Danushka Gunathilaka Rape Case: श्रीलंका के क्रिकेटर दानुष्का गुणतिलका को सिडनी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दानुष्का गुणातिलक पर बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने के लिए चार मामले दर्ज किए गए थे। इस खिलाड़ी को पिछले साल नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम होटल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

महिला का गला दबाया

चार में तीन मामले पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने ड्रॉप कर दिए हैं। पलिस के मुताबिक यह खिलाड़ी 29 साल की महिला से डेटिंग ऐप पर मिला था। डेट के बाद दोनों महिला के घर गए। यहां पर गुणतिलका ने लड़की को मारा और उनका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के मुताबिक गुणतिलक ने महिला की गर्दन को 20 से 30 सेकंड तक दबाए रखा था।

इस दौरान महिला छह सेकंड तक सांस नहीं ले पाई। उसने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन खुद को छुड़ा नहीं पाई। इस कारण गुणतिलका पर आरोप चार मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से बिना मर्जी के सेक्स करने के चार्ज को हटा दिया गया है।

विवादों में घिरा रहा है खिलाड़ी

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए उस टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक ही मैच खेला था।  नामीबिया के खिलाफ मैच में वह अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। इसके बाद उन्हें चोट लग गई थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वह काफी समय से भी वह विवादों में फंस चुके हैं.

साल 2021 में इंग्लैंड दौरे में अपने साथी कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला के साथ टीम के बायो बबल का उल्लंघन करने के कारण श्रीलंका बोर्ड ने उन्हें बैन किया था। बोर्ड ने 2018 में भी टीम के नियमों का उल्लंघन करने पर छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया था. उसी साल गुणातिलक पर नॉर्वे की महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप भी लगा था.