लिए 15 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए। यही उनके पहले दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वहीं भारत के मोहम्मद सिराज सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम ने उनके लिए 12.25 करोड़ रुपए लुटाए। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 के दूसरे दिन सबसे पहले गेराल्ड कोएत्जी को खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी अपने साथ जोड़ा।
CSK IPL Team 2025 Players List: आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, इन खिलाड़ियों को खरीदा
गुजरात टाइटंस के पास थे 69 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस ने रिटेंशन पर अपने खिलाड़ियों पर जो पैसा खर्च किया उसके बाद उनके पर्स में केवल 69 करोड़ रुपए बचे थे। गुजरात टाइटंस के पास एक आईटीएम कार्ड था और वह इसका इस्तेमाल किसी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ी के लिए कर सकती है। टीम ने जिन बड़े खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया उसमें मोहम्मद शमी और डेविड मिलर का नाम शामिल था
गुजरात टाइटंस ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया उसमें सबसे महंगे अफ़गानिस्तान के स्पिनर राशिद खान हैं। टीम ने राशिद को 18 करोड रुपए में रिटेन किया। वहीं टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को 16.5 करोड़ रुपए में अपने साथ बनाए रखा। साई सुदर्शन को 8.50 करोड़ वहीं राहुल तेवतिया को चार करोड़ और शाहरुख खान को भी 4 करोड रुपए में टीम ने अपने साथ बनाए रखा है। गुजरात टाइटंस की टीम एक बार खिताब जीत चुकी है वही एक बार वह फाइनल तक पहुंची है बीते सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
आईपीएल में महज तीन सीजन पुरानी है। टीम ने मेगा एक्शन 2022 में तीन खिलाड़ियों को ड्राफ्ट किया था। इस बार जब उन्हें खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी टीम में से पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया।
| खिलाड़ी | पैसा | देश |
| राशिद खान | 18 करोड़ रुपए | अफगानिस्तान |
| शुभमन गिल | 16.50 करोड़ रुपए | भारत |
| साई सुदर्शन | 8.50 करोड़ रुपए | भारत |
| राहुल तेवतिया | चार करोड़ रुपए | भारत |
| शाहरुख खान | चार करोड़ रुपए | भारत |
| जोस बटलर | 15.75 करोड़ रुपए | इंग्लैंड |
| कगिसो रबाडा | 10.75 करोड़ रुपए | साउथ अफ्रीका |
| मोहम्मद सिराज | 12.25 करोड़ रुपए | भारत |
| प्रसिद्ध कृष्णा | 9.50 करोड़ रुपए | भारत |
| निशांत संधु | 30 लाख रुपए | भारत |
| मानव सुथार | 30 लाख रुपए | भारत |
| महिपाल लोमरोर | 1.70 करोड़ रुपए | भारत |
| अनुज रावत | 30 लाख रुपए | भारत |
| कुमार कुशाग्र | 65 लाख | भारत |
| वॉशिंगटन सुंदर | 3.20 करोड़ | भारत |
| गेराल्ड कोएत्जी | 2.40 करोड़ | साउथ अफ्रीका |
| अरशद खान | 1.30 करोड़ रुपए | भारत |
| गुरनूर बरार | 1.30 करोड़ रुपए | भारत |
| शरफेन रदरफोर्ड | 2.60 करोड़ | वेस्टइंडीज |
| साई किशोर | 2 करोड़ | भारत |
| जयंत यादव | 75 लाख रुपए | भारत |
| इशांत शर्मा | 75 लाख रुपए | भारत |
| ग्लेन फिलिप्स | 2 करोड़ | भारत |
| करीम जनत | 75 लाख | अफगानिस्तान |
| कुलवंत खजेरोलिया | 30 लाख | भारत |
