FIFA World Cup 2022: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की अगुआई में पुर्तगाल (Portugal) ने 15 मिनट में दागे तीन गोल की बदौलत फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के ग्रुप एच (Group H) मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना (Ghana) को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इसके साथ ही पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए। वहीं ब्राजील (Brazil) के स्टार फुटबॉलर नेमार (Neymar) ने सर्बिया (Serbia) के खिलाफ मैच में फाउल का रिकॉर्ड बनाया।

पुर्तगाल बनाम घाना (Portugal vs Ghana)

पुर्तगाल के लिए कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई। इसके बाद जाओ फेलिक्स (Jao Felix) ने 78वें मिनट और राफेल लियाओ (Rafel Liyao) ने 80वें मिनट में गोल किया। घाना (Ghana) की ओर से कप्तान आंद्रे आयेव (Andre Ayew) ने 73वें मिनट और उस्मान बुखारी (Usman Bukhari) ने 89वें मिनट ने गोल किए।

ब्राजील ने सर्बिया को हराया (Brazil beat Serbia)

ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार (Neymar) गुरुवार को सर्बिया (Serbia) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए। उनके टखने में सूजन है। नेमार (Neymar) को दाएं पैर में चोट लगी है। पहले भी उनके दाएं पैर में चोट लग चुकी है। ब्राजील को 2-0 से मैच जीत लिा। हालांकि, मुख्य कोच टिटे ने कहा है कि चोट के बावजूद वह विश्व कप में खेलेंगे। सर्बिया (Serbia) के खिलाफ नेमार ने 9 बार फाउल किया। यह वर्ल्ड कप में फाउल करने का रिकॉर्ड है।

रिचार्लिसन ने दोनों गोल किया (Richelison Scored both Goals)

सर्बिया (Serbia) के खिलाफ मैच में ब्राजील (Brazil) की टीम शुरू से लेकर अंत तक हावी रही, लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। इस दौरान 5 बार गोल के प्रयास किए गए। टीम के लिए दोनों गोल रिचार्लिसन (Richelison) ने किया। पहला गोल 62वें मिनट और दूसरा 73वें मिनट पर गोल किया।