जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का आठ सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप दस से 15 अगस्त तक ब्राजील के रेसीफे में होगी। भारतीय टीम की अगुआई मेहर सिंह (120 किलोग्राम),रेंगे। मेहर ने 2013 में थाईलैंड विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के ग्रीकोरोमल शैली में भारत के लिए रजत पदक हासिल किया था। इस शैली में भारत का यह पहला पदक था।
भारतीय टीम में रविंद्र (60 किग्रा), को भी शामिल हैं किया गया है, जिन्होंने इस साल जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम का शिविर साई के सोनीपत केंद्र में चल रहा है। भारतीय टीम रविवार को ब्राजील के रवाना होगी।
टीम इस प्रकार है : इनाखुंबा (50किग्रा), मनीष (55किग्रा), रविन्द्र (60किग्रा), अशोक (66किग्रा), मनजीत (74किग्रा), राहुल (84किग्रा), रवि (84किग्रा) और मेहर सिंह (120किग्रा)।
