ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया। रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।
रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे। लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। इन दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मारिन ने कहा कि हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Ronaldinho arrested in Paraguay after entering the country with an illegal passport. He’ll spend the night in an Asunción jail, despite the prosecutor insisting Ronaldinho and his brother had been ‘tricked’ into using the documents. pic.twitter.com/EVS90BT2F0
— Rupert Fryer (@Rupert_Fryer) March 7, 2020
इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाईयों से सात घंटे तक पूछताछ की थी। खबरों की मानें तो 39 साल के रोनाल्डो एक किताब को लॉन्च करने और बच्चों से जुड़े एक अभियान को प्रमोट करने के लिए पराग्वे पहुंचे थे।
बता दें कि जुलाई 2019 में खिलाड़ी के ब्राजील और स्पैनिश पासपोर्ट को टैक्स भुगतान नहीं करने और एक अवैध निर्माण की वजह से लगे जुर्माने को नहीं भरने की वजह से जब्त कर लिया गया था। रोनाल्डिन्हो 2004 और 2005 के प्लेयर ऑफ द इयर रहे थे। वह 2002 की फीफा वर्ल्ड कप विनर टीम ब्राजील के सदस्य भी रहे।