Vijay Hazare Trophy 2025 7th Round Match Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार आठ जनवरी 2026 को अहमदाबाद, राजकोट,जयुपर और बेंगलुरु में सातवें राउंड के मुकाबले खेले गए, जिसमें रोमांच, रिकॉर्ड और दमदार प्रदर्शन की भरमार देखने को मिली।

बाएं हाथ के स्पिनर शिवांग कुमार के करियर सर्वश्रेष्ठ पांच विकेट की बदौलत मध्य प्रदेश ने स्टार खिलाड़ियों से सजी कर्नाटक की टीम को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, वहीं विदर्भ ने असम को बड़ी शिकस्त देकर नॉकआउट में प्रवेश किया।

दूसरी ओर सरफराज खान ने लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा। हालांकि, गुरनूर बरार और मयंक मार्कंडेय की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब ने मुंबई को एक रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

दिल्ली ने हरियाणा को करारी शिकस्त देकर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सौराष्ट्र ने गुजरात को हराकर क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया। महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और जितेश शर्मा ने बेहतरीन शतक जड़ा। हार्दिक पंड्या और जितेश शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक ठोके।

सातवें राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई। ग्रुप ए से कर्नाटक-मध्य प्रदेश, ग्रुप बी से उत्तर प्रदेश-विदर्भ, ग्रुप सी से पंजाब-मुंबई और ग्रुप डी से दिल्ली-सौराष्ट्र ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के 7वें राउंड के मुकाबलों के नतीजे

ग्रुप A: मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हरा क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

  • अहमदाबाद में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 7 विकेट से हराया। शिवांग कुमार ने 10 ओवर में 5/45 लेकर करियर बेस्ट प्रदर्शन किया। कर्नाटक 47.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट। मध्य प्रदेश ने 23.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। वेंकटेश अय्यर 65 रन बनाकर नाबाद रहा।
  • मध्य प्रदेश 20 अंक के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचा। कर्नाटक पहले ही 24 अंक के साथ क्वालिफाई कर चुका था।
  • ग्रुप ए के अन्य मुकाबलों में तमिलनाडु ने केरल को 77 रन से हराया। तमिलनाडु ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 294 रन बनाए। केरल की टीम 40.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। केरल की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई।
  • त्रिपुरा ने झारखंड को 197 रन से हराया। त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ 50 ओवर में 320 रन बनाए। झारखंड की पूरी टीम 31.1 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। झारखंड भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाया।
  • राजस्थान ने पुडुचेरी को 132 रनों से हराया। राजस्थान ने 8 विकेट पर 269 रन बनाए। पुडुचेरी की टीम 26.5 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई।

ग्रुप B: त्रिकोणीय मुकाबले में विदर्भ ने मारी बाजी

  • राजकोट में विदर्भ ने असम को 160 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
  • विदर्भ की ओर से अथर्व तायडे (80) और रविकुमार समर्थ अर्धशतकीय पारियां खेली।
  • नॉकआउट में प्रवेश के लिए विदर्भ का बंगाल व बड़ौदा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला था।
  • विदर्भ ने 7 विकेट पर 308 रन बनाए। असम की टीम 35 ओवर में 148 रन ही बना पाई।
  • अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 5 विकेट से हराया। बंगाल 45.1 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • उत्तर प्रदेश ने 42.2 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन बना मैच जीत लिया।
  • जम्मू-कश्मीर ने हैदराबाद को 3 विकेट से हराया। हैदराबाद ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 268 रन बनाए।
  • जम्मू-कश्मीर ने 47.5 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। जेएंडके के आकिब नबी डार ने 3 विकेट लिए।
  • आकिब ने बाद में बैटिंग करते हुए 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 82 गेंद में 114 रन की नाबाद पारी खेली।
  • बड़ौदा ने चंडीगढ़ को 149 रन से हराया। बड़ौदा ने 49.1 ओवर में 391 रन बनाए।
  • बड़ौदा के प्रियांशु मौलिया ने शतक (113 रन, 106 गेंद, 10 चौके, 1 छक्का) लगाया।
  • हार्दिक पंड्या (75 रन, 31 गेंद, 2 चौके, 9 छक्के), जितेश शर्मा (73 रन, 33 गेंद, 8 चौके, 4 छक्के) और विष्णु सोलंकी (54 रन, 49 गेंद, 8 चौके) ने अर्धशतक लगाए।
  • चंडीगढ़ की टीम 40 ओवर में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पंड्या ने 66 और महेश पिथिया ने 34 रन देकर 3-3 विकेट झटके। रसिख डार सलाम ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

