Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score Updates: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड के मुकाबले बुधवार (31 दिसंबर 2025) को खेले जा रहे हैं। इस राउंड में राजस्थान, चंडीगड़, छत्तीसगढ़ जैसी टीमें पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी हैं। चौथे राउंड में बंगाल और जम्मू कश्मीर का मुकाबला 3 घंटे के अंदर ही खत्म हो गया।

सरफराज खान की 157 रन की पारी, मुंबई ने गोवा को दिया 445 का लक्ष्य; अर्जुन तेंदुलकर की जमकर पिटाई

चौथे राउंड में एक मैच का नतीजा निकल आया है। बंगाल ने जम्मू कश्मीर को 63 रन पर ऑल आउट किया और 10वें ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। मुकेश कुमार और आकाशदीप ने 4-4 विकेट झटके। मोहम्मद शमी को दो सफलताएं मिलीं।

IND vs NZ: मोहम्मद शमी की होगी टीम इंडिया में वापसी, विश्व कप 2027 के प्लान से नहीं बाहर हुए ‘लाला’!

इसके अलावा मुंबई के सरफराज खान, बड़ौदा के अमित पासी और असम के सुमित ने शानदार शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं पुडुचेरी के खिलाफ कर्नाटक के ओपनर मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने 200 प्लस की साझेदारी की।

सरफराज खान की 157 रन की पारी के बदौलत मुंबई ने गोवा के सामने 445 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। वहीं बड़ौदा ने 417 रन बनाए और क्रुणाल पंड्या समेत तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े।

ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता खिलाड़ी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा; गिलक्रिस्ट ने बताया दोस्त का हाल

Live Updates
14:00 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: विदर्भ ने चंडीगढ़ को हराया

विदर्भ ने चंडीगढ़ को चौथे राउंड के मुकाबले में 8 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ 113 रन पर ऑल आउट हो गई थी। दर्शन नालकंडे ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। विदर्भ ने दो विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

13:35 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: बड़ौदा के तीन बल्लेबाजों का शतक

क्रुणाल पंड्या ने बड़ौदा के लिए 59 गेंद पर शतक जड़ा। उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए। नित्या पंड्या ने 122 और अमित पासी ने 127 रन की पारी खेली। बड़ौदा ने अपना सबसे बड़ा लिस्ट ए स्कोर बनाया और हैदराबाद के सामने 50 ओवर में 418 का लक्ष्य रखा।

13:30 (IST) 31 Dec 2025

सरफराज खान की 157 रन की पारी, मुंबई ने गोवा को दिया 445 का लक्ष्य; अर्जुन तेंदुलकर की जमकर पिटाई

सरफराज खान ने गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड में 157 रनों की पारी 75 गेंद पर खेली। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 14 छक्के लगाए। मुंबई ने इसकी बदौलत गोवा को 445 रन का लक्ष्य दिया। अर्जुन तेंदुलकर की जमकर पिटाई हुई। …अधिक जानकारी
13:05 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: ग्रुप B के सभी मैचों का हाल

बंगाल बनाम जम्मू-कश्मीर: बंगाल 9 विकेट से जीता।

असम बनाम उत्तर प्रदेश: असम 308 रन पर ऑल-आउट।

चंडीगढ़ बनाम विदर्भ: चंडीगढ़ 113 रन पर ऑल-आउट; विदर्भ 53/1

बड़ौदा बनाम हैदराबाद: बड़ौदा 381/4

13:05 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: ग्रुप A के सभी मैचों का हाल

केरल बनाम राजस्थान: राजस्थान 343/7

झारखंड बनाम तमिलनाडु: तमिलनाडु 201/7*

कर्नाटक बनाम पुडुचेरी: कर्नाटक 363/4

मध्य प्रदेश बनाम त्रिपुरा: त्रिपुरा 286/7

13:04 (IST) 31 Dec 2025
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: ग्रुप D के मैचों का हाल

गुजरात बनाम रेलवे: गुजरात 283 रन पर ऑल-आउट।

हरियाणा बनाम सर्विसेज़: सर्विसेज़ 271/8

दिल्ली बनाम ओडिशा: दिल्ली 272/8

आंध्र बनाम सौराष्ट्र: सौराष्ट्र 254/7

13:03 (IST) 31 Dec 2025
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: ग्रुप C के सभी मैचों का हाल

गोवा बनाम मुंबई: मुंबई 444/8

छत्तीसगढ़ बनाम सिक्किम: छत्तीसगढ़ 355/3

महाराष्ट्र बनाम उत्तराखंड: महाराष्ट्र 331/7

हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब: हिमाचल प्रदेश 221 रन पर ऑल-आउट।

13:00 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुंबई ने गोवा को दिया 445 का लक्ष्य

मुंबई की टीम ने गोवा के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 444 रन बनाए। सरफराज खान ने 157, मुशीर खान 60, हार्दिक तमोरे 53 और यशस्वी जायसवाल ने 46 रन की पारी खेली। अर्जुन तेंदुलकर ने 8 ओवर में 78 रन लुटाए।

12:52 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ का शतक

उत्तराखंड के खिलाफ महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 113 गेंद पर 124 रन बनाए जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

12:42 (IST) 31 Dec 2025

प्रियांश-प्रभसिमरन ओपनर, श्रेयस अय्यर नंबर 3; AI ने चुनी IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

Punjab Kings, PBKS AI Playing 11 IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया है। अगर टीम की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें करीब 8-9 खिलाड़ी एकदम पक्के हैं। एआई द्वारा अलग-अलग प्लेइंग 11 चुनी गई हैं। …यहां पढ़ें
12:41 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुंबई ने पार किया 400 रन का आंकड़ा

