Womens Premier League Auction 2026 Highlights: नई दिल्ली में गुरुवार (27 नवंबर) को आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के मेगा ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजियों ने 40.8 करोड़ रुपये खर्च करके 67 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 23 खिलाड़ी विदेशी हैं। मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा का जलवा रहा। उनको 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके जोड़ा।

WPL Auction 2026 Live Streaming: मेगा ऑक्शन को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव?

दीप्ति डब्ल्यूपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर की बराबरी की। गार्डनर को 2023 में गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2023 में 3.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

मेगा ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी अमेलिया केर रहीं। मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।शिखा पांडे के लिए भी यूपी वॉरियर्स ने खजाना खोल दिया। उन्हें 40 लाख रुपये के बेस प्राइस से 6 गुणा ज्यादा कीमत मिली। वह 2.4 करोड़ में यूपी वॉरियर्स से जुड़ीं।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। उनके लिए एक्सलरेटेड ऑक्शन में बोली नहीं लगी। विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा एडिशन नवी मुंबई और वडोदरा में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा। यह लीग आमतौर पर फरवरी-मार्च के बीच होती है, लेकिन इस साल इसे पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले कराने का फैसला लिया गया है, जो 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।

Live Updates
17:16 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: प्रिया मिश्रा अनसोल्ड रहीं

तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। प्रिया मिश्रा का बेस प्राइस 30 लाख है। वह अनसोल्ड रहीं

17:15 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: तितास साधु को गुजरात जायंट्स ने जोड़ा

तितास साधु का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई और बेस प्राइस में जोड़ा।

17:14 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: लॉरेन चिटल अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चिटल का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। किसी ने नहीं खरीदा

17:13 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: सबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज सबनम इस्माइल का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने 60 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा

17:11 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: क्रांति गौड़ के लिए यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा

क्रांति गौड़ का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई और बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने बोली नहीं बढ़ाई और यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा।

17:09 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: डार्सी ब्राउन अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहीं।

17:08 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: लॉरेन बेल को 90 लाख में आरसीबी ने खरीदा

विकेटकीपरों के बाद तेज गेंदबाजों की बोली लग रही है। 30 लाख बेस प्राइस वालीं इंग्लैंड की लॉरेन बेल को खरीदने में रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। 90 लाख में आरसीबी ने खरीदा

17:05 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं

साउथ अफ्रीका की 30 लाख बेस प्राइस वाली लिजेल ली के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई और उन्हें बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। 50 लाख बेस प्राइस वालीं उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं।

17:03 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: एमी जोन्स अनसोल्ड रहीं

सेट नंबर 4 में विकेटकीपरों की बोली लग रही है। 40 लाख बेस प्राइस वालीं न्यूजीलैंड की इजी गेज अनसोल्ड रहीं। 50 लाख बेस प्राइस वालीं इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स अनसोल्ड रहीं।

16:48 (IST) 27 Nov 2025

WPL Auction: दीप्ति शर्मा पर पहले नहीं लगी बोली, फिर 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स की हुईं, लेकिन नहीं बिकीं 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन एलिसा हीली

WPL 2026 की नीलामी में चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली पहली बोली में अनसोल्ड रह गईं। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को UP वॉरियर्स ने RTM कार्ड के जरिये 3.2 करोड़ रुपये में फिर से टीम में शामिल कर लिया। …पूरी जानकारी
16:45 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: हरलीन देओल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

50 लाख बेस प्राइस वालीं हरलीन देओल के लिए यूपी वॉरियर्स ने दिलचस्पी दिखाई और बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। गुजरात जायंट्स ने उन्हें राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

16:43 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: राधा यादव को आरसीबी ने 65 लाख रुपये में खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वालीं राधा यादव के लिए गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 65 लाख रुपये में खरीदा।

16:42 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: स्नेह राणा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

भारतीय ऑलराउंडस स्नेह राणा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 50 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

16:40 (IST) 27 Nov 2025
Womens Premier League Auction 2026 LIVE: नादिन डी क्लर्क को 65 लाख रुपये में आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा

साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी नादिन डी क्लर्क का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 55 लाख की बोली के बाद दिलचस्पी दिखाई। 65 लाख रुपये में आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा।

16:37 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

30 लाख की बेस प्राइस वालीं श्री चरणी के लिए दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

16:34 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: चिनेल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चिनेल हेनरी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। 1.30 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने जोड़ा। यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।

16:31 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वह अनसोल्ड रहीं।

16:30 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: किरण नवगीरे के लिए यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल किया

40 लाख बेस प्राइस वालीं किरण नवगीरे को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। आरसीबी ने बोली बढ़ाकर 60 लाख रुपये की। यूपी वॉरियर्स ने नवगीरे को जोड़ा। ऑलराउंडर्स की बोली लगेगी।

16:27 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: जॉर्जिया वोल को आरसीबी ने खरीदा

40 लाख की बेस प्राइस वालीं ऑस्ट्रेलिया जॉर्जिया वोल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 60 लाख रुपये में जोड़ा। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

16:25 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा

साउथ अफ्रीका की ओपनर ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीबी लिचफील्ड के लिए यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

16:21 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: सब्बीनेनी मेघना अनसोल्ड, भारती फुलमाली को गुजरात जायंट्स ने आरटीएम का इस्तेमाल किया

भारतीय बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। 30 लाख रुपये की बेस प्राइस वालीं भारती फुलमाली को खरीदने में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने 45 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। गुजरात जायंट्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। मुंबई इंडियंस ने बोली बढ़ाकर 70 लाख किया। गुजरात जायंट्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

16:15 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: दूसरे सेट की बोली शुरू

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में दूसरे सेट में बल्लेबाजों की बोली लगेगी।

16:11 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: मार्की खिलाड़ियों की नीलामी पूरी

मार्की खिलाड़ियों के सेट में 8 में से 7 खिलाड़ियों को खरीदार मिला। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। उनके लिए सबसे पहले बोली लगी। दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके जोड़ा। केवल दिल्ली कैपिटल्स ने उनेक लिए बोली लगाई थी। यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया होता तो वह 50 लाख में दिल्ल कैपिटल्स जुड़ जातीं।

16:04 (IST) 27 Nov 2025
WPL 2026 Auction LIVE Updates: लॉरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 1.10 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इसके साथ मार्की लिस्ट की नीलामी पूरी हुई।

16:00 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के लिए बोली लग रही है। 50 लाख उनका बेस प्राइस है। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 1.90 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

15:57 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड से जोड़ा

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को 85 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 85 लाख रुपये से बोली नहीं बढ़ाई। यूपी वॉरियर्स ने सोफी को अपने साथ जोड़ा।

15:53 (IST) 27 Nov 2025
Womens Premier League Auction 2026 LIVE: रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह का बेस प्राइस 40 करोड़ रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बोली लगाई। यूपी वॉरियर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। गुजरात जायंट्स में 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।

15:51 (IST) 27 Nov 2025
Womens Premier League Auction 2026 LIVE: अमेलिया कर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

न्यूजीलैंड की अमेलिया कर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। 50 लाख रुपये उनका बेस प्राइस था।

15:49 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच का इस्तेमाल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने बोली बढ़ाकर 3.2 करोड़ रुपये की। यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

15:44 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स मे खरीदा

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन का बेस ब्राइस 50 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। 1 करोड़ के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी। 2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स मे खरीदा