भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के 36वें जन्मदिन के अवसर पर साथी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इसके अलावा मिसेज चहल ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
दरअसल कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा ने शिखर धवन के साथ एक डांसिंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो क्लिप को आज उन्होंने धवन रो बर्थडे विश करने के लिए अपनी स्टोरी पर लगा रखा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स काफी मजाकिया अंदाज में एकसाथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा युजवेंद्र चहल की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, बहाव के साथ ग्रो करते हुए। ये तस्वीरें मिसेज चहल ने रविवार को शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इन फोटोज को लाइक किया है।
शिखर धवन के 36वें बर्थडे पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भी उन्हें विश किया है। बोर्ड ने अपने ट्विटर पेज पर धवन का फोटो शेयर किया और उनके अभी तक के 247 अंतर्राष्ट्रीय मैच व 10179 अंतर्राष्ट्रीय रनों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट पर टेस्ट डेब्यू में उनकी सबसे तेज सेंचुरी का भी जिक्र किया गया है।

शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। उनकी माता का नाम सुनैना और पिता का नाम महेंद्र पाल धवन है। उनकी शुरुआती स्कूलिंग दिल्ली के मीरा बाग स्थित एक मिशनरी स्कूल में हुई। 12 साल की उम्र में उन्होंने सॉनेट क्लब में ट्रेनिंग शुरू की। उनके गुरू थे श्री तारक सिन्हा जिन्होंने देश को 12 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स दिए।
धवन के करियर पर एक नजर
शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद 2011 में उन्हें भारत के लिए टी20 कैप भी मिली। सुर्खियां बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तब बटोरीं जब 2013 में टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन बनाए। उन्होंने अब तक 34 टेस्ट, 145 वनडे और 66 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम 2315 टेस्ट रन, 6105 वनडे और 1719 टी20 रन दर्ज हैं।