श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल इंग्लैंड के टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चांदीमल को चोटिल होने का कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। चांदीमल को चोटिल करने वाले गेंदबाज मार्क वुड भी पूरे चौथे दिन के लिए मैदान से बाहर हो गए।

मार्क वुड को लगी चोट

मार्क वुड अपनी रफ्तार भरी गेंद से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रहे थे। मार्कवुड चौथे दिन अपना 11वां ओवर डालने आए थे। वह रनअप करते हुए अचानक बीच में रुक गए। उनके पैर में तकलीफ थी। फीजियो ने आकर उनका चेकअप किया। मार्क वुड इसके बाद मैदान से बाहर चले गए।

इंग्लैंड क्रिकेट ने दिया अपडेट

इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट करके लिखा, ‘जल्दी रिकवर हो जाओ। मार्क वुड को दाएं थाई की मसल में इंजरी हुई है। वह इंग्लैंड के लिए चौथे दिन फील्डिंग करने नहीं आएंगे। वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।’

मार्क वुड ने डाले 10.2 ओवर

ईसीबी ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम वुड का आकलन करेगी। हालांकि वुड की चोट कितनी गंभीर है यह नहीं बताया गया है। न ही यह साफ किया गया है कि वुड पांचवें दिन मैदान पर उतरेंगे या नहीं। वुड ने दूसरी पारी में 10.2 ओवर फेंके थे। उन्होंने 62 गेंदों में 36 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया था। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया था।

मार्क वुड ने चांदीमल को किया था चोटिल

मार्क वुड की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए थे। बल्लेबाजी करते हुए मार्क वुड की बाउंसर चांदीमल के हाथ पर लग गई थी। उनके अंगूठे में सूजन आ गई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। चोटिल होकर अस्पताल में स्कैन के लिए जाना पड़ा, लेकिन फ्रैक्चर नहीं होने की पुष्टि के बाद वे वापस आ गए। वह चौथे दिन लंच तक 62 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए थे। टीम ने दूसरी पारी में इंग्लैंड पर 169 रन की लीड ले ली थी।