क्रोएशिया ने अपने संयुक्त प्रदर्शन के दम पर फीफा विश्व के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेटीना को गुरुवार देर रात ग्रुप डी के मुकाबले में 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस दमदार जीत के साथ क्रोएशिया की टीम 1998 फीफा विश्व कप के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है जबकि अर्जेटीना के लिए अगले दौर में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। ग्रुप डी में दो मैच के बाद अर्जेटीना एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। तालिका में दूसरे पायादान पर मौजूद आइसलैंड के पास भी केवल एक अंक है लेकिन उसने टूर्नामेंट में अभी दो मैच और खेलने हैं। निझनी नोवगोरोड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेटीना ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया। हालांकि, क्रोएशिया के डिफेंस ने अपना संयम नहीं खोया और काउंटर अटैक करके गोल दागने की कोशिश की। मिडफील्डर इवान पेरीसिक ने चौथे मिनट में अर्जेटीना के डिफेंस को छकाते हुए गोल पर निशाना दागा जिसे गोलकीपर विल्फ्रेडो काबालेरो ने रोक कर अपनी टीम को शुरुआती झटके से बचा लिया। अर्जेटीना के दिग्गज फारवर्ड लियोनेल मेसी को 12वें मिनट में बॉक्स के अंदर पास मिला। मेसी गेंद को अपने कब्जे में नहीं ले पाए और गेंद सीधे गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के हाथों में चली गई।
इसके बाद, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 30वें मिनट में अर्जेटीना के मिडफील्डर एंजो पेरेज को बॉक्स के अंदर से गोल करने का शानदार मौका मिला। पेरेज को खाली पड़े गोल के सामने गेंद मिली, हालांकि इस आसान मौके पर भी वह अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए। क्रोएशिया ने भी गोल करने की कोशिश जारी रखी और 33वें मिनट में सिमे वसाल्जको ने दाएं फ्लेंक से बॉक्स के भीतर बेहतरीन क्रॉस दिया जिस पर मारियो मांजुकिक छह गज की दूरी से हेडर नहीं लगा पाए। अर्जेटीना के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत किसी डरावने सपने की तरह हुई। 53वें मिनट में गोलकीपर काबालेरो ने बॉक्स में अपने खिलाड़ी को पास देने का प्रयास किया और गलती से गेंद को हवा में उछाल बैठे जिस पर रेबिक ने शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने गोल करने के प्रयास तेज कर दिए। 64वें मिनट में मिडफील्डर मैक्सीमिलियानो मेजा और मेसी को गोल लाइन के गेंद मिली लेकिन वह क्रोएशिया के गोलकीपर को भेद नहीं पाए। गोल करने के आसान मौकों को जाया होते देख कोच जॉर्ज सांपाओली पाउलो डेबाला को मैदान में लेकर आए।
डेबाला के मैदान पर आने से भी अर्जेटीना का खेल बेहतर नहीं हुआ। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने 80वें मिनट में अर्जेटीना के बॉक्स के बाहर मिली जगह का लाभ उठाते हुए 25 गज की दूरी से दमदार गोल दागकर क्रोएशिया की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद, मिडफील्डर इवान रेकिटिक ने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में गोल करके क्रोएशिया की जीत सुनिश्चित कर दी। अर्जेटीना अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में मंगलवार को नाइजीरिया से भिड़ेगी जबकि क्रोएशिया का सामना आइसलैंड से होगा।

Highlights
कà¥à¤°à¥‹à¤à¤¶à¤¿à¤¯à¤¾ ने अरà¥à¤œà¥‡à¤‚टीना को 3-0 से करारी शिकà¥à¤¸à¤¤ दी
कà¥à¤°à¥‹à¤à¤¶à¤¿à¤¯à¤¾ का दबदबा, अरà¥à¤œà¥‡à¤‚टीना के खिलाफ दागा दूसरा गोल
अब सेकेंड हाफ में पहला गोल दागने की दिखेगी जंग
बिना खाता खोले खतà¥à¤® हà¥à¤† पहला हाफ, 0-0 की बराबरी पर टीमें
रेबिच को मिला येलो कारà¥à¤¡
