FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया (Croatia) ने मोरक्को (Morocco) को 2-1 से हराया। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में क्रोएशिया (Croatia) ने वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया। मैच में तीनों गोल पहले हाफ में ही हुआ। लुका मोड्रिक की टीम ने जीत हासिल की। क्रोएशिया (Croatia) की वर्ल्ड रैंकिंग 12 है, जबकि मोरक्को (Morocco) 22वें स्थान पर है।
पहले हाफ में क्रोएशिया ने बनाई बढ़त (Croatia took the lead in the first half)
हाफ-टाइम तक क्रोएशिया ने मोरक्को पर 2-1 की बढ़त बना ली थी। क्रोएशिया के लिए पहला गोल 7वें मिनट में ग्वार्दियोल ने दागा। इसके बाद 9वें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में क्रोएशिया के ओरसिच ने गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।
हाफ टाइम में बढ़त बनाने के बाद नहीं हारी है क्रोएशिया की टीम (Croatia team has not lost after taking the lead in half time)
क्रोएशिया की टीम ने विश्व कप मैच में जब भी हाफ-टाइम में बढ़त बनाई है, टीम वह मैच हमेशा जीत ही जाती है। ऐसा फिर एक बार हुआ। पहले हाफ में बढ़त बनाने के बाद क्रोएशिया ने जीत हासिल कर ली। पहले हाफ में बढ़त बनाने के बाद छह मैच में क्रोएशिया की टीम ने सभी छह मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मोरक्को की टीम पहले हाफ में पिछड़ने पर विश्व कप में छह में से पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।