दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन शुरू हो चुका है। इस लीग ने कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। इस साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन से पहले सेलेक्टर्स की नजरें भी इस लीग पर हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में खेलने वाले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने इसके लिए मजबूत दावेदारी भी पेश की है।
आर्य के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन
आर्य इस समय लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 23 साल का यह खिलाड़ी बल्ले से आग बरसा रहा है। उन्होंने अब छह मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 432 रन हैं। आर्य ने 86.4 के औसत से लीग में रन बनाए हैं। छह मैचों में आर्यका स्ट्राइक रेट 183.05 का रहा है।
आर्य के नाम है पहला डीपीएल शतक
आर्य़ के नाम डीपीएल का पहला शतक भी है। प्रियांश आर्य ने दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 55 गेंद में 107 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए। बता दें, प्रियांश आर्य ने ये रन 194.55 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इसके अलावा वह अब तक चार अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
ऑक्शन में कई फ्रैंचाइजी लगा सकती हैं बोली
इस साल के अंत में आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन में कई फ्रैंचाइजी आर्य पर दाव लगा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स इस लोकल खिलाड़ी को टीम में मौका दे सकता है। डीसी भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रियांश को मेगा ऑक्शन में खरीदने की कोशिश कर सकीत है। आरसीबी को भी एक हिटर की जरूरत है और उनकी यह खोज प्रियांश आर्य के तौर पर पूरी हो सकती है। पिछले सीजन में पंजाब का प्रदर्शन भी काफी शर्मनाक रहा था। वह इस बार बड़े बदलाव कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आर्य को मौका मिल सकता है।