Fastest Hundreds In ODIs: ऋतुराज गायकवाड़ ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन दिसंबर 2025 की शाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 77 गेंद में शतक लगाया। यह उनका पहला वनडे इंटरनेशनल शतक है। वह भारत की ओर से सबसे तेज वनडे शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 12वें नंबर पर पहुंच गए। भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद में शतक लगाया था।
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाना हमेशा से बल्लेबाज की बड़ी उपलब्धि मानी जाती रही है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी 50 से भी कम गेंदों में 100 रन पूरे कर ले तो वह पारी इतिहास में दर्ज हो जाती है। क्रिकेट के लंबे इतिहास में अब तक कई तूफानी पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस सूची में अब तक एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। यहां ऐसी ही ऐतिहासिक पारियों की पूरी सूची है, जिन्होंने क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर दिया।
इस सूची में शामिल कई पारियां अपने दौर में रिकॉर्ड तोड़ रही थीं और आज भी फैंस के जेहन में ताजा हैं। अपने समय के दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने जोहानसबर्ग में 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 44 गेंद में 149 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। एबी डिविलियर्स ने उस मैच में 31 गेंद में अपना शतक पूरा किया था, जो वनडे इंटरनेशनल में अब भी सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड है।
ODI में 50 या कम गेंद में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| कितनी गेंद में शतक | 6s | 4s | खिलाड़ी (देश) | विपक्षी टीम | शहर | दिनांक |
| 31 | 16 | 9 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | वेस्टइंडीज | जोहानसबर्ग | 18/01/2015 |
| 36 | 14 | 6 | कोरे एंडरसन (न्यूजीलैंड) | वेस्टइंडीज | क्वींसटाउन | 01/01/2014 |
| 37 | 11 | 6 | शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) | श्रीलंका | नैरोबी | 04/10/1996 |
| 40 | 8 | 9 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | नीदरलैंड्स | दिल्ली | 25/10/2023 |
| 41 | 11 | 4 | आसिफ खान (यूएई) | नेपाल | कीर्तिपुर | 16/03/2023 |
| 44 | 10 | 8 | मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) | जिम्बाब्वे | पोटशेफस्ट्रूम | 20/09/2006 |
| 45 | 4 | 18 | ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) | बांग्लादेश | ढाका | 09/10/1999 |
| 45 | 9 | 10 | शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) | भारत | कानपुर | 15/04/2005 |
| 46 | 5 | 12 | जेसी राइडर (न्यूजीलैंड) | वेस्टइंडीज | क्वींसटाउन | 01/01/2014 |
| 46 | 8 | 10 | जोस बटलर (इंग्लैंड) | पाकिस्तान | दुबई (डीएससी) | 20/11/2015 |
| 47 | 14 | 7 | जोस बटलर (इंंग्लैंड) | नीदरलैंड्स | आम्सटलवेन | 17/06/2022 |
| 47 | 8 | 6 | कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) | दक्षिण अफ्रीका | मकाय | 24/08/2025 |
| 48 | 11 | 11 | सनत जयसूर्या (श्रीलंका) | पाकिस्तान | सिंगापुर | 02/04/1996 |
| 49 | 3 | 14 | एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) | श्रीलंका | दिल्ली | 07/10/2023 |
| 50 | 6 | 9 | जोस बटलर (इंग्लैंड) | पाकिस्तान | साउथेम्प्टन | 11/05/2019 |
| 50 | 6 | 13 | केविन ओ’ब्रायन (आयरलैंड) | इंग्लैंड | बेंगलुरु | 02/03/2011 |