कड़ी टकà¥à¤•र के लिठतैयार दोनों टीमें
इस दमदार जीत के साथ क्रोएशिया की टीम 1998 फीफा विश्व कप के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है जबकि अर्जेटीना के लिए अगले दौर में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। ग्रुप डी में दो मैच के बाद अर्जेटीना एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।
90वें मिनट का खेल पूरा होने के बाद 4 मिनट का इंजुरी समय जोड़ा गया। जिसमें क्रोएशिया ने अर्जेंटीना पर एक ओर गोल दाग दिया। रेटिचिक ने शॉट लगाया, लेकिन गोलकीपर ने बखूबी बचाया, लेकिन रिबाउंड पर रेटिचिक गोल करने में सफल रहे। इसी के साथ क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 के बड़े अंतर से हरा राउंड 16 के प्रवेश कर लिया है। क्रोएशिया ने पहली बार किसी दक्षिण अफ्रीकन टीम को हराया है। वहीं अर्जेंटीना के लिए आगे का सफर मुश्किल हो गया है।
क्रोएशियाई कप्तान ने अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरा गोल दागकर उनकी जीत की उम्मीद को काफी कम कर दिया है। अर्जेंटीनाई खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही है। मोड्रिच ने 80वें मिनट पर गोल दागकर अपनी जीत लगभग पक्की कर दी है।
अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेले जा रहे महत्वपूर्ण मैच में आखिरी 15 मिनट बचे हैं। अर्जेंटीना अभी भी अपना खाता नहीं खोल पाया है और क्रोएशिया से 1-0 से पीछे चल रहा है। अब मेसी की भी निराशा साफ नजर आ रही है। मेसी ने गुस्से में स्ट्रिनीच के पैर को नीचे किया।
मैच के 68 मिनट बीत चुके हैं और अर्जेंटीना अभी भी अपना पहला गोल दागने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई है। इसी बीच क्रोएशिया के खिलाड़ी सिमे वसाल्जको को येलो कोर्ड दिया गया।
क्रोएशिया ने मैच में 1-0 से बढ़त बना ली है, लेकिन अभी भी खेल बाकी है। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। मेसी गेंद के साथ क्रोएशिया के गोल पोस्ट के काफी करीब पहुंच गए थे, दो डिफेंडरों के बीच से निकले लेकिन तीसरे डिंफेंडर ने गेंद की दिशा बदल दी।
मैच का दूसरा हाफ शुरू होते ही मेसी ने आक्रमक रूप दिखाया, लेकिन सफलता रेबिच को मिली। रेबिच ने वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल अर्जेंटीना के खिलाफ दागकर इतिहास रच दिया है। वह अभी 15वां मैच खेल रहे हैं। इस गोल के साथ क्रोएशिया ने अर्जेंटिना के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है।
दूसरा हाफ शुरू होते ही अर्जेंटिना के कप्तान और स्टार खिलाड़ी मेसी ने दबाव बनाने की कोशिश की। दोनों टीमें अपना खाता खोलने की पूरी कोशिश कर रही है।
45 मिनट का पहला हाफ खत्म हो चुका है। दोनों टीमें अपना खाता खोलने में नाकाम रहीं। हालांकि गेंद के साथ दोनों टीमों का टच काफी शानदार रहा। पहले हाफ के आखिरी मिनटों में रेबिच को अपनी टीम के लिए पहला गोल करने का अच्छा मौका मिला था, लेकिन निराशा हाथ लगी।
क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागना अर्जेंटीना के लिए थोड़ा मुश्किन हो रहा है। अर्जेंटिना के खिलाड़ी रेबिट येलो कार्ड ले चुके हैं। इससे पहले रेबिच साल्वियों से गेंद छीनने की कोशिश में चोटिल भी हो गए थे। इससे पहले रेबिच का घुटना लगने से मासेर्डो भी चोटिल हो गए थे, उन्हें मैदान पर ट्रीटमेंट दिया गया था।
मैच का 30 मिनट हो चुके हैं लेकिन दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो पाया। हालांकि अर्जेंटिना को क्रोएशिया के खिलाफ पहला गोल दागने का अच्छा मौका मिला, लेकिन स्ट्रिनीच ने तेजी से बचा लिया। सर्गियो के गेंद पर कब्जा करते हुए गोलपोस्ट के करीब पहुंच रहे थे, मेसी को क्रॉस देना चाहते थे, लेकिन स्ट्रिनीच ने गेंद की दिशा बदल दी।
