इंग्लैंड के37 साल के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर विराम लगा दिया। मलान टी20 फॉर्मेट में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन रह चुके हैं। मलान को बीते साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड टीम में नहीं चुना गया। वहीं उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए नहीं टीम में मौका नहीं मिला। इसके बाद ही उन्होंने संन्यास का फैसला लिया।
मलान ने 2017 में किया था डेब्यू
मलान ने साल 2017 में टी20 डेब्यू किया था। इसी के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई। उसी साल एशेज में उन्होंने अपना पहला और इकलौता जमाया। साल 2019 के बाद से वह टी20 फॉर्मेट में टीम के अहम खिलाड़ी बन गए।
2020 में नंबर वन बने थे मलान
2020 में उन्होंने आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया। वहीं अगले साल वह टी20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाल खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 24 पारियों में यह कारनामा किया। वह साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बने। वह उस समय एक साथ टी20 और वनडे में विश्व चैंपियन बना था।
वनडे फॉर्मेट में भी किया कमाल
वनडे फॉर्मेट में नाम बनाने के लिए उन्होंने ब्रेक लिया। टीम में मौका मिलने के बाद उन्होंने खुद को साबित किया। जून 2022 से सितंबर 2023 के बीच उन्होंने वनडे फॉर्मेट में पांच शतक लगाए। इसी कारण उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया। उन्होंने वर्ल्ड कप में भी शतक जमाया। हालांकि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वह भी कुछ खास नहीं कर सके।
मलान ने अपने करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 51 शतक लगाए हैं। वहीं उनके नाम 29 हजार से ज्यादा रन हैं। मलान के नाम फर्स्ट क्लास में 13201, लिस्ट ए में 6561 और टी20 में 9609 रन है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 1450 रन औऱ छह शतक हैं। मलान को इस बात का अफसोस है कि वह टेस्ट करियर में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में 1074 रन बनाए। साल 2022 के बाद से वह टेस्ट फॉर्मेट नहीं खेले।