Womens Premier League Auction 2026 Highlights: नई दिल्ली में गुरुवार (27 नवंबर) को आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के मेगा ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजियों ने 40.8 करोड़ रुपये खर्च करके 67 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 23 खिलाड़ी विदेशी हैं। मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा का जलवा रहा। उनको 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके जोड़ा।

WPL Auction 2026 Live Streaming: मेगा ऑक्शन को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव?

दीप्ति डब्ल्यूपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर की बराबरी की। गार्डनर को 2023 में गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2023 में 3.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

मेगा ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी अमेलिया केर रहीं। मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।शिखा पांडे के लिए भी यूपी वॉरियर्स ने खजाना खोल दिया। उन्हें 40 लाख रुपये के बेस प्राइस से 6 गुणा ज्यादा कीमत मिली। वह 2.4 करोड़ में यूपी वॉरियर्स से जुड़ीं।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। उनके लिए एक्सलरेटेड ऑक्शन में बोली नहीं लगी। विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा एडिशन नवी मुंबई और वडोदरा में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा। यह लीग आमतौर पर फरवरी-मार्च के बीच होती है, लेकिन इस साल इसे पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले कराने का फैसला लिया गया है, जो 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।

Live Updates
20:57 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: दीप्ति शर्मा का जलवा

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा का जलवा रहा। उनको 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके जोड़ा। केवल दिल्ली कैपिटल्स ने उनेक लिए बोली लगाई थी। यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया होता तो वह 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स जुड़ जातीं। इसके साथ ही दीप्ति डब्ल्यूपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर की बराबरी की। गार्डनर को 2023 में गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2023 में 3.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

20:51 (IST) 27 Nov 2025
WPL 2026 Auction LIVE Updates: मेगा ऑक्शन समाप्त

दयालन हेमलता को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 30 लाख में खरीदा। सयाली सतघरे अनसोल्ड रहीं। आयुषी सोनी के लिए गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। इसके साथ ही वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन समाप्त हुआ।

20:49 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: प्रतिका रावल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

शबनम शकील अनसोल्ड रही। डैनी वायट हॉज को गुजरात जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। मिन्नु मणि को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख मे खरीदा। प्रतिका रावल को 50 लाख रुपये की बेस प्राइस में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। राजेश्वरी गायकवाड़ को 40 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। सहाना पवार अनसोल्ड रहीं।

20:47 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: एक्सलरेटेड ऑक्शन का तीसरा राउंड

एक्सलरेटेड ऑक्शन का तीसरा राउंड शुरू हो गया। सब्बीनेनी मेघना अनसोल्ड रहीं। साइका इशाक को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा। प्रणवी चंद्रा अनसोल्ड रहीं। जी तृषा 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। खुशी भाटिया को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहीं। प्रत्युषा कुमार के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। मिल्ली इलिंगवर्थ को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

20:22 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: सुमन मीणा को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

त्रिवेदी वशिष्ठ को 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। सुमन मीणा 10 लाख की बेस प्राइस में यूपी वॉरियर्स से जुड़ीं। गौतमी नायक के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोली लगाई। 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। नाला रेड्डी को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। आयुषी शुक्ला अनसोल्ड रहीं।

20:19 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: क्लोय ट्रायन को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

वैष्णवी शर्मा अनसोल्ड रहीं। गार्गी वानकर अनसोल्ड रहीं। सयाली सतघरे अनसोल्ड रहीं। साउथ अफ्रीका की क्लोय ट्रायन के लिए यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई। 30 लाख की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया की लुसी हैमिल्टन को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। इजी वॉन्ग अनसोल्ड रहीं। प्रगति सिंह अनसोल्ड रहीं।

20:15 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: एलिस कैप्सी अनसोल्ड रहीं

शानु सेन 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। इंग्लैंड की एलिस कैप्सी अनसोल्ड रहीं। साइम ठाकोर 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। अश्विनी कुमारी अनसोल्ड रहीं। तारा नॉरिस के लिए यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई। 10 लराख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा।

20:14 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: शिवानी सिंह गुजरात जायंट्स से जुड़ीं

नजमा खान 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। पूनम खेमनार को मुंबई इंडियंस 10 लाख रुपये में खरीदा। 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ शिवानी सिंह गुजरात जायंट्स से जुड़ीं। सहाना पवार अनसोल्ड रहीं।

20:11 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: राजेश्वरी गायकवाड़ अनसोल्ड

