भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी के रिसेप्शन में ढेर सारे सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर सभी ने जमकर मस्ती की। इन सबके बीच इस बात का जिक्र करना जरूरी हो जाता है कि रिसेप्शन में मौजूद सभी लोगों की निगाह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पर ही टिकती रही। विराट के फैंस को याद होगा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही युवराज सिंह की शादी में खूब डांस किया था। विराट डांस करने से यहां पर भी नहीं चूके। विराट कोहली ने यहां भी जमकर डांस किया। शादी का यह ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार की रात मुंबई के ताज महल पैलेस में रखा गया था। इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सानिया मिर्ज़ा और अजीत अगरकर जैसे क्रिकेट की दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने शिरकत की।

रिसेप्शन में विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ये जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इस मौके पर विराट कोहली ने एक डैशिंग ग्रे कलर का सूट पहना। वहीं अनुष्का ग्रे और सिल्वर लहंगे में यहां पहुंची। एक वीडियो में तो विराट-अनुष्का, जहीर-सागरिका के साथ जमकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

A post shared by Sara (@virushka_folyf) on

A post shared by Sara (@virushka_folyf) on

A post shared by Sara (@virushka_folyf) on

युवराज सिंह, हरभजन सिंह के बाद जहीर खान भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब सबको इंतजार है विराट और अनुष्का की शादी का। बता दें कि जहीर और सागरिका अचानक 23 तारीख को रजिस्टर मैरिज करके सबको हैरान कर दिया था। जिसके बाद से वो कई आयोजनों में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को पार्टी दे रहे हैं।