MS. Dhoni birthday special: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 38वां जन्म दिन है। मिडिल क्लास परिवार से आने वाले इस खिलाड़ी ने सपने में भी नहीं सोचा था की एक दिन वो भारत का सफलतम कप्तान बन जाएगा। धोनी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। एक मामूली से पम्प ऑपरेटर के बेटे ने कड़ी मेहनत कर अपने सपनों को सच कर दिखाया। जब धोनी जूनियर क्रिकेट खेलते थे तब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे। ऐसे में जब एक शहर से दूसरे शहर टूर्नामेंट खेलने के लिए जाना होता था तो धोनी बिना टिकट के ही चल देते थे। ऐसे में कई बार उन्हें कई बार टॉयलेट के आसपास वाली जगहों में सोना पड़ता था।

मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई अपनी किताब ‘टीम लोकतंत्र’ में धोनी को लेकर लिखा ” धोनी 2016-17 रणजी सीजन में ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। अब वे फर्स्ट क्लास डब्बे में सफर कर रहे हैं फैंस से बचने के लिए सिक्योरिटी भी है लेकिन एक समय था जब धोनी बिना रिजर्वेशन वाले डिब्बों में सफर करते थे और टॉयलेट के पास सो जाते थे। धोनी ने बतौर टिकट कलेक्टर भी काम किया है। अपने संघर्ष के दिनों में उन्हें स्पोर्ट्स कोटा से दक्षिण-पूर्व रेलवे में नौकरी मिली थी। वे खड़गपुर स्टेशन पर टिकट चेक करते थे। उस दौरान उनका वेतन मात्र 3000 रुपये था।

धोनी के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं। धोनी 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाले पहले कप्तान बने और वे सबसे सफल टी-20 कप्तान हैं, उन्होंने रिकॉर्ड 72 मैचों में 41 में जीत दर्ज की है। उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत के कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच जीते हैं। टेस्ट में 27, वनडे में 110 और टी -20 में 41 मैच में जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं बतौर कप्तान सभी आइसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले विश्व के एक मात्र कप्तान हैं। धौनी ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप जीता। इसके साल 2011 में वनडे विश्व कप जीता। इसके बाद साल 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्राफी जीती। अबतक धोनी ने 349 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 296 पारियों में 50.58 के औसत से 10723 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 72 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं।