अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (21 दिसंबर) को पहली बार 400 रनों का आंकड़ा पार हुआ। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 404 रन बनाकर स्कॉटलैंड के भूसा भर दिया। बेन मायस ने 163.24 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और वह इंग्लैंड अंडर-19 के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। हालांकि, मायस दोहरा शतक से चूक गए। मायस के अलावा ओपनर जोसेफ मूर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।
स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड को की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डॉकिंस तीसरे ओवर में 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मूर्स और मायस की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 129 गेंद पर 188 रन जोड़े। 25वें ओवर की पहली गेंद पर मूर्स के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। मूर्स ने 65 गेंद पर 124.62 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।
रीव और मायस की अर्धशतकीय साझेदारी
मूर्स के आउट होने के बाद कप्तान थॉम्स रीव और मायस के बीच 50 गेंद पर 47 रनों की साझेदारी हुई। रीव 33 वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 35 गेंद पर 2 चौके की मदद से 22 रन बनाए। इसके बाद कलेब फाल्कनर के साथ मायस ने 59 गेंद पर 84 रन जोड़े। फाल्कनर 34 गेंद पर 3 चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
वैभव का यूथ वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूटा, ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
मायस ने 117 गेंद पर 191 रन ठोके
इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरने के बाद बेन मायस का साथ देने क्रीज पर रालेफ अल्बर्ट आए। दोनों के बीच 18 गेंद पर 23 रनों की साझेदारी हुई। मायस 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर 117 गेंद पर 18 चौके और 8 छक्कों की मदद से 191 रन बनाकर आउट हुए। अलबर्ट का साथ देने रेहान के भाई फरहान अहमद आए। दोनों के बीच 10 रनों की साझेदारी हुई।
फरहान अहमद-सबेस्टीयन मोर्गन के बीच 20 गेंद पर 40 रनों की साझेदारी
अलबर्ट 47वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। तब इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 264 रन था। इसके बाद फरहान अहमद और सबेस्टीयन मोर्गन के बीच 20 गेंद पर 40 रनों की साझेदारी हुई। फरहान 13 गेंद पर 15 और मोर्गन ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए जेक वुडहाउस ने 3 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 88 रन लुटाए। फिनले जोंस ने 8 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए। मैक्स चैपलिन ने 7 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए। अंडर-19 वर्ल्ड कप की अंक तालिका देखें।