मुंबई की टीम ने 47 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन बना लिए हैं। सरफराज खान ने 75 गेंद पर 157 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे। अंत में हार्दिक तमोरे ने 24 गेंद पर फिफ्टी लगाई।

12:38 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश 221 पर ऑल आउट

हिमाचल प्रदेश की टीम पंजाब के खिलाफ 47.2 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। पंजाब के लिए सुखदीप बाजवा ने चार विकेट झटके।

12:30 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: देवदत्त पडिक्कल का तीसरा शतक

कर्नाटक के ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने पिछली चार पारियों में से तीन पारियों में शतक लगा दिए हैं। मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में वह तीन शतक लगा चुके हैं।

12:07 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: बंगाल की 9 विकेट से जीत

बंगाल की टीम ने जम्मू कश्मीर को 9 विकेट से मात दी और यह मुकाबला 3 घंटे के अंदर ही खत्म हो गया। 21वें ओवर में जम्मू कश्मीर की टीम 63 रन पर ढेर हो गई थी। बंगाल ने 10वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकेश कुमार चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

11:56 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: सरफराज खान का 57 गेंद पर शतक

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने गोवा के खिलाफ 57 गेंद पर अपना तूफानी शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए।

11:44 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: असम के सुमित ने ठोका शतक

असम के सुमित घादीगाओन्कर ने 84 गेंद पर शतक ठोका। यूपी के खिलाफ 33 ओवर में असम का स्कोर 210/2

11:42 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मयंक-पडिक्कल की साझेदारी 200 पार

कर्नाटक की शुरुआत पुडुचेरी के खिलाफ जोरदार रही है। कप्तान मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए अभी तक 35 ओवर में 204 रन जोड़ लिए हैं।

11:41 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: अमित पासी का शतक

बड़ौदा के अमित पासी ने 93 गेंद पर 127 रन की बेहतरीन पारी खेली। बड़ौदा को उनकी शतकीय पारी से शानदार शुरुआत मिली। हैदराबाद के खिलाफ बड़ौदा का स्कोर 30 ओवर के बाद 230/1

11:33 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: सरफराज खान का तूफानी पचासा

सरफराज खान ने गोवा के खिलाफ 23 गेंद पर तूफानी पचासा जड़ा और 67 रन बनाकर नाबाद हैं। उनसे पहले मुंबई के लिए मुशीर खान 60 और यशस्वी जायसवाल 46 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 30.2 ओवर में 194/3

11:31 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: चंडीगढ़ 113 रन पर ढेर

चंडीगढ़ की पूरी टीम विदर्भ के खिलाफ 113 रन पर ऑल आउट हो गई। दर्शन नालकन्डे ने 4 विकेट झटके।

11:10 (IST) 31 Dec 2025

IND vs NZ: मोहम्मद शमी की होगी टीम इंडिया में वापसी, विश्व कप 2027 के प्लान से नहीं बाहर हुए ‘लाला’!

मोहम्मद शमी ने पिछले छह व्हाइट बॉल मैच में 17 और चार रेड बॉल मैच में 20 विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से उन्होंने सेलेक्टर्स को सोचने पर विवश कर दिया है। शमी की न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में वापसी हो सकती है। …और पढ़ें
11:01 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर 63 पर ऑलआउट

जम्मू कश्मीर की टीम 20.4 ओवर में 63 रन पर ही ढेर हो गई। मुकेश कुमार और आकाशदीप ने 4-4 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद शमी को दो सफलताएं मिलीं।

11:00 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर का बुरा हाल

जम्मू कश्मीर की टीम ने 20 ओवर में 62 रन पर ही अपने 9 विकेट गंवा दिए। मुकेश कुमार ने 4, आकाशदीप ने 3 और मोहम्मद शमी ने दो विकेट अपने नाम किए।

10:59 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुशीर का पचासा

मुशीर खान 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। मुंबई का स्कोर 23.5 ओवर के बाद 128/2

10:41 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुकेश कुमार की आंधी में उड़ी J&K

जम्मू कश्मीर ने 58 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। मुकेश कुमार को दो और सफलताएं मिली हैं। इससे पहले शमी और आकाशदीप ने टीम को शुरुआती 2-2 झटके दिए थे।

10:40 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: कर्नाटक की अच्छी शुरुआत

पुडुचेरी के खिलाफ कर्नाटक की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है लेकिन 20 ओवर में टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। कप्तान मयंक अग्रवाल और साथी ओपनर देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर डटे हैं। 20 ओवर के बाद कर्नाटक का स्कोर 95/0

10:35 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुंबई का स्कोर 100 पार

मुंबई ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 46 और मुशीर खान 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

10:31 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुशीर खान ने दिया यशस्वी का साथ

मुंबई की शुरुआत गोवा के खिलाफ बहुत धीमी थी। अंगकृष रघुवंशी के रूप में झटका लगा। उसके बाद मुशीर खान ने यशस्वी जायसवाल का साथ दिया है। मुंबई का स्कोर 14.5 ओवर के बाद 66/1

यशस्वी जायसवाल- 29 (49)

मुशीर खान- 21 (24)

10:29 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर का बुरा हाल

बंगाल के खिलाफ जम्मू कश्मीर की टीम ने 45 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। आकाशदीप और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी दिखी और मुकेश कुमार ने भी जलवा बिखेरा है।

10:20 (IST) 31 Dec 2025

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर बाहर, ODI में फिर लगेगी इस खिलाड़ी की लॉटरी? शतक लगाकर भी बाहर बैठेंगे यशस्वी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का स्क्वाड अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह साफ है कि उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी अब मुश्किल है। ऐसे में एक खिलाड़ी की फिर से लॉटरी लग सकती है। वहीं कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग तय है और यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। …और पढ़ें