30 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली यास्तिका भाटिया को 50 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। राजेश्वरी गायकवाड़ 40 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। 10 लाख बेस प्राइस वाली सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। गुजरात जायंट्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाव नहीं किया।

20:08 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: किम गार्थ को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ को 50 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ प्रतिका रावल अनसोल्ड रहीं।

20:07 (IST) 27 Nov 2025
Womens Premier League Auction 2026 LIVE: हीथर नाइट अनसोल्ड

नंदिनी शर्मा 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट अनसोल्ड रहीं।

20:06 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: शिप्रा गिरी को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

शिप्रा गिरी को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। ममता मडिवाला को 10 लाख की बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इंग्लैंड मिली इलिंगवर्थ अनसोल्ड रहीं। हैपी कुमारी को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

20:03 (IST) 27 Nov 2025
WPL 2026 Auction LIVE Updates: अलाना किंग-वृंदा दिनेश अनसोल्ड

40 लाख बेस प्राइस के साथ अलाना किंग अनसोल्ड रहीं। वृंदा दिनेश 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। हुमैरा काजी अनसोल्ड रहीं।

20:03 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: एमी जोन्स और डार्सी ब्राउन अनसोल्ड

50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन 30 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं।

20:01 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: एक्सलरेटेड ऑक्शन का दूसरा राउंड शुरू

एक्सलरेटेड ऑक्शन का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। एस मेघना अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस के साथ ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस के लिए यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। 75 लाख रुपये में आरसीबी ने खरीदा।

19:31 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: पी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के बाद शिखा पांडे के लिए खजाना खोला

यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के बाद शिखा पांडे के लिए खजाना खोला। शिखा को 40 लाख रुपये के बेस प्राइस से 6 गुणा ज्यादा कीमत मिली। 2.4 करोड़ में यूपी वॉरियर्स से जुड़ीं।

19:20 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: निकोला कैरी को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

तेजल हसबनिस अनसोल्ड रहीं। निकोला कैरी को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। रबिया खान अनसोल्ड रहीं। एक्सलरेटेड ऑक्शन का पहला राउंड समाप्त।

19:18 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: हीथर ग्राहम अनसोल्ड

शिवाली शिंदे अनसोल्ड रहीं। हीथर ग्राहम 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं।

19:15 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: अनुष्का शर्मा को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

तारा नॉरिस 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। अनुष्का शर्मा का बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स ने भी बोली लगाई। 45 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।

19:14 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: जॉर्जिया वेहरम को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

30 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली तनुजा कंवर के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। 45 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेहरम 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ गुजरात जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दिलचस्पी दिखाई। 1 करोड़ में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। कर्टनी वेब अनसोल्ड रहीं।

19:10 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE:कनिका अहुजा को गुजरात जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा

कोमल जंजाद अनसोल्ड रहीं। सहाना पवार 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। कनिका अहुजा को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में गुजरात जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा।

19:08 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: राहिला फिरदोस को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा

श्रीलंका की राहिला फिरदोस को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा। तिर्था सतिश 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं।

19:07 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: लॉरा हैरिस अनसोल्ड

सलोनी डंगोरे 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की अनकैप्ड ऑलराउंडर लॉरा हैरिस 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। पूनम खेमनार 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं।

19:06 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: राजेश्वरी गायकवाड़ अनसोल्ड

40 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ राजेश्वरी गायकवाड़ अनसोल्ड रहीं। 30 लाख की बेस प्राइस के साथ फ्रेन जोन्स अनसोल्ड रहीं। सुची उपाध्याय 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं।

19:04 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: ईडन कार्सन अनसोल्ड

न्यूजीलैंड की ली ताहुहु 30 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। न्यूजीलैंड की ईडन कार्सन अनसोल्ड रहीं।

19:03 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: मरुफा अक्तर अनसोल्ड

30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ नुजहत प्रवीण अनसोल्ड रहीं। तेज गेंदबाजो की बोली लग रही है। बांग्लादेश की मरुफा अक्तर 30 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड

19:02 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस के साथ तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

19:01 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: पूजा वस्तकार को आरसीबी ने 85 लाख रुपये में खरीदा

50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ पूजा वस्तकार के लिए यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 85 लाख रुपये में खरीदा।

18:59 (IST) 27 Nov 2025

Womens Premier League Auction 2026 LIVE: सजीवन सजना को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाली सजीवन सजना के लिए मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा।

18:57 (IST) 27 Nov 2025

WPL 2026 Auction LIVE Updates: अरुंधति रेड्डी आरसीबी ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा

अरुंधति रेड्डी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।