ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ओपनर डेविड वार्नर और उनकी वाइफ कैंडिस वार्नर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वार्नर क्रिकेट फील्ड से दूर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं। कंगारू ओपनर को उनकी पत्नी के द्वारा कई मौकों पर समर्थन भी मिलता रहा है। कैंडिस खुलकर उनके समर्थन में पोस्ट करती भी दिखी हैं।
डेविड वार्नर और कैंडिस ने शादी जरूर 2015 में की थी लेकिन शादी के काफी पहले से ही दोनों रिलेशनशिप में थे। शादी के पहले ही दोनों 2014 में माता-पिता बन गए थे। 11 सितंबर 2014 को दोनों पहली बेटी इवी मए (Ivi Mae) के माता-पिता बने थे। 14 जनवरी 2016 उनकी दूसरी बेटी इंडी रे (Indi Rae) और 30 जून 2019 को इज्ला रोज (Isla Rose) का जन्म हुआ था।
कैसे शुरू हुई डेविड-कैंडिस की लव स्टोरी?
डेविड वार्नर और कैंडिस की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली बार बातचीज ट्विटर पर हुई थी। वार्नर इंग्लैंड में एशेज के लिए गए थे और उसी दौरान कैंडिस ने उनको ट्विटर पर मैसेज भेजा था। इसके बाद वार्नर और कैंडिस एक दूसरे से बात करने लगे और दोनों की दोस्ती हो गई।
शुरूआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर इस रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं थे लेकिन बाद में फिर साथ में समय बिताने पर कैंडिस के करीब आए। दोनों का रिश्ता इस हद तक आगे बढ़ गया कि शादी के पहले ही कैंडिस 2014 में मां भी बन गईं। हालांकि 2015 में दोनों ने एक दूसरे से शादी भी कर ली। आज दोनों की तीन बेटियां हैं।
7 खिलाड़ी समेत 8 लोगों से था कैंडिस का रिश्ता
वार्नर से शादी से पहले कैंडिस का 8 लोगों के साथ अफेयर रहा था जिसमें 7 खिलाड़ी भी शामिल थे। रग्बी लीग फुटबॉलर बारेथ अनस्ता (2002-2005) उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। बारेथ के बाद उनका नाम प्रोफेशनल रग्बी यूनियन प्लेयर मैट हेंजाक (2005-2007) के साथ भी जुड़ा था। मॉडलिंग के दिनों में कैंडिस और ब्राजीलियन फुटबॉलर मैथ्यू पूल एंडरसन (2011-13) के बीच अफेयर की खबरें भी खूब आईं थीं।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम के मिडफील्डर रहे डेविड कार्नी, साइप्रस के स्टार टेनिस प्लेयर मार्कोस बगदातिस और प्रोफेशनल रग्बी यूनियन लीग फुटबॉलर बेन राबर्ट्स जैसे खिलाड़ियों के साथ भी उनके अफेयर के चर्चे रहे। उनका सबसे ज्यादा चर्चित अफेयर न्यूजीलैंड के रग्बी यूनियन और रग्बी लीग फुटबॉलर सोन बिल विलियमस के साथ बताया जाता है।
2007 के दौरान उनकी और सोन बिल विलियम्स की कुछ विवादित तस्वीरें और वीडियो भी सुर्खियों में रहे थे। सोन और कैंडिस को बाथरूम में एक-साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि कैंडिस का ब्रिटिश कॉमेडियन डेविड विलियम्स के साथ भी अफेयर था।