Happy B’Day Rashid Khan: राशिद खान आज यानी 20 सितंबर 2019 को अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। राशिद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज उनकी फिरकी के आगे दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज चकरा जाते हैं। हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे राशिद के यहां तक पहुंचने की कहानी बहुत संघर्षपूर्ण है। यह राशिद की जिंदादिली ही है कि वे कठिनाइयों के पहाड़ लांघते हुए आज सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं।
अफगानिस्तान की स्थिति आज भले ही थोड़े ठीक हो गए हैं, लेकिन एक समय वहां के हालात बहुत बदतर थे। राशिद का जन्म 20 सितंबर 1998 को अफगानिस्तान के निंगरहाड़ प्रांत में हुआ था। तब उस देश के हालात इतने खराब थे कि राशिद के परिवार को मजबूरन अपना देश छोड़कर पाकिस्तान में बसना पड़ा था। हालांकि, हालात सुधरने पर राशिद का परिवार स्वदेश लौट आया। इसके बाद राशिद के क्रिकेटर बनने की कहानी शुरू हुई। राशिद का घर वैसे तो काबुल से 3 घंटे की दूरी पर है, लेकिन उनके घर से पाकिस्तान की सीमा महज एक घंटे के अंतर पर है।
बहुत कम लोगों की इसकी जानकारी होगी कि राशिद अपने घर में क्रिकेट के इकलौते दीवाने नहीं हैं। उनके घर में सभी को क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है। राशिद एक शानदार बल्लेबाज बनने का सपना देखा था, लेकिन अपने दोस्तों और भाइयों की सलाह पर उन्होंने गेंदबाजी पर अपना ध्यान केंद्रित किया। आज उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में हो रही है। राशिद कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी गेंदाबीजी में उनके भाइयों का बड़ा योगदान है। राशिद ने बताया था कि उनके भतीजे भी गुगली आसानी से डाल लेते हैं।ॉ
राशिद खान ने एक बार बताया था कि उनकी मां उन्हें डॉक्टर बनाना चाहती थीं। उनके परिवार में कोई भी डॉक्टरी के पेशे से नहीं जुड़ा है। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। यही वजह है कि अब वे क्रिकेट की पिच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राशिद को अंग्रेजी बोलने का भी बहुत शौक था। यही वजह थी कि उन्होंने दसवीं के बाद इंग्लिश की ट्यूशन भी ली। जब अंग्रेजी सीख ली तो बाद में 6 महीने तक इंग्लिश पढ़ाई भी। हालांकि, जब क्रिकेट का खुमार चढ़ा तो सब कुछ पीछे छूट गया।
ये रिकॉर्ड भी हैं नाम: महज 17 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले राशिद टेस्ट क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान भी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जब 5 सितंबर 2019 को उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 20 साल 350 दिन थी। राशिद ने दिया था। वे 4 गेंद पर 4 विकेट भी ले चुके हैं। इस साल फरवरी में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि अपने नाम की थी। राशिद ने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं। इसमें उनके नाम 20 विकेट हैं।