ग्रुप C: पंजाब ग्रुप टॉपर, मुंबई दूसरे स्थान पर

  • पंजाब-मुंबई में रोमांचक मैच हुआ। पंजाब ने मुंबई को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 45.1 ओवर में 216 रन ही बना पाई।
  • अनमोलप्रीत सिंह (57 रन) और रमनदीप सिंह (72 रन) ने अर्धशतक लगाए। मुंबई के मुशीर खान ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे 2 विकेट लेने में सफल रहे।
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 26.2 ओवर में 10 विकेट पर 215 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के सरफराज ने 15 गेंद में सबसे तेज लिस्ट ए फिफ्टी लगाई।
  • सरफराज खान 20 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से गुरनूर बरार ने 57 और मयंक मार्कंडेय ने 31 रन देकर ने 4-4 विकेट झटके।
    अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र ने गोवा को पांच रन से हराया। महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 249 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (134 रन) ने शतक लगाया। विकी ओस्तवाल (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। गोवा के वासुकि कौशिक ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए।
  • गोवा की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन ही बना पाई। ललित यादव 57 रन बनाकर नाबाद रहे। महाराष्ट्र के प्रशांत सोलंकी ने 56 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
  • छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को सात रन से हराया। छत्तीसगढ़ ने 50 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। कप्तान अमनदीप खरे ने (62 रन) अर्धशतक लगाया। उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन ही बना पाई। छत्तीसगढ़ के देव आदित्य सिंह ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके।
  • हिमाचल प्रदेश ने 38 ओवर के मुकाबले में सिक्किम को नौ विकेट से हराया। सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश ने 26.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। हिमाचल प्रदेश की ओर से कुशाल पाल (नाबाद 79 रन) और इनेश महाजन (73 रन) ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की।

ग्रुप D: दिल्ली ग्रुप टॉपर बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

  • दिल्ली ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया। हरियाणा पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। इशांत शर्मा ने 17, नवदीप सैनी ने 30 और प्रिंस यादव ने 35 रन देकर 3-3 विकेट चटकाए। दिल्ली ने 13.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर 107 रन बनाए और टेबल टॉपर के रूप में क्वार्टर फाइनल में पहुंची। नितीश राणा ने 57 रन की नाबाद पारी खेली।
  • अन्य मुकाबलों में सौराष्ट्र ने गुजरात को 145 रन से हराया। सौराष्ट्र ने 4 विकेट पर 383 रन बनाए। विश्वराज जडेजा ने शतक (112 रन) लगाया। प्रेरक मांकड़ (86 रन) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात 40 ओवर में 238 रन ही बना पाई।
  • रेलवे ने ओडिशा को पांच विकेट से हराया। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 251 रन बनाए। रेलवे ने 45.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए। रेलवे की ओर से साहब युवराज (नाबाद 118 रन) ने और जुबैर अली खान (नाबाद 65 रन) ने छठे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
  • आंध्र ने सर्विसेज को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज की टीम 45 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। आंध्र ने 38.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया।
Live Updates
12:38 (IST) 8 Jan 2026

LIVE Cricket Score: मुंबई ने पंजाब को 216 रन पर आउट किया

मुंबई ने पंजाब को 216 रन पर आउट किया। रमनदीप सिंह ने 72 और अनमोलप्रीत सिंह ने 57 रनों की पारी खेली। मुशीर खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेटस लिए।

