भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों मालदीव में हैं। दोनों वहां छुट्टियां मना रहे हैं। धनश्री और चहल दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वहां की तस्वीरें शेयर की हैं। पिछले साल शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए दुबई गए थे। चहल को इंग्लैड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। वे जल्द ही मालदीव से लौट जाएंगे।
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर के फ्लोरल स्विमसूट पर पिंक कलर का रोब पहना हुआ है। धनश्री और चहल मालदीव के खूबसूरत फेसडू आइलैंड के डब्ल्यू मालदीव रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। धनश्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘‘जन्नत में कुछ बहुत शानदार समय गुजार रहे हैं।’’ उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर अब तक 5 लाख 83 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
धनश्री ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो जल्द ही एक पंजाबी में गाने में नजर आने वाली हैं। वे इस वीडियो में चर्चित पंजाबी गायक जस्सी गिल के साथ धमाल मचाने वाली हैं। धनश्री ने लिखा था, ‘‘बड़ी बड़ी खबर: ये मैं हूं और मेरे साथ हैं जस्सी गिल और हम अपने नए सॉन्ग के साथ आ रहे हैं। यह गाना आपके साथ लंबे समय तक रहने वाला है। जस्सी गिल मेरे पास शब्द नहीं है यह बताने को कि मैं इस सॉन्ग को आपके साथ करते हुए खुद को कितना लकी समझ रही हूं। मैं हमेशा से आपके गाने पसंद करती आई हूं, लेकिन यह मेरा फेवरिट बन गया है। मुझे इस सॉन्ग का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया और मैं सुपर एक्साइटेड हूं।’’
View this post on Instagram
धनश्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन वे डॉक्टरी नहीं करती हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद और उन्होंने कोरियोग्राफी में अपना करियर आगे बढ़ाया। चहल की तरह धनश्री भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी धनश्री फिलहाल मॉडलिंग और डांसिंग में ही अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने मुंबई में अपनी एक डांस एकेडमी खोल रखी है। धनश्री एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं।


