FIFA World Cup 2018, Eng vs Swe, England vs Sweden Football, Prediction, Dream11, Head to Head: फीफा विश्व कप-2018 में शनिवार (7 जुलाई) को 2 क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाने हैं। पहला मुकाबला शाम साढ़े सात बजे होगा, जिसमें स्वीडन-इंग्लैंड के बीच भिडंत होगी। वहीं दूसरा मैच रूस- क्रोएशिया के बीच रात 11:30 शुरू होगा। ब्राजील और उरुग्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। वहीं फ्रांस और बेल्जिय ने अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
संभावित टीम:
स्वीडन – ओल्सन, ऑगस्टिंसन, ग्रैनक्विस्ट, लिंडेलोफ, क्रैफथ, क्लेसन, लार्सन, एकडल, फोर्सबर्ग, बर्ग, टोवोनन
इंग्लैंड – पिकफोर्ड, मगुइर, स्टोन्स, वाकर, ट्रिपपीयर, रोज़, लफ्टस, गाल, हेंडरसन, लिंगर्ड


गोलकीपर : जॉर्डन पिकफोर्ड, जैक बुटलैंड, निक पोप।
डिफेंडर : केल वॉकर, डेनी रोस, जॉन स्टोन्स, हैरी मेग्वीर, कीरान ट्रिपिर, गैरी काहिल, फिल जोन्स, फाबिया डेल्फ, एश्ले यंग, ट्रेंट एलेक्जेंडर आरनोल्ड।
मिडफील्डर : एरिक डिएर, जेसे लिंगार्ड, जॉर्डन हेंडरसन, डेले अली, रुबेन लोफ्टस चीक।
फॉरवर्ड : हैरी केन, रहीम स्टर्लिग, जैमी वार्डी, डैनी वेलबैक, मार्कस रैशफोर्ड।
गोलकीपर : रोबिन ओल्सन, कोर्ल जोहान जॉनसन, क्रिस्टोफर नोर्डेल्ट।
डिफेंडर : मिकाएल लुस्टिग, विक्टर लिंटेलोफ, आंद्रेस ग्रांक्वैस्ट, मार्टिन ओल्सोन, लुडविग ऑगिस्टन्सन, फिलिप हेलांडर, एमिल क्राफ्थ, पोंट्स जानसन।
मिडफील्डर : सेबेस्टियन लार्सन, एल्बिन एकडल, एमिल फोर्सबर्ग, गुस्ताव स्वेनसन, ऑस्कर हिल्जेमार्क, विक्टर क्लासेन, मार्कस रोहदेन, जिमी दुरमाज।
फॉरवर्ड : मार्कस बर्ग, जॉन ग्वीडेटी, ओला तोइवोनेन और किएसे थेलिन।
दूसरी ओर स्वीडन ने क्वालीफाइंग दौर में इटली और नीदरलैंड को हराकर विश्व कप में जगह बनाई है। जर्मनी के बाहर होने के बाद ग्रुप एफ में स्वीडन शीर्ष पर रहा था। ज्लाटन इब्राहिमोविच के संन्यास के बाद टीम में ऊर्जा की कमी महसूस की गई।
इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप जीता था। चार साल पहले ब्राजील में हुए विश्व कप से टीम जल्दी बाहर हो गई थी और यूरो 2016 में आइसलैंड से हार गई थी।
मास्को में तनावपूर्ण माहौल में खेले गए अंतिम 16 के मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में हराने के बाद इंग्लैंड के हौसले बुलंद है। डिफेंडर जान स्टोनेस ने कहा ,‘‘ हम खिताब जीतने के इरादे से आये हैं।हमने लंबा इंतजार किया है।हम अपने देशवासियों को गर्व करने का मौका देना चाहते हैं।’’
पिछले 52 साल से विश्व कप जीतने का इंतजार कर रहे इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के रूप में कमोबेश आसान चुनौती मिली है लेकिन उसे उलटफेर में माहिर इस टीम से सतर्क रहना होगा। स्वीडन की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले आठ प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में से सिर्फ एक गंवाया है।