इस मैच में क्रोएशिया की लगातार गलतियों से अर्जेंटिना को दबाव बनाने का मौका मिल रहा है। अर्जेंटिना को दूसरा कॉर्नर मिला लेकिन इस बार भी कोई गोल नहीं हुआ। गोल पोस्ट को कवर करने के लिए चारों क्रोएशियाई खिलाड़ियों ने कॉर्नर बचाया।
क्रोएशिया लगातार अर्जेंटिना पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रोएशिया के खिलाड़ियों के पास पहला गोल दागने का अच्छा मौका था, अर्जेंटिना के खिलाड़ी अपने गोल पोस्ट से काफी दूर और अर्जेंटीनाई विकेटकीपर कैबलेरो भी काफी बाहर आ गए थे, लेकिन क्रोएशियाई खिलाड़ियों के ओर से किक करने से पहले अंपायर की विसिल ने रोक दिया।
फीफा विश्व कप के इस मैच में मेसी के फैंस की नजरें उनके पहले गोल पर टिकी हैं, क्योंकि मेसी ने करीब 12 साल पहले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल क्रोएशिया के खिलाफ ही दागा था।
अर्जेंटीना ने दूसरी बार क्रोएशिया की कोशिश को नाकाम किया। क्रोएशिया शुरुआत से ही अर्जेंटिना के खिलाफ गोल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। क्रोएशिया की ओर से पहली कोशिश में पेरीसिच बॉक्स में आए और लक्ष्य पर शॉट लगाया, लेकिन विकेटकीपर कैबलेरो ने बेहरतीन तरीके से बचाया। दूसरी बार में भी अर्जैटिना ने क्रोएशिया के अटैक का अच्छा डिंफेड किया।
दोनों टीमें मैदान पर पहुंच चकी हैं, राष्ट्रगान खत्म हो चुका है। अब दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। पहले आफ में क्रोएशिया अटैक करेगी।
क्रोएशिया का दारोमदार कई हद तक लुका मोड्रिक, इवान रेकिटिक पर होगा। इस मैच में जीत उसे अगले दौर में पहुंचा सकती है और ड्रॉ उसे रेस में बनाए रख सकता है।
क्रोएशिया अगर इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह अगले दौर में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। पहले मैच में उसने नाइजीरिया को 2-0 से मात दी थी। इस मैच से पहले हालांकि क्रोएशिया को बड़ा झटका लगा है। उसके स्ट्राइकर निकोला कालिनीक को क्रोएशिया महासंघ ने निलंबित कर दिया है क्योंकि उन्होंने पिछले मैच में मैदान पर स्थापन्ना खिलाड़ी के तौर पर उतरने से मना कर दिया था।
मेसी के अलावा अर्जेंटीना की जीत दारोमदार सर्जियो एगुएरो, गोंजालो हिग्युएन और मिडफील्डर एंजले डी मरिया पर होगा। डिफेंस का भार जेविरयर माशेरानो सबसे ज्यादा होगा।
मेसी ने पिछले मैच में सिर्फ पेनाल्टी ही नहीं गंवाई थी बल्कि वह कई ऐसे मौकों पर गोल करने में विफल रहे थे जहां वो अधिकतर गोल कर जाते हैं। अजेर्टीना की जीत के लिए जरूरी है कि मेसी उस प्रदर्शन को न दोहराएं।
गोलकीपर : विल्फ्रेडो काबालेरो, फ्रांको अमार्नी, नाहुएल गुजमान
डिफेंडर : गेब्रिएल मासेडरे, जेवियर माशेरानो, निकोल्स ओटामेंडी, फेडरिको फाजियो, मार्कोस रोजो, निकोल्स टागलियाफिको, क्रिस्टियन एंसाल्डी, मार्कोस अकुना
मिडफील्डर : लुकास बिगलिया, एडुआडरे साल्वियो, एवेर बानेगा, एंजेल डी मारिया, एंजो पेरेज, गियोवानी लो सेल्सो, मैक्सीमिलियानो मेजा।
अजेर्टीना : लियोनेल मेसी, सर्गियो एगुएरो, गोंजालो हिगुएन और पाउलो डेबाला।
गोलकीपर: डेनिजेल सुबासिक, लोवरो कालिनीक और डोमिनीक लिवाकोविक।
डिफेंडर: वेद्रन कोलुर्का, डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, डेजान लोवरेन, सिमे वसाल्जको, जोसिप पीवारिक, टिन जेडवेज, डुजे सालेटा कार।
मिडफील्डर: लुका मोड्रिक, मटिओ कोवाचिक, इवान रेकिटिक, मिलान बाडेल्ज, मासेर्लो ब्राजोविक और फिलिप ब्राडेरिक।
फॉरवड: मारियो मांजुकिक, इवान पेरीसिक, निकोला कालिनीक, एंद्रेज करामारिक, मार्को पीजासा और एंटे रेबिक।