Vijay Hazare Trophy 2025-26 Round 6th Match Highlights: मंगलवार छह जनवरी 2026 को विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले हुए। छठे राउंड के बाद ग्रुप ए से कर्नाटक, ग्रुप बी से उत्तर प्रदेश, ग्रुप सी से मुंबई और पंजाब, ग्रुप डी से दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बिहार और मणिपुर का भी प्रमोशन हो गया। बिहार और मणिपुर ने प्लेट ग्रुप से एलीट ग्रुप के लिए क्वालिफाई किया। मतलब विजय हजारे ट्रॉफी के अगले संस्करण में ये दोनों टीमें एलीट ग्रुप में खेलेंगी।

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Points Table: विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के बाद अंक तालिका, टॉप-10 बल्लेबाज और गेंदबाज

बंगाल के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाज अमन राव ने दोहरा शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की। उन्होंने 154.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कर्नाटक के ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन छह पारी में पांचवां शतक जड़ने से चूक गए।

कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शतक जड़ा। उत्तर प्रदेश के लिए ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ा। गुजरात के लिए अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ा। केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

वॉशिंगटन सुंदर ने तमिलनाडु के लिए ओपनिंग की। दिल्ली ने रेलवे को हराया। बिहार ने मणिपुर को छह विकेट से हराकर प्लेट ग्रुप जीत लिया। केरल ने पुडुचेरी को आठ विकेट से हरा दिया।

ग्रुप ए के नतीजे

  • शानदार लय में चल रहे कप्तान मयंक अग्रवाल (100) और देवदत्त पडिक्कल (91) की बड़ी साझेदारी से कर्नाटक ने राजस्थान को 150 रन से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
  • कर्नाटक ने 7 विकेट पर 324 रन बनाने के बाद पेसर प्रसिद्ध कृष्णा (36 रन पर 5 विकेट) की अगुआई में राजस्थान को 38 ओवर में 174 रन पर समेट दिया। कर्नाटक की यह लगातार छठी जीत है।
  • कर्नाटक ने 24 अंक के साथ ग्रुप तालिका में शीर्ष स्थान पक्का किया। केरल, झारखंड, मध्य प्रदेश के 16-16 अंक हैं। तमिलनाडु-त्रिपुरा 8-8 अंकों के साथ क्रमशः 5वें और छठे स्थान पर हैं।
  • अनुभवी विष्णु विनोद की 84 गेंदों में नाबाद 162 की आक्रामक पारी से केरल ने पुडुचेरी को 21 ओवर शेष रहते 8 विकेट से हराकर नेट रनरेट में बड़ा सुधार किया।
  • भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (11 रन) और रोहन कुन्नुम्मल (8) विफल रहे, लेकिन विनोद की लिस्ट ए करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से केरल ने 247 रन का लक्ष्य 29 ओवर में हासिल किया।
  • झारखंड के उत्कर्ष सिंह के खेल (3 विकेट और 56 रन) के साथ शिखर मोहन (103) की शतकीय पारी से मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हरा क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें जीवंत रखीं।
  • उत्कर्ष ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे मध्यप्रदेश 48.4 ओवर में 277 रन ही बना पाई। झारखंड ने 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्रुप बी के नतीजे

  • अभिषेक गोस्वामी के शानदार शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने राजकोट में विदर्भ को 54 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • उत्तर प्रदेश ने पहले 5 विकेट पर 339 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी ने 103, प्रियंक गर्ग ने 67, ध्रुव जुरेल ने 56 और रिंकू सिंह ने 57 रन बनाए।
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए अमन मोखाड़े ने संघर्षपूर्ण 147 रन बनाए, लेकिन विदर्भ की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन ही बना पाई।
  • उत्तर प्रदेश की ओर से कुलदीप यादव ने 52 रन देकर तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।
  • उत्तर प्रदेश 20 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। विदर्भ, बंगाल और बड़ौदा के 16-16 अंक हैं और एक-एक मैच शेष है।
  • विदर्भ, बंगाल और बड़ौदा की टीमें क्वार्टर फाइनल की रेस में हैं। खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैदराबाद ने बंगाल को 107 रन से करारी शिकस्त दी।
  • इस हार से बंगाल की क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को झटका लगा। बंगाल ने 6 मैच में 4 जीत के साथ नेट रनरेट के आधार पर विदर्भ के बाद तीसरे स्थान पर है।
  • विष्णु सोलंकी (132) और प्रियांशु मोलिया (114) के शानदार शतकों की बदौलत बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर को 76 रन से हराया।
  • इस जीत के साथ बड़ौदा के 16 अंक हो गए। वह बंगाल और विदर्भ के साथ अंकों में बराबरी पर आ गया।
  • ग्रुप के एक अन्य मैच में मनन वोहरा (102) और अर्जुन आजाद (140) के शानदार शतकों की बदौलत चंडीगढ़ ने असम को सात विकेट से हराया।

