Vijay Hazare Trophy 2025 7th Round Match Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार आठ जनवरी 2026 को अहमदाबाद, राजकोट,जयुपर और बेंगलुरु में सातवें राउंड के मुकाबले खेले गए, जिसमें रोमांच, रिकॉर्ड और दमदार प्रदर्शन की भरमार देखने को मिली।
बाएं हाथ के स्पिनर शिवांग कुमार के करियर सर्वश्रेष्ठ पांच विकेट की बदौलत मध्य प्रदेश ने स्टार खिलाड़ियों से सजी कर्नाटक की टीम को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, वहीं विदर्भ ने असम को बड़ी शिकस्त देकर नॉकआउट में प्रवेश किया।
दूसरी ओर सरफराज खान ने लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा। हालांकि, गुरनूर बरार और मयंक मार्कंडेय की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब ने मुंबई को एक रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
दिल्ली ने हरियाणा को करारी शिकस्त देकर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सौराष्ट्र ने गुजरात को हराकर क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया। महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और जितेश शर्मा ने बेहतरीन शतक जड़ा। हार्दिक पंड्या और जितेश शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक ठोके।
सातवें राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई। ग्रुप ए से कर्नाटक-मध्य प्रदेश, ग्रुप बी से उत्तर प्रदेश-विदर्भ, ग्रुप सी से पंजाब-मुंबई और ग्रुप डी से दिल्ली-सौराष्ट्र ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के 7वें राउंड के मुकाबलों के नतीजे
ग्रुप A: मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हरा क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई
- अहमदाबाद में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 7 विकेट से हराया। शिवांग कुमार ने 10 ओवर में 5/45 लेकर करियर बेस्ट प्रदर्शन किया। कर्नाटक 47.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट। मध्य प्रदेश ने 23.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। वेंकटेश अय्यर 65 रन बनाकर नाबाद रहा।
- मध्य प्रदेश 20 अंक के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचा। कर्नाटक पहले ही 24 अंक के साथ क्वालिफाई कर चुका था।
- ग्रुप ए के अन्य मुकाबलों में तमिलनाडु ने केरल को 77 रन से हराया। तमिलनाडु ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 294 रन बनाए। केरल की टीम 40.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। केरल की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई।
- त्रिपुरा ने झारखंड को 197 रन से हराया। त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ 50 ओवर में 320 रन बनाए। झारखंड की पूरी टीम 31.1 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। झारखंड भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाया।
- राजस्थान ने पुडुचेरी को 132 रनों से हराया। राजस्थान ने 8 विकेट पर 269 रन बनाए। पुडुचेरी की टीम 26.5 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई।
ग्रुप B: त्रिकोणीय मुकाबले में विदर्भ ने मारी बाजी
- राजकोट में विदर्भ ने असम को 160 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
- विदर्भ की ओर से अथर्व तायडे (80) और रविकुमार समर्थ अर्धशतकीय पारियां खेली।
- नॉकआउट में प्रवेश के लिए विदर्भ का बंगाल व बड़ौदा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला था।
- विदर्भ ने 7 विकेट पर 308 रन बनाए। असम की टीम 35 ओवर में 148 रन ही बना पाई।
- अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 5 विकेट से हराया। बंगाल 45.1 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई।
- उत्तर प्रदेश ने 42.2 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन बना मैच जीत लिया।
- जम्मू-कश्मीर ने हैदराबाद को 3 विकेट से हराया। हैदराबाद ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 268 रन बनाए।
- जम्मू-कश्मीर ने 47.5 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। जेएंडके के आकिब नबी डार ने 3 विकेट लिए।
- आकिब ने बाद में बैटिंग करते हुए 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 82 गेंद में 114 रन की नाबाद पारी खेली।
- बड़ौदा ने चंडीगढ़ को 149 रन से हराया। बड़ौदा ने 49.1 ओवर में 391 रन बनाए।
