Brazil vs Switzerland, FIFA World Cup 2018: रूस में चल रहे फीफा विश्व कप में आज ब्राजील और स्विटजरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। ब्राजील की ओर से फिलिपे कोटिन्हो ने और स्विट्जरलैंड की ओर से स्टीवन जुबेर ने 1-1 गोल दागा। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ। ग्रुप-ई के इस पहले मैच के मुश्किल होने की पूरी उम्मीद थी। दोस्ताना मैचों में ब्राजील ने अपनी बेहतरीन आक्रामण पंक्ति विलियन, रोबेटरे फिरमिनो, गेब्रिएल जीसस, फिलिप कोटिंहो और नेमार के दम पर क्रोएशिया और ऑस्ट्रिया को खासा परेशान किया था।
पिछले विश्व कप में अपने घर में ब्राजील को सेमीफाइनल में जर्मनी ने 7-1 से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 2015 तथा 2016 में कोपा अमेरिका में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसी कारण कोच डुंगा को जाना पड़ा था और टिटे ने उनका स्थान लिया था।

Highlights
1-1 की बराबरी पर खतà¥à¤® हà¥à¤† मà¥à¤•ाबला
सà¥à¤µà¤¿à¤Ÿà¥à¤œà¤°à¤²à¥ˆà¤‚ड ने दागा पहला गोल, बराबरी पर मà¥à¤•ाबला
पहले हाफ का खेल खतà¥à¤®, 1-0 से आगे है बà¥à¤°à¤¾à¤œà¥€à¤²
बà¥à¤°à¤¾à¤œà¥€à¤² ने दागा पहला गोल, 1-0 से आगे
5 बार की चैंपियन रही ब्राजील की टीम फीफा विश्वकप 2018 के अपने पहले मुकाबले में जीत नहीं दर्ज कर सकी। स्विट्जरलैंड ने उसे ड्रा पर रोक दिया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। ग्रुप ई में सर्बिया पहले नंबर है और ब्राजील को दूसरा स्थान मिला है।
मैच खत्म। ब्राजील और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 5 मिनट अतिरिक्त मिलने के बाद भी मैच निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंच सका। आखिरी वक्त में ब्राजील को मिली फ्री किक ने कुछ उम्मीदें बढ़ाई थीं लेकिन ब्राजील उसे गोल में तब्दील कर पाने में नाकाम रहा।FT | Honours even in Rostov-on-Don! #BRAESP pic.twitter.com/J6MRKkJm27— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 17, 2018
90 मिनट का मैच हो चुका है। मैच अतिरिक्त समय में पहुंच चुका है। 5 मिनट के इस अतिरिक्त समय में दोनों टीमें जीत के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। ब्राजील की टीम को लगातार गोल के मौके मिले हैं। लेकिन अभी भी मुकाबला निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंचा है।
आखिरी 7 मिनट का खेल शेष है। मुकाबला बराबरी पर है। मैच को निर्णायक स्थिति तक पहुंचाने के लिए दोनों टीमें संघर्ष कर रही हैं।
65वें मिनट में ब्राजील को मिली फ्री किक। नेमार फिर असफल रहे। दोनों टीमों का संघर्ष जारी है। इस विश्वकप के अब तक के तमाम उलटफेर देखने के बाद इस मैच के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
गोल! दूसरे हाफ के शुरुआत में ही स्विट्डरलैंड का पहला गोल। स्विट्जरलैंड के स्टीवन जुबेर ने 50वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया है।
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। ब्राजील एक गोल से आगे है। विश्वकप में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। ब्राजील अब तक विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में कभी नहीं हारा है। वहीं स्विटजरलैंड ने भी पिछले चार विश्वकप से पहले मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेंगी।
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है। ब्राजील 1-0 से आगे है। ब्राजील की ओर से फिलिपे कोटिन्हो ने एक गोल दागकर ब्राजील को बढ़त दिलाई है। स्विटजरलैंड की लगातार कोशिशों के बाद भी अभी तक इस गोल का जवाब नहीं मिला है। स्विट्जरलैंड ने ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार को लगातार घेरने की कोशिश की है। इस दौरान उनके साथ कई बार धक्का मुक्की हो चुकी है। इन सबके बावजूद ब्राजील मैच पर लगातार अपना नियंत्रण बनाए हुए है। अगला हाफ रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। मैच में बने रहने के लिए स्विटजरलैंड को गोल करने की सख्त जरूरत है।
20वें मिनट में ब्राजील के फिलिपे कोटिन्हों ने दागा पहला गोल। ब्राजील ने स्विटजरलैंड पर एक गोल की बढ़त बना ली है।
14वें मिनट में नेमार को फ्री किक मिली लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। 16वें मिनट में ब्राजील का जबर्दस्त आक्रमण। गोल करने का था मौका लेकिन गोलकीपर यान सोमेर ने बॉल पहले ही लपक लिया।
ब्राजील और स्विटजरलैंड के बीत मुकाबला शुरू हो चुका है। 12 मिनट का खेल बीच जाने के बाद भी दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ है। ब्राजील की टीम लगातार आक्रामक है।
राष्ट्रगान के बाद दोनों देशों की टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है।
ब्राजील के सामने रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड है जिसने क्वालीफाइंग दौर में लगातार नौ मैच जीते हैं। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। विंगर शेरडान शकिरी और ग्रानित खाका के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखी गई है। हरिस सेफेरोविक को मैदान पर उतरने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।
गोलकीपर : यान सोमेर, मार्विन हिट्ज, रोमान बुर्की
डिफेंडर : निको एल्वेदी, लियो लेकरोइक्स, स्टीफन लिस्टस्टेनर, मिशेल लांग, फाबियान स्कार, रिकाडरे रोड्रिगेज, मैनुएल अकान्जी
मिडफील्डर : ग्रानिट शाका, रेमो फ्रेउलर, स्टीवन जुबेर, गेल्सन फनार्देस, डेनिस जकारिया, एडिमिल्सन फनार्देस, बेलरिम जेमाली, वालोन बेहरामी, शेरडान शकीरी
फारवर्ड : मारियो गवारानोविक, ब्रील एम्बोलो, अदमीर मेहमेदी और हेरिस सेफेरोविक।
गोलकीपर : एलिसन, कासियो, एंडरसन
डिफेंडर : डानिलो, गेरोमेल, फिलिपे लुइस, मार्सेलो, मार्किन्होस, मिरांडा, फागनेर, थियागो सिल्वा
मिडफील्डर : कैसिमीरो, फर्नाडिन्हो, फ्रेड, पॉलिन्हो, फिलिपे कोटिन्हो, रेनाटो ऑगस्तो, विलियन
फारवर्ड : डॉगलस कोस्टा, फिर्मिनो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, टाइसन