खिलाड़ियों और सेलिब्रेटीज के अफेयर की खबरें कोई नई बात नहीं है। मगर आपसे कोई कहे कि एक इंसान अपनी पोती की उम्र की लड़की को डेट कर रहा है तो ये बात सुनने में भी थोड़ी अजीब सी लगती है। लेकिन आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है, पूर्व फॉर्मूला वन के चीफ फ्लेवियो ब्रायटोर (Flavio Briatore) की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी नई गर्लफ्रेंड से इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। खास बात है कि उनकी ये नई गर्लफ्रेंड एक लॉ स्टूडेंट है और फ्लेवियो से करीब 49 साल छोटी है और 20 साल की हैं।

फ्लेवियो की बात करें तो वो 69 साल के हैं। इस इटैलियन बिजनेसमैन की संपत्ति करीब 300 मिलियन है। दोनों को अभी हाल ही में केन्या में किस करते देखा गया। 20 वर्षीय बेरेनडेटा बोसी (Bernadetta Bosi) स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान में पढ़ती हैं। फ्लेवियो ने 2018 में Elisabetta Gregoraci के साथ तलाक लिया था। दोनों का रिश्ता करीब 9 साल तक चला था।

फ्लेवियो की बात करें तो वो तीन साल तक इंग्लिश चैंपियनशिप क्लब क्वीन्स पार्क रेंजर्स के मालिक रहे हैं। उन्हें दशकों पहले रेनॉ को फॉर्मूला वन चैंपियन बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि खेल के अलावा फ्लेवियो का लड़कियों और आरामदेह जिंदगी जीने के लिए भी नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी है, यहां तक कि उनका मॉडल Heidi Klum के साथ भी रिश्ता था। वे कहते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता कि उनका कितनी लड़कियों के साथ अफेयर रह चुका है।

हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की बात नहीं सोची। 2005 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं कभी गिनता नहीं हूं। मैं सोचता हूं कि आप जब भी किसी के साथ बाहर जाते हैं तो आप उससे कुछ चाहते हैं। मेरी नीयत हमेशा सही होती है लेकिन वो सफल नहीं हो पाता शायद मेरी किस्मत ही खराब है। द सन की खबरों की मानें तो इस वक्त फ्लेवियो अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ केन्या के प्राइवेट रिसॉर्ट में इंज्वाय कर रहे हैं। जहां वो पूल में उनके साथ मस्ती करते भी स्पॉट किए गए।