FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) में मोरक्को (Morocco) ने बेल्जियम (Belgium) पर 2-0 से जीत हासिल की। इसके बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स (Brussels Riots) में कई जगहों पर फुटबॉल प्रशंसक (Football Fans) उग्र हो गए और देखते ही देखते दंगा (Riot) का रूप ले लिया। दर्जनों दंगाइयों ने एक कार को आग लगा दी और कारों पर ईंटों से पथराव किया, जिसमें एक पत्रकार (Journalist) को भी चोट आया। रविवार को बेल्जियम पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और कई लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दंगा रोकने के लिए दागे आंसू गैस (Police fired tear gas to stop the riot)
पुलिस ने कहा, “दंगाइयो ने दंगा करने के कई तरह की समग्री का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लाग दी। इस दौरान एक पत्रकार को चोट भी आई।” इसके बाद ही पुलिस एक्शन में आई और दंगा रोकने के लिए आंसू गैस के साथ पानी की बौछार भी की, जिससे दंगा को नियंत्रित किया जा सके।
ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज़ ने फ़ुटबॉल प्रशंसकों को राजधानी से दूर रहने का आग्रह किया और कहा कि अधिकारी सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि पुलिस के आदेश पर मेट्रो और ट्राम यातायात भी बाधित करना पड़ा।
मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर
मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।
मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।