Cricket World Cup 2023, ENG vs AFG: वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में विश्व कप 2023 का पहला उलटफेर देखने को मिला। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम विश्व कप के इतिहास में पांचवीं बार उलटफेर का शिकार हो गई। इससे पहले जिम्ब्बावे, आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप में हार चुकी है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 285 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 41वें ओवर में 215 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने सबसे अधिक 66 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने 3-3 विकेट चटकाए मोहम्मद नबी को 2 सफलता मिली। नवीन और फारूकी को 1-1 विकेट मिला। अफगानिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे अधिक 80 रन नबाए थे। इकराम अली खिल ने 58 रन का योगदान दिया था। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। मार्क वुड ने 2 विकेट चटकाए।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

England 
215 (40.3)

vs

Afghanistan  
284 (49.5)

Match Ended ( Day – Match 13 )
Afghanistan beat England by 69 runs

Live Updates

ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराकर विश्व कप 2023 का पहला उलटफेर किया है।

21:51 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: इंग्लैंड की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची 10वें स्थान पर

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई इंग्लैंड की शर्मनाक हार से ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हुआ है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान छठे स्थान पर आ गई है। वहीं इंग्लैंड टॉप 4 से बाहर हो गई है और पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

21:32 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया

वर्ल्ड कप 2023 का पहला उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से मात दे दी है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार हारी है। वहीं विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड पांचवीं बार उलटफेर का शिकार हुई है। अफगानिस्तान ने 285 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 41वें ओवर में 215 रन पर सिमट गई।

21:21 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: राशिद खान ने आदिल रशीद को भेजा पवेलियन

अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड हार की दहलीज पर पहुंच चुकी है। राशिद खान ने आदिल रशीद को पवेलियन भेजकर अपनी टीम को नौवीं सफलता दिला दी है। वर्ल्ड कप 2023 में पहला उलटफेर करने से अफगानिस्तान बस 1 विकेट दूर है।

21:18 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: हैरी ब्रूक के आउट होते ही इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी खत्म

अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम की आखिरी जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई है। मुजीब ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया है। हैरी ब्रूक 66 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। मुजीब को यह तीसरी सफलता मिली।

20:58 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: मुजीब ने क्रिस वोक्स को किया बोल्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच में धीरे-धीरे हार की ओर बढ़ रही है। मुजीब ने इंग्लैंड को सातवां झटका दे दिया है। क्रिस वोक्स 26 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हैरी ब्रूक ने एक छोर संभाला हुआ है। ब्रूक 66 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:26 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: मोहम्मद नबी ने सैम करन को भेजा पवेलियन

इंग्लैंड को 138 के स्कोर पर छठा झटका लग गया है। मोहम्मद नबी ने सैम करन को पवेलियन भेज दिया है। सैम करन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए क्रिस वोक्स आए हैं। हैरी ब्रूक अभी भी 52 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:03 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: राशिद खान ने लिविंगस्टोन को भेजा पवेलियन

राशिद खान ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दे दिया है। लियाम लिविंगस्टोन 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस विकेट के साथ ही 177 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। इंग्लैंड को जीत के लिए 166 रन चाहिए। हैरी ब्रूक 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:47 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: जोस बटलर को नवीन उल हक ने किया बोल्ड

इंग्लैंड को 91 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। नवीन उल हक ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया है। बटलर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। बटलर के आउट होने के लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 189 रन की जरूरत है।

19:18 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: मोहम्मद नबी ने डेविड मलान को भेजा पवेलियन

अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया है। नबी ने सेट बल्लेबाज डेविड मलान को पवेलियन भेज दिया है। मलान (32) के रूप में इंग्लैंड को 68 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। क्रीज पर अब नए बल्लेबाज कप्तान जोस बटलर आए हैं।

19:04 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: 10 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 52/2

इंग्लैंड की पारी का पावरप्ले (1-10) समाप्त हो गया है। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। क्रीज पर हैरी ब्रूक (9) और डेविड मलान (23) बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (2) और जो रूट (11) का विकेट खोया है। एक विकेट मुजीब उर रहमान और एक विकेट फजल हक फारूकी को मिला है।

18:48 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: मुजीब ने जो रूट को भेजा पवेलियन

मुजीब उर रहमान ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। जो रूट सिर्फ 11 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 33 के स्कोर पर इंग्लैंड को यह झटका लगा। रूट के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

18:28 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौटे जॉनी बेयरस्टो

285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पारी के दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड को 3 रन के स्कोर पर यह झटका लगा। फजल हक फारूकी ने बेयरस्टो को पवेलियन भेजा।

18:19 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड

अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने पारी का आगाज किया है। अफगानिस्तान ने अपनी बॉलिंग की शुरुआत स्पिनर मजीब उर रहमान के साथ की। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया।

17:48 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: अच्छी शुरुआत के बावजूद 284 पर ऑलआउट हुई अफगानिस्तान

इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की बेहतरीन साझेदारी के बावजूद अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर नहीं खेल पाई और सिर्फ 1 गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज ने सबसे अधिक 80 रन की पारी खेली। गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ाई थी, लेकिन बाद में इकराम अली खिल ने 58 रन की पारी खेल टीम को संभाला और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। मार्क वुड को 2 सफलता मिली।

