खेल की दुनिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के किस्से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खिलाड़ियों के ऐसे कई किस्से सामने आए हैं जब उन्होंने अपनी पत्नी और प्रेमिका को धोखा दिया है। यौन शोषण की भी कहानियां स्पोर्ट्स स्टार्स की जिंदगी से जुड़ी रही हैं। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वेन रूनी के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों ने भी एक समय काफी तूफान मचाया था। खबरें थी कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर रूनी Prostitute के साथ शारीरिक संबंध बनाते थे।

मशहूर कॉल गर्ल ने किए थे खुलासे : वेन रूनी कि जिंदगी में उस वक्त बड़ा तूफान आया था जब ब्रिटेन की मशहूर कॉल गर्ल हेलन वुड ने अपनी किताब में उनको लेकर कई आरोप लगाए थे। खबरों की मानें तो रूनी ने हेलन के साथ होटल में सेक्स करने के बाद उनके कंधे पर सिर रखकर रोने लगे थे। उस वक्त रूनी ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी वाली पिक हेलन को दिखाते हुए कहा कि मैं उसे धोखा दे रहा हूं। उसने मुझसे विनती की थी कि ये बात वो मेरी पत्नी से कभी नहीं बताए।

दरअसल, रूनी की जिंदगी में हेलन ही इकलौती लड़की नहीं थी। खबरें यहां तक थी कि जब उनकी पत्नी कोलिन गर्भवती थी तो रूनी का कई Prostitute के साथ रिश्ता था और वो एक रात के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च करते थे। इसके चलते उनकी पत्नी ने उन्हें कई मौके भी दिए थे। बाद में वो अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थीं। उनके अफेयर की खबरों पर कोलिन ने आरोप लगाया था कि रूनी ने कभी उनकी इज्जत नहीं की।

इसके अलावा जेनी थॉम्पसन नाम की एक कॉल गर्ल ने रूनी पर आरोप लगाए थे कि जब रूनी की पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी तो रूनी ने उन्हें पैसे देकर संबंध बनाए थे। उन्होंने कहा था कि रूनी ने उनके साथ 4 महीने के भीतर सात बार संबंध बनाए थे। यही नहीं जेनी ने कई फेमस फुटबॉलर के साथ संबंध बनाने की बात भी स्वीकारी थी।