भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का 24 अगस्त को एम्स में निधन हो गया है। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। पेशे से वकील जेटली के राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कई काम लोगों की जुबान पर रहते हैं, लेकिन वो अपनी दरियादिली के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहे। खेल जगत से भी जेटली का काफी करीबी रिश्ता रहा है। वो डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन) के प्रेसीडेंट भी थे। उनका क्रिकेट प्रेम उस वक्त काफी चर्चा में रहा था जब उन्होंने मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए अपना सरकारी आवास दे दिया था।

22 अप्रैंल 2004 को भारत के पूर्व सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी गर्लफ्रेंड आरती के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने तकरीबन तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस रिश्ते को एक नाम दिया था। इस दौरान बीजेपी नेता अरुण जेटली के दिल्ली निवास पर सहवाग और आरती की शादी का आयोजन किया गया था जिसमें खेल, बॉलीवुड और राजनीती जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। मीडिया को इस समारोह से बिल्कुल दूर रखा गया था।

[bc_video video_id=”6073668298001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के अनुसार बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव वानी त्रिपाठी बताती हैं कि जेटली कैलाश कॉलोनी स्थित अपने आवास में रहा करते थे। वहीं 9, अशोका रोड पर तत्कालीन कानून मंत्री अरुण जेटली का आवास था। जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा खुला रहता था। यहीं ये शादी संपन्न हुई थी। इस दौरान न सिर्फ जेटली ने शादी के लिए आवास दिया था बल्कि अपने स्टाफ के लोगों को भी इस समारोह में मदद के लिए लगाया था। साथ ही कैटरिंग तक की व्यवस्था जेटली ने खुद की थी।