श्रीलंकाई टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अच्छी शुरूआत के बाद दिन का अंत होने तक एक बार फिर बैकफुट पर आ गई। श्रीलंका टीम ने तीसरे दिन का अंत 130 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक कप्तान दिनेश चंडीमल 341 गेदों में 147 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए थे। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 18 चौके और एक छक्का लगाया है। श्रीलंका टीम ने पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। दूसरे सत्र में उसने एंजेलो मैथ्यूज को खो दिया, जिन्होंने 256 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली और चंडीमल के साथ चौथे विकेट के लिए 181 की साझेदारी की।
आखिरी सत्र में हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने पांच विकेट लेकर श्रीलंका को फिर से दबाव में ला दिया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं।
[matchcode-to-post id=”insl12022017184841″]
–तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका 9 विकेट के नुकसान पर 356 रन बना चुका है। भारत ने तीसरे सत्र में वापसी की है। फिलहाल दिनेश चांडीमल 147 रन पर खेल रहे हैं।
-श्रीलंका को 343 रन पर नौवां झटका लगा। लाहिरू गमागे महज 1 रन बनाकर आउट। श्रीलंका ने हालांकि फॉलोऑन बचा लिया है मगर ये टीम अभी भी 193 रन से पीछे है। भारत आज ही श्रीलंका को ऑलआउट करना चाहेगा।
–सुरंगा लकमल महज 5 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे सत्र में शानदार कमबैक किया। लाहिरू गामागे 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। श्रीलंका अभी भी 205 रन पीछे है।
-अश्विन ने निरोशन डिकवेला को क्लीन बोल्ड किया। अश्विन को ये तीसरी सफलता हाथ लगी है। श्रीलंका को सातवां झटका लगा। नए बल्लेबाज के रूप में सुरंगा लकमल मैदान पर आ चुके हैं।
–अश्विन ने रोशन सिल्वा को बगैर खाता ही आउट किया। भारत को छठी सफलता मिली। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में निरोशन डिकवेला आ चुके हैं। श्रीलंका 6 विकेट खोकर 318 रन बना सका है।
-श्रीलंका की आधी टीम 317 रन पर पवेलियन लौट चुकी है। ईशांत शर्मा ने सदीरा समरविक्रमा को आउट किया। सदीरा ने टीम के खाते में 33 रन का योगदान दिया। नए बल्लेबाज के रूप में रोशन सिल्वा आए।
-दोनों बल्लेबााजों के बीच 106 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सदीरा इस वक्त चांडीमल का बखूबी साथ दे रहे हैं। श्रीलंका 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना चुका है। भारत को आज सिर्फ 1 ही सफलता हाथ लग सकी है।
-श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 300 रन पूरे कर लिए हैं। फॉलोऑन टालने के लिए टीम को 35 रन की जरूरत है। भारत की पकड़ मैच से अब ढीली हो चुकी है। सदीरा 26 रन बना चुके हैं, जबकि चांडीमल 107 रन बनाकर नाबाद हैं।
–टी के बाद का खेल शुरू हो चुका है। दिनेश चांडीमल ने 265 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। चांडीमल का ये 10वां टेस्ट शतक है। इस बल्लेबाज को आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए बेहद जरूरी है। श्रीलंका- 280/4
-चायकाल तक श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। दिनेश चांडीमल शतक से महज 2 रन दूर हैं। श्रीलंका फिलहाल 266 रन पीछे है। भारत तीसरे सत्र में 2-3 विकेट लेने की कोशिश करेगा।
–आखिरकार अश्विन ने भारत को आज की पहली सफलता दिलाई। एंजेलो मैथ्यूज 111 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना चुका है। यहां से भारत ने फिर से वापसी कर ली है।
-दिनेश चांडीमल शतक की ओर बढ़ते हुए। भारत को आज कोई भी सफलता नहीं मिल सकी है। श्रीलंका पूरी तरह से भारत पर हावी दिख रहा है। चांडीमल 89, जबकि मैथ्यूज 109 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका- 251/3
-विजय शंकर ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज का कैच छोड़ा। मैथ्यूज 108 रन बना चुके हैं। मैथ्यूज को तीसरी बार जीवनदान मिला। भारतीय टीम ने इस पारी में काफी कैच छोड़े हैं। कप्तान विराट कोहली भी इससे खासा निराश नजर आ रहे हैं। श्रीलंका- 237/3
-भारतीय टीम ने इस पारी में 4 आसान कैच ड्रॉप किए हैं। एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल के बीच 400 गेंदों में 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना चुका है।
