IPL 2022 DC vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 32 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन बनाए। दिल्ली ने 116 रनों के टारगेट को 1 विकेट के नुकसान पर 10.3 ओवर में हासिल कर लिया।

दिल्ली को पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने महज 3.3 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। पावरप्ले में 81 रन दोनों ने जोड़े। टीम को पहला झटका सातवें ओवर में लगा। राहुल चाहर ने शॉ को पवेलियन भेजा। 9वें ओवर में 100 रन पूरे हो गए। डेविड वॉर्नर 60 और सरफराज खान 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब के बल्लेबाजों ने निराश किया। कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। एक समय लग रहा था कि टीम 100 रन भी बना पाएगी या नहीं। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। ललित यादव ने शिखर धवन को पवेलियन भेजा। पांचवें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। छठे ओवर में अक्षर पटेल ने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेज दिया। सातवें ओवर में खलील अहमद ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेज दिया।

13वें ओवर में अक्षर ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेज दिया। 14 वें ओवर में कुलदीप ने कगिसो रबाडा और नाथन एलिस को पवेलियन भेजा। आठवां विकेट 15 वें ओवर में गिरा। खलील अहमद ने शाहरुख खान को पवेलियन भेजा। 18वें ओवर में ललित यादव ने राहुल चाहर को पवेलियन भेजा। पारी की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ। मिशेल मार्श की जगह सरफराज खान को मौका मिला। पंजाब की टीम में दो बदलाव हुआ। प्रभसिमरन सिंह की जगह मयंक अग्रवाल और ओडियन स्मिथ की जगह नाथ एलिस को मौका मिला।

PBKS vs DC IPL 2022: दिल्ली बनाम पंजाब मैच की गेंद दर गेंद स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की टीम कोरोना की चपेट में है। पंजाब और दिल्ली के बीच मैच से ठीक पहले टिम सिफर्ट भी पॉजिटिव पाए गए। टीम में कुल अबतक छह मामले सामने आ गए हैं। मिशेल मार्श समेत टीम के पांच सदस्यों के कोरोना से संक्रमित होने के चलते मैच के वेन्यू को मंगलवार बदलना पड़ा था। पहले यह मैच पुणे में होना था। कोरोना को आईपीएल का नियम कहता है कि किसी टीम के कोरोना से प्रभावित होने की स्थिति में कम से कम 12 खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने पर मैच का आयोजन हो सकता है। इसमें से सात भारतीय होने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर मैच को बाद में भी आयोजित कराया जा सकता है।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Delhi Capitals 
119/1 (10.3)

vs

Punjab Kings  
115 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 32 )
Delhi Capitals beat Punjab Kings by 9 wickets

Live Updates

IPL 2022, DC vs PBKS: पंजाब को दिल्ली ने 9 विकेट से हराया। 116 रनों के लक्ष्य को 11 ओवर में हासिल किया।

22:17 (IST) 20 Apr 2022

दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया। 116 रनों के टारगेट को 10. 3 ओवर में हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर 56 और सरफराज खान 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

22:10 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत

दिल्ली के 100 रन पूरे। टीम का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 104। जीत के लिए 11 ओवर में 12 रनों की जरूरत। डेविड वॉर्नर 49 और सरफराज 9 रन बनाकर क्रीज पर।

22:00 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली को लगा पहला झटका। राहुल चाहर ने शॉ को 41 रनों पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 6.3 ओवर में 83 रन एक विकेट पर। जीत के लिए 81 गेंदों पर 33 रनों की जरूरत।

21:55 (IST) 20 Apr 2022
पावरप्ले में दिल्ली ने 81 रन बनाए

पावरप्ले में दिल्ली ने 81 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 40 और डेविड वॉर्नर 36 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 14 ओवर में 35 रनों की जरूरत। नाथन एलिस के ओवर में 6 रन बने।

21:49 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली को जीत के लिए 15 ओवर में 41 रनों की जरूरत

5 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर बगैर किसी विकेट को 75 रन। शॉ 35 और वॉर्नर 36 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 15 ओवर में 41 रनों की जरूरत।

21:42 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली को जीत के लिए 16 ओवर में 58 रनों की जरूरत

4 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर बगैर किसी विकेट के 58 रन। डेविड वॉर्नर 31 और पृथ्वी शॉ 26 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 16 ओवर में 58 रनों की जरूरत। रबाडा के ओवर में 15 रन बने।

21:39 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली की टीम ने 3 ओवर में 43 रन जड़ दिए हैं

दिल्ली की टीम ने 3 ओवर में 43 रन जड़ दिए हैं। डेविड वॉर्नर 16 और पृथ्वी शॉ 26 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 16 ओवर में 73 रनों की जरूरत।

21:34 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली का स्कोर बगैर किसी विकेट के 26 रन

दो ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर बगैर किसी विकेट के 26 रन। पृथ्वी शॉ 19 और डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 18 ओवर में 90 रनों की जरूरत।

21:29 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली को पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत दिलाई

दिल्ली को पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत दिलाई। वैभव अरोड़ा के ओवर में तीन चौके जड़े। ओवर में 14 रन बने। जीत के लिए 19 ओवर में 102 रनों की दरकार।