- बड़ौदा के प्रियांशु मौलिया ने शतक (113 रन, 106 गेंद, 10 चौके, 1 छक्का) लगाया।
- हार्दिक पंड्या (75 रन, 31 गेंद, 2 चौके, 9 छक्के), जितेश शर्मा (73 रन, 33 गेंद, 8 चौके, 4 छक्के) और विष्णु सोलंकी (54 रन, 49 गेंद, 8 चौके) ने अर्धशतक लगाए।
- चंडीगढ़ की टीम 40 ओवर में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पंड्या ने 66 और महेश पिथिया ने 34 रन देकर 3-3 विकेट झटके। रसिख डार सलाम ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
ग्रुप C: पंजाब ग्रुप टॉपर, मुंबई दूसरे स्थान पर
- पंजाब-मुंबई में रोमांचक मैच हुआ। पंजाब ने मुंबई को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 45.1 ओवर में 216 रन ही बना पाई।
- अनमोलप्रीत सिंह (57 रन) और रमनदीप सिंह (72 रन) ने अर्धशतक लगाए। मुंबई के मुशीर खान ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे 2 विकेट लेने में सफल रहे।
- लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 26.2 ओवर में 10 विकेट पर 215 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के सरफराज ने 15 गेंद में सबसे तेज लिस्ट ए फिफ्टी लगाई।
- सरफराज खान 20 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से गुरनूर बरार ने 57 और मयंक मार्कंडेय ने 31 रन देकर ने 4-4 विकेट झटके।
अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र ने गोवा को पांच रन से हराया। महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 249 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (134 रन) ने शतक लगाया। विकी ओस्तवाल (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। गोवा के वासुकि कौशिक ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। - गोवा की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन ही बना पाई। ललित यादव 57 रन बनाकर नाबाद रहे। महाराष्ट्र के प्रशांत सोलंकी ने 56 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
- छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को सात रन से हराया। छत्तीसगढ़ ने 50 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। कप्तान अमनदीप खरे ने (62 रन) अर्धशतक लगाया। उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन ही बना पाई। छत्तीसगढ़ के देव आदित्य सिंह ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके।
- हिमाचल प्रदेश ने 38 ओवर के मुकाबले में सिक्किम को नौ विकेट से हराया। सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश ने 26.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। हिमाचल प्रदेश की ओर से कुशाल पाल (नाबाद 79 रन) और इनेश महाजन (73 रन) ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की।
ग्रुप D: दिल्ली ग्रुप टॉपर बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची
- दिल्ली ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया। हरियाणा पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। इशांत शर्मा ने 17, नवदीप सैनी ने 30 और प्रिंस यादव ने 35 रन देकर 3-3 विकेट चटकाए। दिल्ली ने 13.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर 107 रन बनाए और टेबल टॉपर के रूप में क्वार्टर फाइनल में पहुंची। नितीश राणा ने 57 रन की नाबाद पारी खेली।
- अन्य मुकाबलों में सौराष्ट्र ने गुजरात को 145 रन से हराया। सौराष्ट्र ने 4 विकेट पर 383 रन बनाए। विश्वराज जडेजा ने शतक (112 रन) लगाया। प्रेरक मांकड़ (86 रन) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात 40 ओवर में 238 रन ही बना पाई।
- रेलवे ने ओडिशा को पांच विकेट से हराया। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 251 रन बनाए। रेलवे ने 45.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए। रेलवे की ओर से साहब युवराज (नाबाद 118 रन) ने और जुबैर अली खान (नाबाद 65 रन) ने छठे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
- आंध्र ने सर्विसेज को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज की टीम 45 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। आंध्र ने 38.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया।
पूर्व रणजी क्रिकेटर की मैच के दौरान मौत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी रहे चुके थे हिस्सा