12:34 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा

ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा। उनकी पारी से महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं।

12:32 (IST) 8 Jan 2026

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए तिलक वर्मा तो किसे मिलेगी भारतीय टीम में जगह, ये 5 खिलाड़ी रेस में

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तिलक वर्मा के चोटिल होने के कारण भारत को बड़ा झटका लगा है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी उनके खेलने पर संदेह है। …यहां पढ़ें
12:04 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: जितेश शर्मा की तूफानी फिफ्टी

जितेश शर्मा की तूफानी फिफ्टी की बदौलत बड़ौदा 300 रन के पार पहुंच गया। जितेश सिर्फ 32 गेंदों पर 72 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:41 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

महाराष्ट्र को ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। वह 88 गेंद 56 रन बनाकर क्रीज पर। विक्की ओस्टवाल 35 रन बनाकर क्रीज पर। महाराष्ट्र ने 37 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन बनाए।

11:29 (IST) 8 Jan 2026

LIVE Cricket Score: हार्दिक पंड्या शतक से चूके

हार्दिक पंड्या शतक से चूक गए हैं। हार्दिक पंड्या को जगजीत संधू ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 गेंद पर 2 चौके और 9 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।

11:28 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: हरियाणा 105 पर आउट

दिल्ली ने हरियाणा को 25.4 ओवर में 105 रनों पर आउट किया। इशांत शर्मा, नवदीप सैनी और प्रिंस यादव ने 3-3 विकेट लिए।

11:14 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: हार्दिक पंड्या की तूफानी बल्लेबाजी

हार्दिक पंड्या ने तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने बड़ौदा के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ 30 गेंद पर 9 छक्के और 2 चौके की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। बड़ौदा ने 28.3 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं।

11:08 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: हरियाणा-महाराष्ट्र की हालत खराब

दिल्ली के खिलाफ हरियाणा ने 84 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र ने 82 रन पर 6 विकेट गंवा दिए।

11:06 (IST) 8 Jan 2026

कौन हैं सानिया चंडोक? लंदन से की मैनेजमेंट की पढ़ाई, मुंबई से शुरू किया अपना कारोबार; होने वाले ससुर से ज्यादा है नाना की नेटवर्थ

अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक अरबों की विरासत वाली बिजनेसवुमन हैं। घई परिवार की सदस्य होने के बावजूद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर पालतू जानवरों की लग्जरी तरीके से देखभाल वाला खुद का कारोबार शुरू किया। …पूरी जानकारी
11:05 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए पडिक्कल

कर्नाटक ने अच्छी शुरुआत के बाद 24.3 ओवर में 120 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। मयंक अग्रवाल 49 और देवदत्त पडिक्कल 35 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर ने 10 और केएल श्रीजीत ने 6 रन बनाए।

10:24 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र की हालत खराब

गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र की हालत खराब है। महाराष्ट्र ने 15.4 ओवर में 5 विकेट पर 27 रन बनाए। पृथ्वी शॉ को अर्जुन तेंदुलकर ने पवेलियन भेजा। अर्शिन कुलकर्णी और अंकित बवाने बगैर खाता खोले आउट हुए। सिद्धार्थ म्हात्रे 3 और एसएस नवले ने 5 रन बनाए। कौशिक वी ने 3 विकेट झटके। दीपराज गांवकर ने 1 विकेट लिया।

10:01 (IST) 8 Jan 2026

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, तिलक वर्मा चोटिल, क्या शुभमन गिल की होगी वापसी?

