Virat Kohli- Anushka sharma 2nd wedding anniversary: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली 11 दिसंबर को अपनी दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे के लिए अपने सोशल अकाउंट पर प्यार भरे मैसेज लिखे हैं। दूसरी मैरिज एनिवर्सरी के दिन अनुष्का ने अपनी शादी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना और उसमें भगवान का चेहरा देखना है” -Victor Hugo..उन्होंने आगे लिखा प्यार के बारे में एक चीज है कि, ”यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है। और मैं धन्य हूं, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूं, तुम्हें पाया है।”

वहीं दूसरी ओर प्यारी पत्नी के लिए कोहली ने भी एक बेहतरीन मैसेज लिखा। उन्होंने अनुष्का संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है, आभार।” फैंस दोनों को उनकी अच्छी लाइफ के लिए बधाई दे रहे हैं। Twitter पर विरुस्का ट्रेंड कर रहा है।

आज से 2 साल पहले इसी दिन कोहली और अनुष्का ने इटली में शादी के बंधंन में बंधे थे। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं यह बात तो आप सभी जानते ही हैं। अपने-अपने प्रोफेशन से टाइम निकालकर दोनों एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंट करते हैं। दोनों की लवस्टोरी के किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। कभी दोनों के अलगाव की खबरें आई तो कभी दोनों अपनी लव केमिस्ट्री को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। शादी के बाद भी कोहली और अनुष्का सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आए दिन ही कोहली पत्नी के लिए एक प्यारा मैसेज लिखते हैं। वह अपनी मूवी डेट, डिनर डेट और हॉलीडेज की तस्वीरें भी फैंस के साझा करते हैं।

दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। जहां दोनों ने ये एड शूट किया था उस वक्त कोहली शानदार फॉर्म में थे और अनुष्का की फिल्में हिट हो रही थीं। दोनों अपनी प्रोफेशन में सक्सेज थे। एड शूट के बाद दोनों को कई जगह साथ देखा गया लेकिन दोनों ने तब यह कपल एक-दूसरे को अपना दोस्त बताया करता था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में तब आया जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे थे। अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थीं और इसी दौरान कोहली के फ्लाइंग किस ने खूब लाइमलाइट लूटी। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। विराट का फ्लाइंग किस अनुष्का के लिए था।