Indian Women’s Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन (Spain) के वेलेंसिया (Valencia) में रविवार 11 दिसंबर 2022 की देर रात चिली (Chile) को 3-1 से हराकर एफआईएच महिला नेशंस कप (FIH Women’s Nations Cup) 2022 में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की।
भारतीय फॉरवर्ड संगीता कुमारी (दूसरे मिनट) और मिडफील्डर सोनिका (10वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई और नवनीत कौर (31वें मिनट) ने इसे 3-0 कर दिया। फर्नांडा विलाग्रान (Fernanda Villagran) ने 43वें मिनट में चिली के लिए गोल किया। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने तेज शुरुआत की और आक्रमण और रक्षा दोनों में बराबर का प्रदर्शन किया।
पहला क्वार्टर: भारत ने किया शानदार प्रदर्शन, 2 गोल दागे (1st Quarter: India Did Great Job, Scored 2 Goals)
ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार, सलीमा टेटे (Salima Tete) और अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया (Vandana Katariya) ने संयुक्त रूप से डी में संगीता कुमारी को पास दिया। संगीता कुमारी (Sangita Kumari) ने इसे तुरंत ही गोल में बदलकर मैच में भारत को 1-0 से आगे कर दिया। महिला हॉकी विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारत ने 10वें मिनट में टीम ने एक और गोल कर दुनिया की 14वें नंबर की चिली की टीम पर अपनी बढ़त दोगुनी की। नवनीत कौर (Navneet Kaur) ने चिली के डिफेंस को तोड़ा और सोनिका को पास दिया। सोनिका (Sonika) ने अपने शॉट को इसे गोलपोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की और टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरा क्वार्टर: भारतीय टीम ने बर्बाद किए पेनल्टी कार्नर (2nd Quarter: Indian Team Wasted Penalty Corners)
दूसरे क्वार्टर में, भारत ने कब्जा जमाया और चिली के कुछ आक्रमणों को दबा दिया। हालांकि, भारतीय टीम कई पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही। इसके बावजूद भारत हाफटाइम तक 2-0 से आगे था।
तीसरा क्वार्टर: दोनों टीमों ने किए 1-1 गोल (3rd Quarter: Both Teams Scored 1-1 Goals)
तीसरे क्वार्टर में भारत और चिली ने गोल किए। नवनीत कौर ने 31वें मिनट में टॉप कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। इसके बाद 43वें मिनट में भारतीय डिफेंडर उदिता चिली की फर्नांडा विलग्रान की ड्रैग-फ्लिक को अच्छे से डिफेंस नहीं कर पाईं और भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया चिली की खिलाड़ी के शॉट को गोलपोस्ट में जाने से नहीं रोक पाईं।
चौथा क्वार्टर: भारत और चिली नहीं कर पाए गोल (4th quarter: India And Chile Could Not Score Goals)
चिली ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर गोल से उत्साहित होकर चौथे क्वार्टर में अपने प्रयास बढ़ाए, जबकि भारतीय हॉकी टीम ने पेनल्टी कार्नर बर्बाद करना जारी रखा। हालांकि, चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और भारत ने यह मैच 3-1 से जीत लिया।
12 दिसंबर को भारत और जापान में भिड़ंत (India And Japan Clash On 12 December)
भारत अब इसी मैदान पर सोमवार को दुनिया की नंबर 11 और एशियाई चैंपियन जापान से भिड़ेगा। उसके बाद बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मुकाबला होगा। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। महिला एफआईएच (FIH) नेशंस कप की विजेता 2023-24 सीजन के लिए एफआईएच (FIH) प्रो लीग में जाएगी।