तिलक वर्मा को चोट से पूरी तरह से ठीक होने में तीन-चार हफ्ते लग सकते हैं और भारत उनकी जगह किसी और को चुन सकता है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि शुभमन गिल वापस आएंगे। …पूरी जानकारी
09:29 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मुंबई बनाम पंजाब

मुंबई के खिलाफ पंजाब ने 21 रन पर 3 विकेट गंवाए। अभिषेक शर्मा 8, प्रभसिमरन सिंह 11 और हरनूर सिंह बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। साईराज पाटिल को 1 और ओंकार तरमले ने 2 विकेट झटके।

09:26 (IST) 8 Jan 2026

LIVE Cricket Score: दिल्ली बनाम हरियाणा

दिल्ली ने हरियाणा को तीन विकेट लेकर बैकफुट पर धकेला, जिनमें से दो विकेट इशांत शर्मा ने लिए। हरियाणा ने 13 रन पर 3 विकेट गंवाए।

09:24 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी टॉस अपडेट

हैदराबाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने गेंदबाजी चुनी। बडौदा ने चंडीगढ़ के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी। केरल ने तमिलनाडु के खिलाफ गेंदबाजी चुनी। त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी। कर्नाटक के खिलाफ मध्य प्रदेश ने गेंदबाजी चुनी। राजस्थान के खिलाफ पुडुचेरी ने गेंदबाजी चुनी।

09:00 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी टॉस अपडेट

मुंबई ने पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी चुनी। महाराष्ट्र ने गोवा के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी। बंगाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने गेंदबाजी चुनी। असम ने विदर्भ के खिलाफ गेंदबाजी चुनी।

08:56 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी टॉस अपडेट

सौराष्ट्र के खिलाफ गुजरात ने गेंदबाजी चुनी। आंध्र ने सर्विसेज के खिलाफ गेंदबाजी चुनी। ओड़िशा के खिलाफ रेलवे ने गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने हरियाणा के खिलाफ गेंदबाजी चुनी। छत्तीगढ़ के खिलाफ उत्तराखंड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

08:40 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मध्य प्रदेश का स्क्वाड

यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, सारांश जैन, शिवांग कुमार, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव, कुमार कार्तिकेय, हरप्रीत सिंह भाटिया, राहुल बाथम, ऋषभ चौहान, हर्ष गवली, आर्यन पांडे, माधव तिवारी, रितिक टाडा।

08:40 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: कर्नाटक का स्क्वाड

मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, मनवंत कुमार एल, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार विशक, प्रिसिध कृष्णा, श्रीशा आचार, विद्याधर पाटिल, विधाथ कावेरप्पा, कृष्णन श्रीजीत, शरथ बीआर, अभिलाष शेट्टी, हर्षिल धर्माणी, ध्रुव प्रभाकर।

08:35 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ग्रुप डी

ग्रुप डी में आंध्र का मुकाबला सर्विसेज, दिल्ली का मुकाबला हरियाणा, गुजरात का मुकाबला सौराष्ट्र, ओड़िशा का मुकाबला रेलवे से होगा।

08:30 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ग्रुप सी के मुकाबले

ग्रुप सी में गोवा का मुकाबला महाराष्ट्र, मुंबई का मुकाबला पंजाब, छत्तीसगढ़ का मुकाबला उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश का मुकाबला सिक्किम से होगा।

08:25 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ग्रुप बी के मुकाबले

ग्रुप बी में बड़ौदा का मुकाबला चंडीगढ़, हैदराबाद का मुकाबला जम्मू-कश्मीर, असम का मुकाबला विदर्भ और बंगाल का मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा।

08:20 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ग्रुप ए के मुकाबले

ग्रुप ए में झारखंड का मुकाबला त्रिपुरा, कर्नाटक का मुकाबला मध्य प्रदेश, केरल का मुकाबला तमिलनाडु, पुडुचेरी का मुकाबला राजस्थान से होगा।

08:13 (IST) 8 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी का 7वां राउंड

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सातवें राउंड के मुकाबले गुरुवार (8 जनवरी) को अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

08:12 (IST) 8 Jan 2026

नमस्कार!

नमस्कार! विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सातवें राउंड के मुकाबले गुरुवार (8 जनवरी) को खेले जाएंगे। मैच और खेलत जगत से जुड़े अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।