Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 19 सितंबर से यूएई में हो गई। यूएई चरण में पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
इस मैच में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। हार्दिक पंड्या भी नहीं खेले। मुंबई इंडियंस की ओर से अनमोलप्रीत सिंह ने डेब्यू किया। चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से फॉफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रॉवो, जोश हेजलवुड और मोईन अली विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेले।
पहले चरण में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 में से 5 मैच जीते हैं। वह 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने भी 7 मैच खेले हैं, लेकिन वह 4 में ही जीत हासिल कर पाई है। वह 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
दुबई का विकेट आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा होता है। वहां गेंद ज्यादा टर्न नहीं लेती है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने एमआई प्लेइंग 11 में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वह द हंड्रेड के उद्घाटन संस्करण में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।
मैच से पहले चेन्नई को भी अच्छी खबर मिली। उसके स्टार ओपनर फाफ डुप्लेसिस चयन के लिए उपलब्ध हो गए। वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करेंगे।
IPL 2021 CSK vs MI Live Streaming: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं। ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
आईपीएल 2021 के पहले चरण में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 में से 5 मैच जीते हैं। वह 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने भी 7 मैच खेले हैं, लेकिन वह 4 में ही जीत हासिल कर पाई है। वह 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित शर्मा का पलड़ा कैप्टन कूल पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं। जिसमें से 19 बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है तो सिर्फ 12 बार ही चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिल पाई है। इसके अलावा इस सीजन के पहले चरण में खेले गए पहले मुकाबले में भी पांच बार की चैंपियन मुंबई ने धोनी की सीएसके को 4 विकेट से मात दी थी।
सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभी तक सर्वाधिक 820 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो ड्वेन ब्रावो दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में सर्वाधिक 28 विकेट ले चुके हैं।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 22 मैच शाहरुख खान के सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीते हैं। वहीं, केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। उसने पंजाब किंग्स को अब तक 19 मैच में हराया है। मुंबई इंडियंस भी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 19 मैच में जीत हासिल कर चुकी है।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स पहली बार आईपीएल फाइनल में 2010 में भिड़े थे। तब चेन्नई सुपरकिंग्स ने 22 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दोनों की भिड़ंत आईपीएल 2013 के फाइनल में हुई। उस बार मुंबई इंडियंस ने 23 रन से मैच जीत ट्रॉफी अपने नाम की। वह मुंबई इंडियंस का पहला आईपीएल खिताब भी था। आईपीएल 2015 में फिर दोनों फाइनल में आमने-सामने हुईं।
जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट डेथ ओवर में विकेट लेकर काफी पॉइंट्स दिला सकते हैं। दीपक चाहर नई गेंद के साथ कमाल करने की क्षमता रखते हैं। शार्दुल ठाकुर के पास पार्टनरशिप तोड़ने की क्षमता है। वह निचले क्रम में उपयोगी रन भी बना सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखे। हालांकि, आईपीएल अलग फॉर्मेट का खेल है, लेकिन रोहित किसी भी फॉर्मेट में कमाल कर सकते हैं। उनके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ भी फैंटेसी लीग के लिहाज से उपयोगी खिलाड़ी हो सकते हैं। आप अपनी टीम में मुंबई के सूर्यकुमार यादव और चेन्नई के सुरेश रैना को टीम में शामिल कर सकते हैं।
अधिकतर फैंटेसी लीग में 1 से 3 विकेटकीपर चुनने के विकल्प होते हैं। आप अपनी टीम में मुंबई इंडियंस के क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन को शामिल कर सकते हैं। डिकॉक ओपनिंग करते हैं। ईशान भी आमतौर पर टॉप-4 में बल्लेबाजी करते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन वे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और अक्सर उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिलता है।
IPL के मैच फैंटेसी लीग खेलने वालों के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट फैंस अपनी क्रिकेटिंग लॉजिक के साथ प्लेइंग-11 बनाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि मुंबई और चेन्नई के कौन-कौन से खिलाड़ी आपके परफॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ 12 बार ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 19 मैच में अपनी जीत का परचम लहराया है।
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पंड्या के भी नियमित रूप से गेंदबाजी करने की उम्मीद है। इससे आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत के पास अधिक विकल्प हो जाएंगे। पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें कुछ खिलाड़ियों के हटने से प्रभावित हुई हैं। उसके अन्य खिलाड़ियों को इसकी भरपाई करनी होगी।
पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई ने लय हासिल कर ली है। उसके सात मैच में पांच जीत से 10 अंक हैं। उसके युवा खिलाड़ियों ऋतुराज गायकवाड़ और सैम करन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके स्पिनर्स इमरान ताहिर, मोईन अली और रविंद्र जडेजा ने भी प्रभाव छोड़ा है। मोईन और जडेजा ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई दिग्गज खिलाड़ियों से सजी यह टीम अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के भी लय में लौटने की उम्मीद कर रही होगी।
जहां तक मुंबई इंडियंस का सवाल है तो उसके मध्यक्रम को अच्छा प्रदर्शन की जरूरत है और उसके गेंदबाजों को भी पावरप्ले में बेहतर खेल दिखाना होगा। कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और लेग स्पिनर राहुल चाहर विश्व कप टीम में जगह बनाने से आत्मविश्वास से ओतप्रोत होंगे।
गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले चरण के लिए चोटिल मोहसिन खान की जगह अपनी मुख्य टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रूश कलारिया को शामिल किया। कलारिया मुंबई इंडियंस टीम के साथ ‘बैक-अप’ खिलाड़ी के तौर पर अबुधाबी गए थे और इस 28 साल के खिलाड़ी ने अपना पहला आईपीएल अनुबंध भी हासिल कर लिया। कलारिया 2012 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वह 2012 में पदार्पण के बाद से घरेलू क्रिकेट में गुजरात के अहम खिलाड़ी रहे हैं। कलारिया को शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम में शामिल किया गया। यह टी20 लीग रविवार को पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से बहाल होगी।
फाफ डुप्लेसिस ने हाल ही में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेंट लूसिया किंग्स के लिए नाबाद 120 और 84 रन की पारी भी खेली थी। अंतिम कुछ मैच में नहीं खेलने के कारण वह सीपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने से चूक गए। ऐसे में वह मुंबई के खिलाफ मैच में भी ताबड़तोड़ पारी खेल सकते हैं।
सुरेश रैना (820 रन) आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, ड्वेन ब्रावो (28 विकेट) मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग की एकमात्र टीम है जिसने एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार से ज्यादा जीत हासिल की हैं।
