इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का तीसरा यानी आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार (21-08-2020) से साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 332 रन बना लिए हैं।
उसके लिए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा नाबाद 171 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 87 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 205 रन की साझेदारी की है। पाकिस्तानी टीम को दिन के आखिरी सत्र में एक भी सफलता नहीं मिली। क्रॉली दूसरे दिन अपना पहला दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे। वहीं, बटलर अर्धशतकीय पारी को शतक में बदलना चाहेंगे।
यासिर शाह ने ओली पोप को 3 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इससे पहले कप्तान जो रूट 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को पहला झटका रोरी बर्न्स के रूप में लगा। वे 6 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर शान मसूद को कैच थमा बैठे।
इसके बाद इंग्लैंड को दूसरा झटका स्पिनर यासिर शाह ने दिया। उन्होंने डोमिनिक सिबली को 22 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। सिबली ने 47 गेंद की पारी में एक चौका लगाया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ।


पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 332 रन बना लिए हैं। उसके लिए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा नाबाद 171 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 87 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 205 रन की साझेदारी की है। पाकिस्तानी टीम को दिन के आखिरी सत्र में एक भी सफलता नहीं मिली। क्रॉली दूसरे दिन अपना पहला दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे। वहीं, बटलर अर्धशतकीय पारी को शतक में बदलना चाहेंगे।
जैक क्रॉली ने 170 रन से ज्यादा बना लिए हैं। उन्होंने जोस बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 190 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने 85 ओवर में 4 विकेट पर 322 रन बना लिए हैं। हालांकि, आज दिन का खेल ज्यादा नहीं बचा है। ऐसे में क्रॉली को दोहरा शतक लगाने का मौका खेल के दूसरे दिन ही मिल पाएगा।
इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने जैक क्रॉली के साथ पांचवें विकेट के लिए 130 रनों से ज्यादा की साझेदारी पूरी कर ली है। क्रॉली 144 और बटलर 55 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तानी टीम को मैच में वापसी करने के लिए विकेट की दरकार है।
जोस बटलर और जैक क्रॉली ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने टीम की पारी को संभाल लिया है। इंग्लैंड ने 68 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। बटलर 43 और क्रॉली 125 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों दिन के खेल का अंत नाबाद रहकर करना चाहेंगे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने अपने करियर का पहला शतक पूरा कर लिया। 4 साल बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए किसी इंग्लिश बैट्समैन ने घरेलू मैदान पर शतक लगाया। इससे पहले 2016 में जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 254 रनों की पारी खेली थी।
तीसरे टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने 56 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 97 और जोस बटलर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर ली है।
जैक क्रॉली और जोस बटलर ने इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। क्रॉली 87 और बटलर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने 51 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। क्रॉली अपने करियर के पहले शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने ओली पोप को बोल्ड कर दिया। पोप उनकी गेंद को समझ नहीं पाए और खेलने से चूक गए। यासिर ने दूसरी सफलता हासिल की है। उन्होंने डोमिनिक सिबली को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल इंग्लैंड ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 73 और जोस बटलर 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड को तीसरा झटका कप्तान जो रूट के रूप में लगा। वे 29 रन बनाकर तेज गेंदबाज नसीम शाह का शिकार बने। रूट ने 51 गेंद की पारी में 3 चौके लगाए। नसीम की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली और ओली पोप फिलहाल क्रीज पर हैं। क्रॉली ने 64 रन बना लिए हैं। पोप 2 रन के निजी स्कोर पर हैं।
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 10 और जैक क्रॉली 53 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 18 रनों की साझेदारी कर ली है। क्रॉली का टेस्ट में यह चौथा अर्धशतक है। उन्हें बेन स्टोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड को दूसरा झटका स्पिनर यासिर शाह ने दिया। उन्होंने डोमिनिक सिबली को 22 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। सिबली ने 47 गेंद की पारी में एक चौका लगाया। उनके जाने के बाद कप्तान जो रूट क्रीज पर उतरे हैं। इंग्लैंड ने 21 ओवर में 78 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 47 रन के निजी स्कोर पर हैं।
पहला झटका लगने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टीम की पारी को संभाल लिया है। डोमिनिक सिबली और जैक क्रॉली क्रीज पर हैं। दोनों ने 30 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। सिबली 15 और क्रॉली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 13 ओवर में 48 रन बना लिए हैं।
पहला झटका लगने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टीम की पारी को संभाल लिया है। डोमिनिक सिबली और जैक क्रॉली क्रीज पर हैं। दोनों ने 30 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। सिबली 15 और क्रॉली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 13 ओवर में 48 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने ओपनर रोरी बर्न्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बर्न्स सिर्फ 6 रन का योगदान ही दे सके। उनका कैच शान मसूद दिया। बर्न्स के आउट होने के बाद जैक क्रॉली क्रीज पर आए हैं। उनके साथ डोमिनिक सिबली हैं।
इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिबली क्रीज पर उतर चुके हैं। बर्न्स ने चौके से इंग्लैंड का खाता खोला। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। वे लगातार 140 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
प्लेइंग इलेवन: शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ। कप्तान जो रूट ने टीम में एक बदलाव करते हुए सैम करन की जगह स्पिनर डोमिनिक बेस को टीम में शामिल किया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कोई बदलाव नहीं किया।
दोनों टीमो की बात करें तो इंग्लैंड बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव करना नहीं चाहेगा। मार्क वुड लंबे समय से टीम के साथ हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। हो सकता है कि इंग्लैंड की टीम सैम करन के स्थान पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में रख ले। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम कोई बदलाव करना नहीं चाहेगी। पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले फवाद आलम को एक मौका और दिया जा सकता है।
दोनों टीमो की बात करें तो इंग्लैंड बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव करना नहीं चाहेगा। मार्क वुड लंबे समय से टीम के साथ हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। हो सकता है कि इंग्लैंड की टीम सैम करन के स्थान पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में रख ले। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम कोई बदलाव करना नहीं चाहेगी। पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले फवाद आलम को एक मौका और दिया जा सकता है।
साउथैम्पटन में लगातार बारिश हो रही है। टॉस को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, बारिश तेज नहीं है और जल्द ही टॉस होने की संभावना है।