Portugal vs Morocco, FIFA World Cup 2018: कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा हेडर के जरिए किए गए गोल की मदद से पुर्तगाल ने बुधवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में मोरक्को को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप-2018 में अपना जीत का खाता खोल दिया। लुज्निकी स्टेडियम में इस हार के बाद मोरक्को की टीम नॉकआउट से लगभग बाहर हो गई है। उसे ग्रुप-बी में खेले गए पहले मैच में ईरान से हार का सामना करना पड़ा था। चौथे ही मिनट में कॉर्नर से मिले गोल के अवसर को पुर्तगाल के लिए कप्तान रोनाल्डो ने जाया नहीं जाने दिया। बर्नाडो सिल्वा ने कॉर्नर से गोल पास किया, जिसे रोनाल्डो ने हेडर के शॉट के साथ मोरक्को के गोल पोस्ट तक पहुंचाकर पुर्तगाल का खाता खोला।

रोनाल्डो विश्व स्तर पर सबसे अधिक गोल दागने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल 85 गोल किए हैं। यही नहीं, वह विश्व कप चार या उससे अधिक गोल करने वाले दूसरे पुर्तगाली खिलाड़ी हैं। 1966 में युसेबियो ने नौ गोल दागे थे। रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ तीन गोल किए थे। वह मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा था।

पुर्तगाल के सामने मोरक्को का डिफेंस बेहद कमजोर था। आठवें मिनट में रोनाल्डो को एक और मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के बेहद करीब से होकर गुजर गया। रोनाल्डो की टीम के खिलाफ संघर्ष कर रही मोरक्को को 10वें मिनट में कॉर्नर से गोल का अवसर मिला, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर रुइ पेट्रिको ने इसे शानदार तरीके से सेव कर दिया। बाईं ओर से मोरक्को का डिफेंस पुर्तगाल के अटैक को नहीं झेल पा रहा था। इसी कारण उसकी कई कोशिशें नाकाम हो रही थीं। 10 मिनट में उसे तीन बार कॉर्नर से गोल दागने का अवसर मिला और तीनों बार टीम असफल रही।

पहले गोल के साथ बढ़त हासिल करने वाली पुर्तगाल कहीं न कहीं अपनी लय को खो रही थी। हालांकि, इस बीच 30वें मिनट में रोनाल्डो ने फ्रीकिक पर गोल किया, लेकिन मोरक्को ने इसे असफल कर दिया। अवसरों को भुना पाने में असफल रही मोरक्को टीम पहले हाफ में गोल स्कोर नहीं कर पाई और पुर्तगाल ने पहले हाफ के समापन तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद एक समय पर दो मिनट के भीतर मोरक्को के गोल के लिए दागे दो शॉट पुर्तगाल के गोलकीपर पेट्रिको ने बेहतरीन तरीके से सेव करते हुए रद्द कर दिए। मोरक्को के कप्तान मेहदी बेनातिया और मिडफील्डर नौरेदिने अमराबत आगे बढ़ते हुए अपनी हर कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अटैकिंग टीम से मदद नहीं मिल रही थी। मोरक्को को 78वें और 79वें मिनट में फ्री किक से गोल करने के दो अवसर मिले। पहले मौके पर कप्तान बेनातिया का हेडर गोल पोस्ट के की बाहरी ओर निकल गया, वहीं दूसरी कोशिश भी नाकाम हो गई।

पुर्तगाल के डिफेंस पर मोरक्को का अटैक लगातार जारी था, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम हो रही थी। मैच के निर्धारित समय की समाप्ति के बाद पांच मिनट के अतिरिक्त समय में 93वें मिनट में कप्तान बेनातिया को गोल करने का अवसर मिला था, लेकिन वह इसमें भी नाकाम रहे और इस कारण आखिरकार मोरक्को को पुर्तगाल से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी मोरक्को को अपना आखिरी ग्रुप मैच स्पेन के खिलाफ खेलना है। पुर्तगाल ने इस मैच से तीन अंक हासिल किए हैं, लेकिन अंतिम-16 दौर में उसका प्रवेश ईरान के खिलाफ आखिरी मुकाबले से तय होगा।

FIFA World Cup 2018, Portugal vs Morocco Live Streaming
FIFA World Cup 2018 Live Streaming, Football Live Score at Sony Ten 1, Sony Ten 2 Football Live: 

Live Blog

Portugal vs Morocco Football Live Score, FIFA World Cup 2018 Live Streaming: Portugal vs Morocco Live Updates in English

