FIFA World Cup 2022: मोरक्को-कनाडाई (Moroccan-Canadian) एक्ट्रेस (Actress) और डांसर (Dancer) नोरा फतेही (Nora Fatehi) भारतीय फिल्म उद्योग (Indian Film Industry) में एक प्रसिद्ध (Popular) नाम हैं। वह अपनी कड़ी मेहनत और कला के प्रति अपने समर्पण की बदौलत इस मुकाम तक पहुंची हैं। नोरा फतेही हाल ही में कतर (Qatar) में हैं। नोरा ने वहां फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के लिए एक बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी।

नोरा फतेही ने अपने हिट डांस नंबर्स (Dance Numbers) में से एक साकी साकी (Saki-Saki) पर परफॉर्म किया! नोरा फतेही की परफॉर्मेंस देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इंस्टाग्राम पेज @norafatehism पर नोरा की लाइव परफॉर्मेंस (Live Performance) का वीडियो (Video) भी पोस्ट किया गया। वीडियो में उन्हें ‘लाइट द स्काई’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहती है, लेकिन अंत में आप एक बैकअप डांसर (Backup Dancer) को अजीब तरह से व्यवहार करते हुए देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि वह नोरा को अनुचित (Wrong) तरीके से छू रहा है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसे ही डांस (Dance) करना बंद करती हैं और अपना एंड पोज देती हैं, ऐसा दिखता है कि वह लड़का उन्हें गलत तरीके से छू रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral) है। इंस्टाग्राम पेज @norafatehism को नोरा फतेही भी फॉलो करती हैं।

नोरा फतेही ने कतर में लहराया भारतीय तिरंगा, लगाया जय हिंद का नारा (Nora fatehi Waves Indian National Flag At FIFA Fanfest 2022 Watch Video Viral)

नोरा फतेही की परफॉर्मेंस का मुख्य आकर्षण तब था, जब डासिंग DIVA ने इंटरनेशनल मंच पर भारतीय तिरंगा लहराया और ‘जय हिंद’ का नारा लगाया। नोरा ने कहा, ‘जय हिंद, क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं। जोर से, जोर से बोलिए जय हिंद… क्या बात है। भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है… लेकिन अब हम यहां हैं। हमारे म्यूजिक के जरिए, हमारे डांस के जरिए।’ नोरा का भारतीय तिरंगा लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। नोरा फतेही के इस जैस्चर की काफी तारीफ हो रही है।

कोरियाग्राफर टेरेंस लुईस पर भी लगा था आरोप

कुछ दिन पहले भी ऐसा ही विवाद हुआ था जब कोरियोग्राफर (Choreographer) टेरेंस लुईस (Terrence Lewis) पर भी शो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) को कैमरे के सामने छूने का आरोप लगा था। लुईस को इसके लिए काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। लुईस ने तब बताया था कि कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने डायरेक्ट मैसेज (DM) कर गालियां दीं थीं।

नोरा फतेही ने 2014 में किया था डेब्यू (Nora Fatehi Debut in 2014)

नोरा फतेही ने 2014 में रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन के साथ अपनी शुरुआत की। साल 2015 में वह रियलिटी शो बिग बॉस में एक प्रतियोगी थीं। अगले साल नोरा फतेही ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया। इसके बाद वह कई फिल्मों में अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आईं।

नोरा फतेही ने जिस शो (झलक दिखला जा) में कभी प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया था, उसी डांस रियलिटी शो की जज भी बनीं। नोरा फतेही माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के साथ जजों के पैनल में थीं।