विराट कोहली ने मुंबई टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने 235 रन की पारी खेली और टेस्‍ट में से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्‍तान बन गए। उन्‍होंने पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी ने साल 2013 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चेन्‍नई में 224 रन बनाए थे। मुंबई में इंग्‍लैंड के खिलाफ कोहली ने 340 गेंद का सामना किया और 25 चौके और एक छक्‍का लगाया। यह इंग्‍लैंड के खिलाफ किसी भारतीय का सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट स्‍कोर भी है। कोहली चेतेश्‍वर पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे और इसके बाद मुरली विजय के साथ मिलकर 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद जयंत यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 241 रन जोड़े। उनकी पारी के सहारे भारत ने पहली पारी में 631 रन बनाए। विराट कोहली एक साल में तीन दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

टेस्‍ट में इस साल कोहली ने केवल दो छक्‍के लगाए हैं। मुंबई में दोहरे शतक के दौरान उनके बल्‍ले से एक छक्‍का निकला। वहीं एक अन्‍य छक्‍का उन्‍होंने वेस्‍ट इंडीज दौरे पर सबाइना पार्क में लगाया था। विराट कोहली कप्तान के रूप में टेस्ट मैचों में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह इंग्‍लैंड के खिलाफ किसी भारतीय का सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट स्‍कोर भी है। विराट इस समय जबरदस्‍त फॉर्म में हैं। उन्‍होंने इस साल टेस्‍ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 2000 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। टेस्‍ट क्रिकेट में इस साल कोहली के बल्‍ले से तीन दोहरे शतक निकले हैं। सबसे पहले वेस्‍ट इंडीज दौरे पर, उसके बाद न्‍यूजीलैंड के खिलाफ और अब इंग्‍लैंड के खिलाफ।

कोहली ने इस साल 10 वनडे खेले हैं और 740 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में इस साल उनका सर्वाधिक स्‍कोर 154 नाबाद रहा। वहीं टी20 में भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान ने 15 मैच खेले हैं और 641 रन बनाए हैं। इसमें 7 अर्धशतक शामिल है। वहीं साल 2016 में कोहली ने अभी तक 11 टेस्ट खेले हैं और 1200 के लगभग रन बनाए हैं। विराट ने इस साल 16 आईपीएल मैच 973 रन भी बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उन्‍होंने सात अर्धशतक और चार शतक भी लगाए हैं। इस तरह से मैचों को देखा जाए तो विराट ने अभी तक इस साल 52 मैच खेले और 86.63 की औसत से 3465 रन बनाए हैं। उन्‍होंने इस साल 20 अर्धशतक और 11 शतक जड़े हैं।

virat kohli, virat kohli runs, kohli double century, virat kohli double century, kohli records, kohli record in 2016, virat kohli test record, kohli 2016 record, indian cricket team team india, india england test series
विराट ने अभी तक इस साल 52 मैच खेले और 86.63 की औसत से 3465 रन बनाए हैं। (Photo Source: Indian cricket team FB page )