Lionel Messi in France vs Argentina Final: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने फ्रांस (France) के खिलाफ पहला गोल दागा। इसके साथ 35 साल के इस स्टार फुटबॉलर ने इतिहास रच दिया। आखिरी विश्व कप मैच खेल रहे लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने मैच के 23वें मिनट में पेनल्टी से गोल दागा। फ्रांस (France) को अर्जेंटीना (Argentina) ने पेनल्टी शूटआउट में हराकर 36 साल बाद विश्व कप जीता। इसके साथ ही लियोनल मेसी (Lionel Messi) का उनके आखिरी विश्व कप में सपना पूरा हो गया।

35 वर्षीय लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने कतर (Qatar) में अपना छठा गोल दागते ही एक फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह उनका 5वां विश्व कप था और उन्होंने कुल 14 गोल दागे हैं। वह क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनल मेसी के गोल (Lionel Messi goals in FIFA World Cup 2022)

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में लियोनल मेसी ने 8 में 5 गोल पेनल्टी से किया। लीग स्टेज में लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने पहला गोल सऊदी अरब के खिलाफ किया था। दूसरा गोल मेक्सिको के खिलाफ किया था। राउंड ऑफ 16 में तीसरा गोल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड, सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागा। फाइनल में फ्रांस के खिलाफ 3 गोल दागे।

फाइनल मैच में उतरते ही लियोनल मेसी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Lionel Messi made huge record in Final)

फ्रांस (France) के खिलाफ फाइनल मैच में उतरते ही लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने बड़ा रिकार्ड बनाया। वह फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। फ्रांस (France) और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच मैच उनका फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) का 26वां विश्व कप मैच रहा। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी (Germany) के लोथार मथाउस (Lothar Matthaus) का रिकॉर्ड तोड़ा।

Live Updates