DC IPL 2025 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 फरवरी को घोषणा की थी कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 22 मार्च से शुरू होगा। अपने 18वें सीजन में प्रवेश कर चुका आईपीएल दुनिया का सबसे आकर्षक फ्रेंचाइजी आधारित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। आईपीएल 2025 की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच से होगी।

अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने होली वाले दिन यानी 14 मार्च को अपने कप्तान के नाम का ऐलान किया। उसने आईपीएल 2025 के लिए टीम की कमान अक्षर पटेल को सौंपी है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे होम ग्राउंड यानी विशाखापत्तनम में डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यहां दिल्ली कैपिटल्स के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल की जानकारी दी गई है।

ये है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक-फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

मैच संख्याटीमेंतारीख और समयशहर
04दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स24 मार्च, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेविशाखापत्तनम
10दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद30 मार्च, भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे सेविशाखापत्तनम
17चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स05 अप्रैल, भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे सेचेन्नई
24रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स10 अप्रैल, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेबेंगलुरु
29दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस13 अप्रैल, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेदिल्ली
32दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स16 अप्रैल, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेदिल्ली
35गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स19 अप्रैल, भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे सेअहमदाबाद
40लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स22 अप्रैल, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेलखनऊ
46दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु27 अप्रैल, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेदिल्ली
48दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स</td>29 अप्रैल, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेदिल्ली
55सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स05 मई, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेहैदराबाद
58पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स08 मई, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेधर्मशाला
62दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस</td>11 मई, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेदिल्ली
66मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स15 मई, भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे सेमुंबई

आईपीएल 2025 का टीमों के लिहाज से शेड्यूल

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल