टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टीम घोषित कर दी है। टीम में क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज ऑलराउंडर नहीं है। वहीं जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉम हार्टले को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया है।

बेन स्टोक्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में वोक्स का चयन न होना चौंकाने वाला है। उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैपिंयन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। वह फिलहाल भारत में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में पंजाब किंग्स (PBKS)का हिस्सा, लेकिन अबतक एक भी मैच नहीं खेले हैं।

जॉर्डन, आर्चर और हार्टले को मौका

क्रिस जार्डन ने सितंबर 2023 में आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। तब न्यजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार टी20 खेले थे। इंग्लैंड के लिए उन्होंने 88 टी20 खेले हैं। जोफ्रा आर्चर दाईं कोहनी की चोट से उबर गए हैं। इसकी वजह से वह मई 2023 से मैदान से दूर हैं। वही भारत के खिलाफ अपने मेडन टेस्ट सीरीज में टॉम हार्टले ने 22 विकेट लिए थे। उनको रेहान अहमद पर तरजीह दी गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने कहा है कि वर्तमान में आईपीएल से खेल रहे चयनित खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए समय पर लौट आएंगे, जो 22 मई को हेडिंग्ले में शुरू होगी। इसके बाद स्क्वाड 31 मई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरेगा। 4 जून को बारबाडोस में अपने पहले ग्रुप मैच में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से होगा।

इंग्लैंड टी20 विश्व कप टीम

जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली (उप-कप्तान), सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टॉम हार्टले, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, रीस टॉप्ले।