–98 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों से मैथ्यूज का कैच छिटका। इसके बाद मैथ्यूज ने संभलकर खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। 2 साल के बाद मैथ्यूज ने शतक जड़ा। ये उनका आठवां टेस्ट शतक है। श्रीलंका- 211/3
-अश्विन की गेंद चांडीमल के पैड से टकराई। अपील पर अंपायर ने नॉट आउट दिया, जिसके खिलाफ भारत ने रिव्यू लिया। रीप्ले देखने पर स्पष्ट हो गया कि गेंद विकेट से काफी दूर थी, जिसके साथ भारत का एक रिव्यू भी खत्म हो चुका है। श्रीलंका- 197/3
-लंच के बाद खेल फिर से शुरू हो चुका है। अश्विन आज का अपना पहला ओवर डालते हुए। दूसरे सत्र में स्पिनर्स के चलने की उम्मीद है। मैदान पर धूप खिली हुई है। यहां से विकेट और भी बढ़िया होगा। श्रीलंका – 195/3
–लंच की घोषणा हो चुकी है। श्रीलंका ने 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज अपने शतक से महज 10 रन दूर हैं। ये उनका 8वां टेस्ट शतक होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच 117 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-दिनेश चांडीमल अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। लंच का समय नजदीक आ रहा है। वहीं एंजेलो मैथ्यूज 89 रन बना चुके हैं। इस साझेदारी ने पहले सेशन में भारतीय टीम को पूरी तरह से छका दिया है। श्रीलंका – 191/3
-दिनेश चांडीमल-एंजेलो मैथ्यूज के बीच 267 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। एंजेलो मैथ्यूज (81) शतक की ओर, जबकि दिनेश चांडीमल (46) अर्धशतक की ओर अग्रसर हैं। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं।
–श्रीलंका ने 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। इस सेशन में 17.3 ओवर हो चुके हैं, जिसमें 39 रन मेहमान टीम बना चुकी है। भारत को आज एक भी सफलता हाथ नहीं लग सकी है। श्रीलंका फिलहाल 366 रन पीछे है। श्रीलंका – 170/3
-पहले एक घंटे के खेल में अश्विन को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है। ईशांत शर्मा आगे की गेंद डाल रहे हैं। फिलहाल मैथ्यूज 70 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दिनेश चांडीमल 38 रन बना चुके हैं। श्रीलंका – 158/3
-तीसरे दिन के पहले आधे घंटे का खेल हो चुका है। भारतीय गेंदबाज श्रीलंका पर किसी तरह का दबाव नहीं बना सके हैं। दिनेश चांडीमल धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ते हुए। श्रीलंका – 152/3
-मोहम्मद शमी की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने तीसरे दिन का पहला चौका लगाया। मैथ्यूज-चांडीमल के बीच 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाज चौथे विकेट की तलाश में हैं। श्रीलंका – 140/3
–सभी खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दिन का पहला ओवर रवींद्र जडेजा डालते हुए। मैथ्यूज 57, जबकि दिनेश चांडीमल 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका – 132/3
-भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण के कारण तीन बार खेल रोके जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों का ध्यान शायद प्रदूषण पर था, मैच पर नहीं।
-ब्रायन लारा के बतौर कप्तान पांच दोहरे शतक हैं। कोहली ने अपने सभी छह दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद बनाए हैं। विराट कोहली ने अपनी पारी में 287 गेंदें खेलीं और 25 चौके लगाए।
-कोहली ने अपने करियर का छठा दोहरा शतक पूरा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बने गए है। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पछाड़ा है।
-हालांकि इस मैच में कोहली दोहरे शतक से जितने खुश थे उसके बाद दूसरे सत्र में श्रीलंका द्वारा तीन बार खेले रोके जाने से नाराज। और इसी नाराजगी में उन्होंने पारी घोषित कर दी। भारतीय पारी घोषित होने से पहले मैदान पर कई नाटकीय मोड़ आए। दिन के दूसरे सत्र में पांच से ज्यादा श्रीलंकाई खिलाड़ी प्रदूषण के कारण मैदान पर मास्क पहन कर उतरे।
-कोहली ने इस मैच में अपने करियर का छठा दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने अपने सभी दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद बीते 17 महीनों में जड़े हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने कप्तान के तौर पर पांच शतक जड़े हैं।
टीमें:
श्रीलंका – दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, लाहिरू गमागे, सुरंगा लकमल, धनंजय डिसिल्वा, दिलरूवान परेरा, लक्षण संदाकन और रोशन सिल्वा।
भारत – रोहित शर्मा, मुरली विजय, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा।