21:27 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। शॉ ने स्ट्राइक ली। पंजाब के लिए वेभव अरोड़ा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

21:23 (IST) 20 Apr 2022
जितेश शर्मा 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे

ललित यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और खलील अहमद ने दो दो विकेट चटकाए। मुस्तफिजुर रहमान को एक विकेट मिला। पंजाब किंग्स के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

21:10 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब ने दिल्ली को 116 रनों का टारगेट दिया

पंजाब ने दिल्ली को 116 रनों का टारगेट दिया। टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन बनाए। पारी की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह 9 रन बनाकर रन आउट हुए। वैभव अरोड़ा 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:00 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब के 9 विकेट गिरे

पंजाब के 9 विकेट गिरे। ललित यादव ने राहुल चाहर को 12 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 18 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन। वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह क्रीज पर।

20:56 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 104 रन

17 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 104 रन। राहुल चाहर 8 और अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर। मैच का पहला छक्का 17वें ओवर में लगा।

20:51 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 97 रन

16 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 97 रन। राहुल चाहर 1 और अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर।

20:43 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब का आठवां विकेट गिरा

पंजाब का आठवां विकेट गिरा। शाहरुख खान को खलील अहमद ने 12 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 14.3 ओवर के बाद 92 रन 8 विकेट के नुकसान पर।

20:40 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब को लगा सातवां झटका

पंजाब को लगा सातवां झटका। कुलदीप यादव ने नाथन एलिस को पवेलियन भेजा। वह डक पर आउट हुए। टीम का स्कोर 14 ओवर में 7 विकेट पर 90 रन। शाहरुख खान 17 रन बनाकर क्रीज पर।

20:38 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब को लगा छठा झटका

पंजाब को लगा छठा झटका। कुलदीप यादव ने कगिसो रबाडा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। टीम का स्कोर 13.4 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन। शाहरुख खान 17 रन बनाकर क्रीज पर।

20:32 (IST) 20 Apr 2022
अक्षर पटेल ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेजा

पंजाब को लगा 5वां झटका। अक्षर पटेल ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 रन बनाए। टीम का स्कोर 12.1 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन।

20:26 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 81 रन

11 ओवर का खेल समाप्त पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 81 रन। शाहरुख खान 5 और जितेश शर्मा 30 रन बनाकर क्रीज पर।

20:18 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 69 रन

9 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 69 रन। शाहरुख खान 1 और जितेश शर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर। मुस्तफिजुर के ओवर में 6 रन बने।

20:06 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब को लगा चौथा झटका

पंजाब को लगा चौथा झटका। जॉनी बेयरस्टो को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। टीम का स्कोर 6.4 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन।

20:00 (IST) 20 Apr 2022
लियाम लिविंगस्टोन को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

पंजाब को बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। पंजाब का स्कोर 5.3 ओवर में 3 विकेट पर 46 रन।

19:55 (IST) 20 Apr 2022
मुस्तफिजुर रहमान ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा

मुस्तफिजुर रहमान ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। पंजाब का स्कोर 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन। बेयरस्टो और लिविंगस्टोन क्रीज पर।

19:51 (IST) 20 Apr 2022
PBKS vs DC Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब को लगा पहला झटका। शिखर धवन को ललित यादव ने पवेलियन भेजा। 4 ओवर में टीम का स्कोर 33 रन एक विकेट के नुकसान पर। जॉनी बेयरस्टो और मंयक अग्रवाल क्रीज पर।

19:38 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 7 रन बगैर किसी विकेट के

पहले ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 7 रन बगैर किसी विकेट के। धवन 0 और मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर क्रीज पर।

19:32 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन क्रीज पर हैं। मयंक स्ट्राइक पर। शार्दुल ठाकुर ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

19:11 (IST) 20 Apr 2022
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्ताव), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

19:10 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

19:06 (IST) 20 Apr 2022
दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव हुआ है। कोरोना संक्रमित मिशेल मार्श की जगह सरफराज खान को मौका मिला है। पंजाब की टीम में दो बदलाव हुआ है। प्रभसिमरन सिंह की जगह कप्तान मयंक अग्रवाल की वापसी हुई है। वहीं ओडियन स्मिथ की जगह नाथन एलिस को मौका मिला है।

IPL 2022, DC vs PBKS:दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार गई थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189-5 का स्कोर बनाया। ग्लेन मैक्सवेल ने 55 रनों की शानदार पारी खेली ,जबकि दिनेश कार्तिक ने भी नाबाद 66 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टीम के लिए 66 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 34 रन बनाए। हालांकि, ज्यादातर बल्लेबाजों ने सस्ते में अपने विकेट गंवा दिए और डीसी 20 ओवरों में केवल 173-7 तक ही पहुंच सकी, जिससे उसे 16 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए, टीम 151 रन पर आउट हो गई। उमरान मलिक ने शानदार 4 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। लियाम लिविंगस्टोन ने 60 रनों की अच्छी पारी खेली। हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम के लिए 31 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 34 रन जोड़े। एडेन मार्कराम ने नाबाद 41 रन और निकोलस पूरन ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को विजय दुलाई। हैदराबाद ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।