ग्रुप सी के नतीजे

  • मुंबई ने जयपुर में हिमाचल प्रदेश को सात रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट से वापसी शानदार रही। उन्होंने 82 रन की पारी खेली।
  • श्रेयस अय्यर ने 53 गेंद में 10 चौके, 3 छक्के जड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से पहले फिटनेस साबित करने की कोशिश की।
  • इस ग्रुप में पंजाब ने भी गोवा को 6 विकेट से हराकर अंतिम आठ का टिकट पक्का किया।
  • पंजाब ने 40 ओवर के मैच में गोवा को 6 विकेट से शिकस्त दी। उसके भी 6 मैच में 20 अंक हैं।
  • ग्रुप के अन्य मैचों में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को छह रन, जबकि उत्तराखंड ने सिक्किम को 6 विकेट से हराया।

ग्रुप डी के नतीजे

  • दिल्ली ने रेलवे को 6 विकेट से हरा एक दौर का मैच शेष रहते क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली ने पांच साल में पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई।
  • ग्रुप के अन्य मैच में अक्षर पटेल के शानदार प्रदर्शन से गुजरात ने ओडिशा को 233 रन से हराया।
  • अक्षर ने 60 गेंद में 73 रन बनाये और पांच ओवर में सिर्फ 14 रन दिये।
  • गुजरात ने 6 विकेट पर 333 रन बनाए, लेकिन ओडिशा की टीम 28.1 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • सौराष्ट्र ने सेना को 111 रन से हराया, जबकि हरियाणा और आंध्र का मैच टाई रहा।

पहली पारी के स्कोर

हरियाणा बनाम आंध्र: हरियाणा 324 रन पर ऑलआउट।
रेलवे बनाम दिल्ली: रेलवे 179 रन पर ऑलआउट।
उत्तर प्रदेश बनाम विदर्भ: उत्तर प्रदेश 339/5
पुडुचेरी बनाम केरल: पुडुचेरी 247 रन पर ऑलआउट।
मध्य प्रदेश बनाम झारखंड: मध्य प्रदेश 277 रन ऑलआउट।
सौराष्ट्र बनाम सर्विसेज: सौराष्ट्र 349/5
कर्नाटक बनाम राजस्थान: कर्नाटक 324/7
गुजरात बनाम ओडिशा: गुजरात 333/6
असम बनाम चंडीगढ़: असम 284/7
हैदराबाद बनाम बंगाल: हैदराबाद 352/5
बड़ौदा बनाम जम्मू-कश्मीर: बड़ौदा 332 रन पर ऑलआउट।
तमिलनाडु बनाम त्रिपुरा: तमिलनाडु 259/6

Live Updates
08:33 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: दिल्ली का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर) सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, नितीश राणा, आयुष बडोनी, तेजस्वी दहिया, हर्ष त्यागी, हर्षित राणा, ईशांत शर्मा, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी, अनुज रावत, विराट कोहली, सिमरजीत सिंह, वैभव कांडपाल, रितिक शौकीन, यश ढुल, रोहन राणा, दिविज मेहरा, अर्पित राणा, आयुष डोसेजा।

08:32 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: नहीं खेलेंगे कोहली

विराट कोहली को दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ खेलते नहीं देखा जाएगा। हालांकि, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चयन के लिए उपलब्ध हैं।

08:30 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: गिल-श्रेयस खेलते दिखेंगे

विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड में भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर खेलते नजर आएंगे।

08:29 (IST) 6 Jan 2026

नमस्कार!

नमस्कार! विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड के मुकाबले मगंलवार को खेले जाएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी और खेल जगत से जुड़ी जानकारी के लिए जनसत्ता के साथ जुड़े रहें।