Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score Updates: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड के मुकाबले बुधवार (31 दिसंबर 2025) को खेले जा रहे हैं। इस राउंड में राजस्थान, चंडीगड़, छत्तीसगढ़ जैसी टीमें पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतर रही होंगी। वहीं भारतीय स्टार खिलाड़ी जैसे ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल पर भी इस राउंड में नजर होगी।

इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर की गोवा पहले तीनों मैच जीत चुकी है और अब टीम चौथी लगातार जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। ग्रुप डी में दिल्ली, ग्रुप सी में मुंबई, ग्रुप बी में यूपी और ग्रुप ए में मध्य प्रदेश टॉप पर हैं। इन चारों टीमों ने अभी तक अपने-अपने सभी लीग मैच पिछले तीनों राउंड के जीते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-3 के बाद टॉप-10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
अमन मोखाड़े33331110.33109.6359
ध्रुव जुरेल33307153.5140.183012
देवदत्त पडिक्कल3329397.67109.742710
पुखराज मान3328494.67104.8286
ललित यादव3327813997.89250
रवि सिंह33273136.5138.582019
ध्रुव शौरी33266133118.75316
सम्मर गज्जर3325612895.52209
आर्यन जुयाल332408095.24189
रिंकू सिंह33236118134.86199

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-3 के बाद टॉप-10 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरान4 विकेट5 विकेट
रामकृष्ण घोष326.41601310.5413701
राज लिम्बनी3301801217.0820511
जीशान अंसारी3271621110.2711320
अभिलाष शेट्टी327.51671117.0918820
वासुकि कौशिक329.217691210810
दीपराज गांवकर327162912.6711411
शार्दुल ठाकुर31810887.56010
रोहित कुमार32816881512001
बाबा अपराजित323.5143812.8810301
प्रिंस यादव328.4172818.8815100
Live Updates
11:01 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर 63 पर ऑलआउट

जम्मू कश्मीर की टीम 20.4 ओवर में 63 रन पर ही ढेर हो गई। मुकेश कुमार और आकाशदीप ने 4-4 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद शमी को दो सफलताएं मिलीं।

11:00 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर का बुरा हाल

जम्मू कश्मीर की टीम ने 20 ओवर में 62 रन पर ही अपने 9 विकेट गंवा दिए। मुकेश कुमार ने 4, आकाशदीप ने 3 और मोहम्मद शमी ने दो विकेट अपने नाम किए।

10:59 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुशीर का पचासा

मुशीर खान 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। मुंबई का स्कोर 23.5 ओवर के बाद 128/2

10:41 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुकेश कुमार की आंधी में उड़ी J&K

जम्मू कश्मीर ने 58 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। मुकेश कुमार को दो और सफलताएं मिली हैं। इससे पहले शमी और आकाशदीप ने टीम को शुरुआती 2-2 झटके दिए थे।

10:40 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: कर्नाटक की अच्छी शुरुआत

पुडुचेरी के खिलाफ कर्नाटक की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है लेकिन 20 ओवर में टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। कप्तान मयंक अग्रवाल और साथी ओपनर देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर डटे हैं। 20 ओवर के बाद कर्नाटक का स्कोर 95/0

10:35 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुंबई का स्कोर 100 पार

मुंबई ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 46 और मुशीर खान 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

10:31 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मुशीर खान ने दिया यशस्वी का साथ

मुंबई की शुरुआत गोवा के खिलाफ बहुत धीमी थी। अंगकृष रघुवंशी के रूप में झटका लगा। उसके बाद मुशीर खान ने यशस्वी जायसवाल का साथ दिया है। मुंबई का स्कोर 14.5 ओवर के बाद 66/1

यशस्वी जायसवाल- 29 (49)

मुशीर खान- 21 (24)

10:29 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: जम्मू कश्मीर का बुरा हाल

बंगाल के खिलाफ जम्मू कश्मीर की टीम ने 45 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। आकाशदीप और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी दिखी और मुकेश कुमार ने भी जलवा बिखेरा है।

10:20 (IST) 31 Dec 2025

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर बाहर, ODI में फिर लगेगी इस खिलाड़ी की लॉटरी? शतक लगाकर भी बाहर बैठेंगे यशस्वी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का स्क्वाड अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह साफ है कि उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी अब मुश्किल है। ऐसे में एक खिलाड़ी की फिर से लॉटरी लग सकती है। वहीं कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग तय है और यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। …और पढ़ें
10:02 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: दिल्ली को विकेट की तलाश

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम पहले 10 ओवर में ओडिशा का विकेट नहीं गिरा पाई। ओडिशा का स्कोर 55/0

स्वास्तिक समल- 27 (20)

ओम टी मुंडे- 22 (20)

09:57 (IST) 31 Dec 2025
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: अंगकृष रघुवंशी आउट

मुंबई को अंगकृष रघुवंशी के रूप में पहला झटका लगा। वी. कौशिक ने उन्हें 11 रन पर आउट किया। यशस्वी जायसवाल 39 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशस्वी ने अर्जुन की क्लास लगाई और 4 ओवर में 28 रन तेंदुलकर ने खर्च किए।

मुंबई का स्कोर 10 ओवर 38/1

09:52 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: झारखंड ने जीता टॉस

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मैच का टॉस करीब एक घंटे की देरी से हुआ है।

09:33 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: यशस्वी-अंगकृष की धीमी बल्लेबाजी

