इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मुकाबला उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। इस मौके पर ब्रॉड की मंगेतर मॉली किंग और उनकी बेटी ऐनाबेला स्टेडियम पहुंची थीं। मॉली ने बीते 11 सालों में हर अच्छे और बुरे समय में ब्रॉड का साथ दिया। दोनों की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।

सिंगर हैं ब्रॉड की मंगेतर

ब्रॉड की मंगेतर मॉली किंग ब्रिटेन की सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। उनका बैंड द सैटर डे काफी लोकप्रिय था। ब्रॉड से उनकी पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। तब मॉली टीवी प्रेंजेंटर थीं। एक मैच के दौरान की बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे वह करीब आ गए। उन्होंने शुरुआत में अपने रिश्तो को छुपा कर रखा लेकिन मीडिया से यह ज्यादा समय तक यह रिश्ता छुप नहीं पाया।

ब्रॉड को चीयर करने आती थीं मॉली

दोनों के लिए रिश्ते का शुरुआती समय काफी मुश्किल था क्योंकि ब्रॉड ज्यादातर समय विदेश में होते थे और मॉली इंग्लैंड में रहती थी। साल 2016 के पहले ही दिन ब्रॉड ने मॉली को प्रपोज किया और दोनों ने सगाई की। लोगों के लिए यह जोड़ी मिसाल बन गई। ब्रॉड मॉली के कॉन्सर्ट में जाते वहीं मॉली चीयर करने स्टेडियम पहुंचती थी।

अलग होने के बाद फिर साथ आए ब्रॉड और मॉली

साल 2018 में दोनों ने अचानक अलग होने का फैसला किया। ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रॉड ने मॉली को धोखा दिया है। हालांकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने इन खबरों को गलत बताया था। हालांकि दोनों एक-दूसरे से ज्यादा समय दूर नहीं रह पाए और जल्द ही साथ आ गए। इसके बाद दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। पिछले साल नवंबर में यह दोनों एक बेटी का माता-पिता बने। ब्रॉड अपने रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार को सारा समय देना चाहते हैं।