Vijay Hazare Trophy 2025-26: दिल्ली, मुंबई समेत क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें पक्की, देखें पूरा शेड्यूल
IND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूजीलैंड सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर, BCCI ने दी पूरी जानकारी; टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा की जगह लेगा कौन? पूर्व दिग्गज ने बताए ये 2 बड़े नाम
269 का लक्ष्य, स्कोर 90/7; फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने जीती हारी बाजी, IPL नीलामी में लगी थी 8.40 करोड़ की बोली
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: बड़ौदा ने चंडीगढ़ को हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से चूका
बड़ौदा ने चंडीगढ़ को 149 रन से हराया, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। बड़ौदा ने 49.1 ओवर में 391 रन बनाए, जिसमें प्रियांशु मोलिया ने 106 गेंद में 113 रन का योगदान दिया, जबकि हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद में नौ छक्कों समेत 75 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 33 गेंद में 73 और विष्णु सोलंकी ने 49 गेंद में 54 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 242 रन पर आउट हो गई और शिवम भाम्बरी का 95 गेंद में बनाया शतक भी काम नहीं आया।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विदर्भ ने असम को 160 रन से हराया
अथर्व तायडे और रविकुमार समर्थ के अर्धशतकों की मदद से विदर्भ ने असम को गुरुवार 8 जनवरी 2026 को 160 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नॉकआउट में प्रवेश के लिए विदर्भ का बंगाल और बड़ौदा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला था जिसमें उसे बड़ी जीत की जरूरत थी। विदर्भ ने सात विकेट पर 308 रन बनाए और जवाब में असम की टीम 35 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई।
कप्तान सुमित घड़ीगांवकर के नाबाद 80 रन भी काम नहीं आए। अथर्व तायडे (80) और ध्रुव शोरे (40) ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। ध्रुव शोरे के आउट होने के बाद अथर्व तायडे ने समर्थ के साथ 40 रन जोड़े। असम की टीम ने पांच विकेट 77 रन पर ही गंवा दिए थे और उसके बाद से वापसी मुश्किल थी। विदर्भ के लिए पार्थ रेखाडे ने 45 रन देकर चार विकेट लिए।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: केरल की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें खत्म
ग्रुप ए में तमिलनाडु ने केरल को 77 रन से हराकर उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया। तमिलनाडु के कप्तान एन जगदीशन ने 139 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 294 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल दिखाया जिसमें सचिन राठी (52 रन देकर चार विकेट) और मोहम्मद अली (36 रन देकर चार विकेट) ने केरल को 40.2 ओवर में 217 रन पर समेट दिया। अगर केरल यह मैच जीत जाता तो उसके 20 अंक हो जाते और वह मध्य प्रदेश के बराबर पहुंच जाता, तब क्वार्टरफाइनल के लिए नेट रन रेट से फैसला होता।
अर्जुन तेंदुलकर का शर्मनाक प्रदर्शन, वनडे में टेस्ट जैसी बल्लेबाजी; 5 रन से हारकर बाहर हुई गोवा
तिलक वर्मा बाहर, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे नंबर 3 पर! न्यूजीलैंड के खिलाफ कितनी बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: सौराष्ट्र ने गुजरात को 145 रनों से हराया
सौराष्ट्र ने गुजरात को 145 रनों से हराया। 384 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात की टीम 40 ओवर में 238 रन पर आउट हो गई।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 5 विकेट से हराया
उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 5 विकेट से हराया। बंगाल ने 45.1 ओवर में 269 रन बनाए। उत्तर प्रदेश ने 42 ओवर में 5 विकेट पर 268 रन बनाए।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: हिमाचल प्रदेश ने सिक्किम को हराया
हिमाचल प्रदेश ने सिक्किम को 9 विकेट से हराया। 161 रनों के लक्ष्य को 26.1 ओवर में 163 रन बनाकर हासिल किया।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: आंध्र ने सर्विसेज को 5 विकेट से हराया
आंध्र ने सर्विसेज को 5 विकेट से हराया। आंध्र ने 166 के लक्ष्य के जवाब में 38.1 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए।
ऋषभ पंत की विदाई, बल्ले से निकले 212 रन; टीम को अंतिम-8 में पहुंचाया, नॉकआउट से बाहर