मुंबई की टीम ने पहले 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बनाए हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल 26 गेंद पर सिर्फ 12 रन बना पाए और अंगकृष रघुवंशी का 10 गेंद खेलने के बाद खाता भी नहीं खुला। अर्जुन तेंदुलकर ने 3 ओवर में 10 रन दिए और वासुकी कौशिक ने 3 ओवर में 1 मेडन के साथ 3 रन ही दिए।

09:30 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: अर्जुन की कसी शुरुआत

गोवा के खिलाफ मुंबई की शुरुआत धीमी रही है। अर्जुन तेंदुलकर ने पहले दो ओवर में 9 रन दिए। मुंबई का स्कोर 3 ओवर के बाद 10/0

09:25 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: अभिषेक शर्मा बाहर, प्रभसिमरन कप्तान

अभिषेक शर्मा पंजाब के लिए चौथा मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह हिमाचल प्रदेश के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह टीम की कमान संभाल रहे हैं। हिमाचल की शुरुआत खराब रही और सुखदीप बाजवा ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए।

हिमाचल का स्कोर- 4/2 (2 ओवर)

09:21 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: चंडीगढ़ की खराब शुरुआत

विदर्भ के खिलाफ चंडीगढ़ की शुरुआत खराब रही है। टीम ने 6 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। नचीकेत भुते ने एक ओवर में दो विकेट निकाले।

09:20 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: मोहम्मद शमी ने किया कामरान को आउट

मोहम्मद शमी ने कामरान इकबाल को आउट कर बंगाल को पहली सफलता दिलाई और जम्मू कश्मीर को पहला झटका दिया। आकाशदीप को भी एक सफलता मिली।

जम्मू कश्मीर का स्कोर: 2/2 (2.3 ओवर)

09:14 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: असम की बल्लेबाजी शुरू

असम की यूपी के खिलाफ बैटिंग शुरू हो चुकी है। सौरव दिहिंगिया और प्रद्युन सैकिया क्रीज पर हैं। यूपी के लिए कुनाल त्यागी और करण चौधरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

असम का स्कोर: 14/0 (2.3 ओवर)

09:10 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: झारखंड-तमिलनाडु मैच के टॉस में देरी

झारखंड और तमिलनाडु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला होना है। मैच के टॉस में गीली पिच के कारण देरी हुई है और अगला इंस्पेक्शन 9.20 AM पर होगा।

09:07 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओडिशा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

09:01 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: गोवा की पहले गेंदबाजी

मुंबई के खिलाफ कांटे के मुकाबले में गोवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई की कमान शार्दुल ठाकुर संभाल रहे हैं तो गोवा की कमान दीपराज गाओन्कर के हाथों में है।

08:59 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: महाराष्ट्र और उत्तराखंड की प्लेइंग 11

महाराष्ट्र: अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावने, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रामकृष्ण घोष, राहुल त्रिपाठी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), विक्की ओस्टवाल, सत्यजीत बच्छाव, राजवर्धन हांगरगेकर, प्रदीप दाधे।

उत्तराखंड: युवराज चौधरी, नवीन कुमार सिंह, कुनाल चंदेला (कप्तान), हर्ष राणा, जगदीश सुचित, शाश्वत दंगवाल, सौरभ रावत (विकेटकीपर), मयंक मिश्रा, अभय नेगी, देवेंद्र सिंह बोरा, आरव महाजन।

08:54 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: राजस्थान की पहले बल्लेबाजी

राजस्थान की टीम ने केरल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। केरल की अगुवाई रोहन कुन्नूमल के कर रहे हैं और राजस्थान की कमान मानव सुथार के हाथों में है।

08:52 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: कर्नाटक की पहले बल्लेबाजी

मजबूत कर्नाटक की टीम ने कमजोर पुडुचेरी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान मयंक अग्रवाल की यह टीम पहले खेलते हुए एक विशाल स्कोर खड़ा कर सकती है।

08:51 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: बंगाल ने चुनी गेंदबाजी

ग्रुप बी के कांटे की टक्कर में बंगाल का सामना जम्मू कश्मीर से होगा। दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। बंगाल ने चौथे राउंड के मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

08:50 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: उत्तराखंड ने जीता टॉस

उत्तराखंड ने महाराष्ट्र के खिलाफ टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ग्रुप सी में अभी तक दोनों टीमों ने पिछले तीन में से 1-1 मैच ही जीता है।

08:48 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: असम ने जीता टॉस

असम ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। उत्तर प्रदेश की टीम की नजरें होंगी लगातार चौथा मुकाबला जीतने पर। रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल पर सभी की नजरें होंगी।

08:47 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: पंजाब की पहले गेंदबाजी

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इससे पहले दोनों टीमों ने पिछले तीन में से 2-2 मुकाबले जीते हैं।

08:39 (IST) 31 Dec 2025

ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता खिलाड़ी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा; गिलक्रिस्ट ने बताया दोस्त का हाल

ऑस्ट्रेलिया के 2003 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी की हालत काफी खराब है। उन्हें ब्रिसबेन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने इस दिग्गज खिलाड़ी को वेंटीलेटर पर रखा है। साथी खिलाड़ी और दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने उनका हाल बताया और परिवार की जानकारी दी। …और पढ़ें
08:29 (IST) 31 Dec 2025

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE: कुछ ही देर में शुरू होंगे मैच

चौथे राउंड के सभी मैचों का टॉस होने वाला है और कुछ ही देर में अपडेट्स आ जाएंगे। वहीं अब से तकरीबन 30 मिनट बाद 9 बजे से लाइव एक्शन शुरू होगा।