17:46 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: मुजीब उर रहमान आउट

मुजीब उर रहमान आउट

17:43 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: रीस टॉपले ने इकराम को किया आउट

48वें ओवर की आखिरी गेंद पर रीस टॉले ने इकराम अलिखिल को आउट किया। अलिखिल ने लॉन्ग पर गेंद को खेला लेकिन सैम करन को कैच दे बैठे। 66 गेंदों में 58 रन बनाकर वह लौट गए।

17:26 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: मुजीब की तूफानी बल्लेबाजी

46वें ओवर में सैम करन ने 18 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर मुजीब ने डीप मिड-विकेट पर चौका लगाया, वहीं अगली गेंद पर थर्ड मैन पर चौका लगाया। यह गेंद नो बॉल रही। मुजीब ने इसका फायदा उठाया और डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा दिया।

17:22 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: राशिद खान आउट

43वें ओवर में आदिल रशीद ने राशिद खान को पवेलियन लौटा दिया। राशिद ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला, रूट अपने दाएं ओर मुडे और डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। 22 गेंदों में उन्होंने 23 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए।

17:01 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: 40 ओवर में अफगानिस्तान ने बना लिए हैं 216

40 ओवर का खेल हो चुका है। उन्होंने अब तक छह विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं। राशिद खान 17 और इकरम अलिखिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:39 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: अफगानिस्तान को मोहम्मद नबी के रूप में लगा छठा झटका

अफगानिस्तान को मोहम्मद नबी के रूप में छठा झटका लग गया है। मोहम्मद नबी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 190 के स्कोर पर यह विकेट गिरा। मोहम्मद नबी का विकेट मार्क वुड ने लिया। नबी का विकेट गिरने के बाद राशिद खान क्रीज पर आए हैं। राशिद ने आते ही 2 चौके जड़ दिए हैं।

16:21 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live: जो रूट ने हशमतुल्लाह को भेजा पवेलियन, अफगानिस्तान को पांचवां झटका

जो रूट ने अफगानिस्तान को पांचवां झटका दे दिया है। रूट ने हशमतुल्लाह शाहिदी को 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान को 174 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा है। क्रीज पर नए बल्लेबाज मोहम्मद नबी हैं।

16:09 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: अजमातुल्लाह आउट

26वें ओवर की आखिरी गेंद पर अजमातुल्लाह को भी पवेलियन लौटना पड़ा। लिविंगस्टन ने लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह क्रिस वोक्स को कैच दे बैठे। 24 गेंदों में 19 रन बनाए।

16:02 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: क्रिस वोक्स का महंगा ओवर

वोक्स का एक और महंगा ओवर। ओवर की दूसरी गेंद पर अजमातुल्लाह ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। वहीम चौथी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। अफगानिस्तान ने इस ओवर में 10 रन दिए।

15:58 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: बाल-बाल बचे शाहीदी

23वें ओवर में शाहीदी रनआउट होने से बाल-बाल बचे। ओवर की तीसरी गेंद परअजमातुल्लाह ने शॉट खेला और रन लेने दौड़ पड़े, लिविंगस्टन ने गेंद को बटलर को दिया लेकिन थ्रो सटीक नहीं था और इसलिए शाहीदी बच गए।

15:44 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका

अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। ओवर की पांचवीं गेंद पर गुरबाज रनआउट हो गए। शाहीदी ने शॉर्ट मिड-विकेट पर गेंद को खेला, शाहीदी दौड़े और गुरबाज को भी भागना पड़ा। फील्डर ने गेंद को बटलर तक पहुंचाया जिन्होंने बचा हुआ काम पूरा किया। 57 गेंदों में 80 रन बनाकर लौट गए।

15:41 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: रहमत शाह हुए स्टंप

19वें ओवर में अफगानिस्तान ने दो विकेट खोए। ओवर की चौथी गेंद पर रहमत शाह स्टंप हो गए। बटलर ने फुर्ती दिखाई। अंपायर ने थर्ड अंपायर को रेफर किया था और फैसला इंग्लैंड के पक्ष में आया। 8 गेंदों में तीन रन बनाकर वह लौट गईं।

15:37 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: इब्राहिम जादरान आउट

17वें ओवर की चौथी गेंद पर आदिल रशीद ने इब्राहिम जादरान ने मिड विकेट पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह जो रूट को कैच दे बैठे। 48 गेंदों 28 रन बनाकर आउट हुए।

15:10 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: गुरबाज-जादरान की शतकीय साझेदारी

13वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर गुरबाज ने मिड-विकेट पर छक्का जमाया। अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। जादरान और गुरबाज की साझेदारी अब इंग्लैंड के लिए जी का जंजाल बन गई है।

15:02 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने पावरप्ले में बनाए सबसे ज्यादा रन

अफगानिस्तान ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 79 रन बनाए हैं। यह वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 61 रन बनाए थे।

14:56 (IST) 15 Oct 2023
ENG vs AFG Live Score: सैम करन का महंगा ओवर

सैम करन ने नौवें ओवर में 20 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल रही। इसके बाद तीसरी गेंद पर गुरबाज ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर चौका जड़ा। ओवर की पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने पुल करते हुए छक्का जड़ा।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन। अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।