20:05 (IST)20 Jun 2018
मैच का विश्लेषण
19:24 (IST)20 Jun 2018
पुर्तगाल ने जीता मैच

पुर्तगाल ने मुकाबला 1-0 से जीत लिया है। इस विश्व कप पुर्तगाल की ये पहली जीत है। जीत के नायक कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे।

19:21 (IST)20 Jun 2018
एड्रिन सिल्वाको येलो कार्ड

एड्रिन सिल्वा को येलो कार्ड दे दिया गया है। सिल्वा पुर्तगाल के खिलाड़ी हैं। मैच के 90वें मिनट मोरक्को के पास चांस लेकिन नाकाम। मोरक्को 0, पुर्तगाल 1

19:13 (IST)20 Jun 2018

मैच के 83वें मिनट रोनाल्डो को गिराया गया और बॉक्स के ठीक बाहर से पुर्तगाल को पेनल्टी मिली। रोनाल्डो के पास सुनहरा मौका। रोनाल्डो के पास 5वां गोल दागने का मौका लेकिन नाकाम। पुर्तगाल 1, मोरक्को 0

19:07 (IST)20 Jun 2018
जीत के साथ अंतिम-16 में स्थान पक्का करेगा पुर्तगाल

मोरक्को को नॉकआउट दौर में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ये मैच जीतना होगा। वहीं पुर्तगाल अगर इस मैच में जीत हासिल करता है, तो वह अंतिम-16 दौर में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगा। मैच के 78वें मिनट पुर्तगाल 1-0 से लीड में

18:59 (IST)20 Jun 2018
70 मिनट दोनों टीमों ने किए बदलाव

मैच के 70वें मिनट दोनों टीमों ने परिवर्तन किए। मोरक्को की ओर से बोटैब इस वक्त अल्ताबी के स्थान पर आ चुके हैं। वहीं मारिो के बदले ब्रूअवा फर्नांडिस मैदान पर आ चुके हैं। पुर्तगाल 1. मोरक्को 0

18:55 (IST)20 Jun 2018
1986 की जीत दोहराना चाह रहा मोरक्को

मैच के 67वें मिनट पुर्तगाल 1-0 से लीड में है। मोरक्को इस मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 1986 विश्व कप के मैच में मिली जीत के इतिहास को फिर दोहराना चाह रहा है। उसने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। हालांकि अभी तक मोरक्को गोल नहीं कर सका है।

18:49 (IST)20 Jun 2018
मौका चूके बेहनादिया

60वें मिनट  मैच का पहला बदलाव। गेल्सोन मैदान पर आ चुके हैं। इस बीच मोरक्को को फ्री किक मिली, जिसमें बेहनादिया ने कोशिश की लेकिन कोई गोल नहीं। उनके सामने उस वक्त दो डिफेंडर थे। पुर्तगाल 1, मोरक्को 0

18:41 (IST)20 Jun 2018
गोल से चूका पुर्तगाल

मैच के 50वें मिनट पुर्तगाल ने मौका बनाया लेकिन रोनाल्डो इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। उनके पास ये शानदार मौका था। पुर्तगाल 0, मोरक्को 0

18:36 (IST)20 Jun 2018
दूसरा हाफ शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। सेकेंड हाफ की शुरुआत में किसी भी टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। पुर्तगाल ने यहां से आक्रामक शुरुआत की है। पुर्तगाल ने चौथा कॉर्नर लिया लेकिन कोई गोल नहीं। पुर्तगाल 1, मोरक्को 0

18:31 (IST)20 Jun 2018
पहले हाफ तक का विश्लेषण
18:24 (IST)20 Jun 2018
रोनाल्डो ने दागा गोल, उत्साह में फैंस
18:23 (IST)20 Jun 2018
हाफ टाइम स्कोर 1-0

पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। पहला हाफ बेहद शानदार राह है। पुर्तगाल बेहतरीन खेल दिखा रहा है। हाफ टाइम स्कोर 1-0 का है। फैंस ये मैच रोनाल्डो के नाम पर भी देखने आए हैं। पुर्तगाल 1, मोरक्को 0

18:11 (IST)20 Jun 2018
40वें मिनट पुर्तगाल लीड में

मैच के 40वें मिनट तक भी पुर्तगाल ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। रोनाल्डो इस वर्ल्ड कप अपना दूसरा मैच खेल रहे हैं  और उन्होंने 4 गोल कर दिए हैं। पिछले मुकाबले में रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी लेकिन वो मैच ड्रॉ रहा था।