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के परिणाम
दिल्ली ने हरियाणा के खिलाफ 106 रनों का लक्ष्य 1 विकेट खोकर 13.3 ओवर में हासिल किया। उसने 1 विकेट पर 107 रन बनाए। मुंबई को पंजाब ने 1 रन से हराया। 217 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई 26.2 ओवर में 215 रन ही बना पाई। राजस्थान ने पुडुचेरी को 132 रनों से हराया। राजस्थान ने 8 विकेट पर 269 रन बनाए। पुडुचेरी की टीम 26.5 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई। कर्नाटक को मध्य प्रदेश ने 7 विकेट से हराया। 208 रनों के लक्ष्य को 23.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।
अभिषेक ने श्रेयस की टीम को एक रन से हराया; सरफराज-मुशीर की मेहनत बेकार; 24 रन पर गिरे 6 विकेट
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: ध्रुव जुरेल का शतक
बंगाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने 270 रनों के लक्ष्य के जवाब में 31.2 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन बनाए। जीत के लिए 70 रन चाहिए। ध्रुव जुरेल 86 गेंद पर 103 और रिंकू सिंह 2 रन बनाकर क्रीज पर।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मुंबई को पंजाब ने 1 विकेट से हराया
सरफराज खान की तूफानी पारी बेकार चली गई है। मुंबई को पंजाब ने 1 विकेट से हराया। 217 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई 215 पर आउट हुई। पंजाब के लिए गुरनूर बरार और मयंक मार्कंडे ने 4-4 विकेट लिए।
आखिर न्यूजीलैंड दौरे पर नाइट क्लब में क्या हुआ था, जिसके कारण हैरी ब्रूक ने मांगी माफी?
8 चौके, 4 छक्के, जितेश शर्मा ने 33 गेंद में ही मचा दी धूम; बड़ौदा का स्कोर पहुंचाया 400 के करीब
मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु जापान की स्टार खिलाड़ी को हरा क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी बाहर
सरफराज खान ने 15 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक; अभिषेक शर्मा के एक ओवर में ठोक दिए 30 रन
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: दिल्ली ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया
दिल्ली ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया। वैभव कांडपाल ने नाबाद 28 और नितीश राणा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए। इसमें 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: सरफराज खान ने 15 गेंद पर अर्धशतक ठोका
सरफराज खान ने 15 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। वह 17 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा के एक ओवर में 30 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए।
अर्जुन तेंदुलकर का सूखा खत्म, 37 ओवर में 287 रन लुटाने के बाद मिला विकेट, दोस्त को ही किया चलता
श्रेयस अय्यर के सामने सरेंडर हुई अभिषेक शर्मा की टीम; मुशीर खान की घातक गेंदबाजी, लिए सबसे ज्यादा विकेट
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी स्कोर
ग्रुप सी में गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 249 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ पंजाब 216 पर आउट हुई। छत्तीसगढ़ को उत्तराखंड ने 265 पर आउट किया। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिक्किम ने 6 विकेट पर 82 रन बनाए। ग्रुप डी में आंध्र ने सर्विसेज को 165 रन पर आउट किया। दिल्ली ने हरियाणा को 105 रन पर आउट किया। गुजरात के खिलाफ सौराष्ट्र ने 4 विकेट पर 383 रन बनाए। ओड़िशा को रेलवे ने 252 रन पर आउट किया।
ग्रुप ए में झारखंड के खिलाफ त्रिपुरा ने 320 रन बनाए। कर्नाटक को मध्य प्रदेश ने 207 रन पर ऑल आउट किया। केरल के खिलाफ तमिलनाडु ने 8 विकेट पर 294 रन बनाए। पुडुचेरी के खिलाफ राजस्थान ने 8 विकेट पर 269 रन बनाए। ग्रुप बी में बड़ौदा ने चंडीगढ़ के खिलाफ 391 रन बनाए। हैदराबाद ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 9 विकेट पर 268 रन बनाए। असम ने विदर्भ के खिलाफ 7 विकेट पर 308 रन बनाए। बंगाल ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 269 रन बनाए।
नितीश रेड्डी की नाबाद फिफ्टी की मदद से हैदराबाद ने 50 ओवर में 268/9 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने निचले क्रम के तीन विकेट लेकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