17:57 (IST)20 Jun 2018
रोनाल्डो हुए चोटिल

रोनाल्डो मैच के 26वें मिनट चोटिल। हालांकि कोई खास प्रभाव नहीं। मोरक्कन टीम ने वीआर की मांग कि, जिसे रेफरी ने स्वीकार नहीं किया। फर्नांडो सिल्वा ने मौका बनाया। विपक्षी टीम के पाले में। मगर कोई गोल नहीं। पुर्तगाल 1, मोरक्को 0

17:50 (IST)20 Jun 2018
काउंटर अटैक की कोशिश में मोरक्को

गोल खाने के बाद मोरक्को अब काउंटर अटैक की कोशिश में है। मैच के 20वें मिनट तक पुर्तगाल बढ़त में। मोरक्को को तीसरा कॉर्नर मिला, जिसे पुर्तगाल ने क्लीयर किया। पुर्तगाल के गोलकीपर शानदार रक्षण कर रहे हैं। पुर्तगाल 1, मोरक्को 0

17:43 (IST)20 Jun 2018
गोल!!

मैच के 5वें मिनट रोनाल्डो ने गोल दाग पुर्तगाल टीम को 1-0 से लीड दिला दी है। हालांकि मोरक्को भी काफी आक्रामक खेलती दिख रही  है। ये मैच बेहद रोमांचक होने जा रहा है।

17:34 (IST)20 Jun 2018
मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले तीन मिनट तक कोई भी गोल नहीं हुआ है। यूरो 2016 में जीत के बावजूद पुर्तगाल को वर्तमान विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदारों में नहीं माना जा रहा है लेकिन वह मोरक्को पर जीत से अंतिम 16 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है।

17:25 (IST)20 Jun 2018
पुर्तगाल को डिफेंस और भी मजबूत करने की जरूरत

पुर्तगाल भले ही मजबूत टीम हो, लेकिन स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में यह साफ नजर आया है कि उसे अपने डिफेंस को और भी मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि स्पेन ने उसके डिफेंस को भेदकर ही तीन गोल किए थे। 

17:14 (IST)20 Jun 2018
मोरक्को के लिए पुर्तगाल के खिलाफ मैच हो सकता है मुश्किल

मोरक्को के लिए पुर्तगाल के खिलाफ मैच और भी मुश्किल इसलिए हो सकता है, क्योंकि उनके पास नोर्डिन अमराबत नहीं होगा। सिर पर चोट लगने के कारण अमराबत दूसरे ग्रुप मैच में टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। ऐसे में मोरक्को को लिए ग्रुप स्तर के दूसरे मैच की चुनौती बेहद बड़ी है। 

17:13 (IST)20 Jun 2018
मोरक्को:

गोलकीपर: अहमद रेडा टैगनाउटी, मौनीर अल काजूई, यासीन बाउनौ

डिफेंडर: मेहदी बेनाटिया, मैनुअल दा कोस्टा, रोमेन सैस, नाबिल दिरार, अच्राफ हाकिमी, हमजा मेंडिल

मिडफील्डर: सोफियन अमराबत, यूसुफ एट बेनेसर, यूनूस बेलहांडा, एमबार्क बोसौफा, करीम एल अहमदी, फैकल फज्र, अमीन हरीत

स्ट्राइकर्स: अजीज बौहद्दीज, खालिद बोटाइब, अयूब एल काबी, नॉर्डिन अमराबत, मेहदी कार्सेल, यूसुफ एन नेसरी, हाकिम जियाच

17:09 (IST)20 Jun 2018
पुर्तगाल:

गोलकीपर: एंथनी लोप्स, बेटो, रुई पेट्रीसिओ

डिफेंडर: ब्रूनो अल्वेस, सेड्रिक सोरेस, जोस फोंटे, मारियो रुई, पेपे, राफेल ग्वेरेरो, रिकार्डो परेरा, रुबेन डायस

मिडफील्डर: एड्रियान सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीस, जोओ मारियो, जोआओ मौटिन्हो, मैनुअल फर्नांडीस, विलियम कार्वाल्हो

फॉरवर्ड: आंद्रे सिल्वा, बर्नार्डो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, गोंसालो ग्वेडेस, रिकार्डो क्वेरेस

17:07 (IST)20 Jun 2018
20 साल बाद में विश्व कप में है मोरक्को

मोरक्को ने क्वालीफाईंग के अंतिम दौर में एक भी गोल नहीं गंवाया और 20 साल बाद में विश्व कप में जगह बनायई लेकिन ईरान के खिलाफ पहले मैच में अजीज बोहानडोज के आत्मघाती गोल से उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।