Vijay Hazare Trophy 2025-26 Round 6th Match Highlights: मंगलवार छह जनवरी 2026 को विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले हुए। छठे राउंड के बाद ग्रुप ए से कर्नाटक, ग्रुप बी से उत्तर प्रदेश, ग्रुप सी से मुंबई और पंजाब, ग्रुप डी से दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बिहार और मणिपुर का भी प्रमोशन हो गया। बिहार और मणिपुर ने प्लेट ग्रुप से एलीट ग्रुप के लिए क्वालिफाई किया। मतलब विजय हजारे ट्रॉफी के अगले संस्करण में ये दोनों टीमें एलीट ग्रुप में खेलेंगी।

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Points Table: विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के बाद अंक तालिका, टॉप-10 बल्लेबाज और गेंदबाज

बंगाल के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाज अमन राव ने दोहरा शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की। उन्होंने 154.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कर्नाटक के ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन छह पारी में पांचवां शतक जड़ने से चूक गए।

कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शतक जड़ा। उत्तर प्रदेश के लिए ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ा। गुजरात के लिए अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ा। केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

वॉशिंगटन सुंदर ने तमिलनाडु के लिए ओपनिंग की। दिल्ली ने रेलवे को हराया। बिहार ने मणिपुर को छह विकेट से हराकर प्लेट ग्रुप जीत लिया। केरल ने पुडुचेरी को आठ विकेट से हरा दिया।

ग्रुप ए के नतीजे

  • शानदार लय में चल रहे कप्तान मयंक अग्रवाल (100) और देवदत्त पडिक्कल (91) की बड़ी साझेदारी से कर्नाटक ने राजस्थान को 150 रन से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
  • कर्नाटक ने 7 विकेट पर 324 रन बनाने के बाद पेसर प्रसिद्ध कृष्णा (36 रन पर 5 विकेट) की अगुआई में राजस्थान को 38 ओवर में 174 रन पर समेट दिया। कर्नाटक की यह लगातार छठी जीत है।
  • कर्नाटक ने 24 अंक के साथ ग्रुप तालिका में शीर्ष स्थान पक्का किया। केरल, झारखंड, मध्य प्रदेश के 16-16 अंक हैं। तमिलनाडु-त्रिपुरा 8-8 अंकों के साथ क्रमशः 5वें और छठे स्थान पर हैं।
  • अनुभवी विष्णु विनोद की 84 गेंदों में नाबाद 162 की आक्रामक पारी से केरल ने पुडुचेरी को 21 ओवर शेष रहते 8 विकेट से हराकर नेट रनरेट में बड़ा सुधार किया।
  • भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (11 रन) और रोहन कुन्नुम्मल (8) विफल रहे, लेकिन विनोद की लिस्ट ए करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से केरल ने 247 रन का लक्ष्य 29 ओवर में हासिल किया।
  • झारखंड के उत्कर्ष सिंह के खेल (3 विकेट और 56 रन) के साथ शिखर मोहन (103) की शतकीय पारी से मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हरा क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें जीवंत रखीं।
  • उत्कर्ष ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे मध्यप्रदेश 48.4 ओवर में 277 रन ही बना पाई। झारखंड ने 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्रुप बी के नतीजे

  • अभिषेक गोस्वामी के शानदार शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने राजकोट में विदर्भ को 54 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • उत्तर प्रदेश ने पहले 5 विकेट पर 339 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी ने 103, प्रियंक गर्ग ने 67, ध्रुव जुरेल ने 56 और रिंकू सिंह ने 57 रन बनाए।
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए अमन मोखाड़े ने संघर्षपूर्ण 147 रन बनाए, लेकिन विदर्भ की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन ही बना पाई।
  • उत्तर प्रदेश की ओर से कुलदीप यादव ने 52 रन देकर तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।
  • उत्तर प्रदेश 20 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। विदर्भ, बंगाल और बड़ौदा के 16-16 अंक हैं और एक-एक मैच शेष है।
  • विदर्भ, बंगाल और बड़ौदा की टीमें क्वार्टर फाइनल की रेस में हैं। खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैदराबाद ने बंगाल को 107 रन से करारी शिकस्त दी।
  • इस हार से बंगाल की क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को झटका लगा। बंगाल ने 6 मैच में 4 जीत के साथ नेट रनरेट के आधार पर विदर्भ के बाद तीसरे स्थान पर है।
  • विष्णु सोलंकी (132) और प्रियांशु मोलिया (114) के शानदार शतकों की बदौलत बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर को 76 रन से हराया।
  • इस जीत के साथ बड़ौदा के 16 अंक हो गए। वह बंगाल और विदर्भ के साथ अंकों में बराबरी पर आ गया।
  • ग्रुप के एक अन्य मैच में मनन वोहरा (102) और अर्जुन आजाद (140) के शानदार शतकों की बदौलत चंडीगढ़ ने असम को सात विकेट से हराया।

ग्रुप सी के नतीजे

  • मुंबई ने जयपुर में हिमाचल प्रदेश को सात रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट से वापसी शानदार रही। उन्होंने 82 रन की पारी खेली।
  • श्रेयस अय्यर ने 53 गेंद में 10 चौके, 3 छक्के जड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से पहले फिटनेस साबित करने की कोशिश की।
  • इस ग्रुप में पंजाब ने भी गोवा को 6 विकेट से हराकर अंतिम आठ का टिकट पक्का किया।
  • पंजाब ने 40 ओवर के मैच में गोवा को 6 विकेट से शिकस्त दी। उसके भी 6 मैच में 20 अंक हैं।
  • ग्रुप के अन्य मैचों में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को छह रन, जबकि उत्तराखंड ने सिक्किम को 6 विकेट से हराया।

ग्रुप डी के नतीजे

  • दिल्ली ने रेलवे को 6 विकेट से हरा एक दौर का मैच शेष रहते क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली ने पांच साल में पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई।
  • ग्रुप के अन्य मैच में अक्षर पटेल के शानदार प्रदर्शन से गुजरात ने ओडिशा को 233 रन से हराया।
  • अक्षर ने 60 गेंद में 73 रन बनाये और पांच ओवर में सिर्फ 14 रन दिये।
  • गुजरात ने 6 विकेट पर 333 रन बनाए, लेकिन ओडिशा की टीम 28.1 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • सौराष्ट्र ने सेना को 111 रन से हराया, जबकि हरियाणा और आंध्र का मैच टाई रहा।

पहली पारी के स्कोर

हरियाणा बनाम आंध्र: हरियाणा 324 रन पर ऑलआउट।
रेलवे बनाम दिल्ली: रेलवे 179 रन पर ऑलआउट।
उत्तर प्रदेश बनाम विदर्भ: उत्तर प्रदेश 339/5
पुडुचेरी बनाम केरल: पुडुचेरी 247 रन पर ऑलआउट।
मध्य प्रदेश बनाम झारखंड: मध्य प्रदेश 277 रन ऑलआउट।
सौराष्ट्र बनाम सर्विसेज: सौराष्ट्र 349/5
कर्नाटक बनाम राजस्थान: कर्नाटक 324/7
गुजरात बनाम ओडिशा: गुजरात 333/6
असम बनाम चंडीगढ़: असम 284/7
हैदराबाद बनाम बंगाल: हैदराबाद 352/5
बड़ौदा बनाम जम्मू-कश्मीर: बड़ौदा 332 रन पर ऑलआउट।
तमिलनाडु बनाम त्रिपुरा: तमिलनाडु 259/6

Live Updates
13:00 (IST) 6 Jan 2026

शतक से चूके देवदत्त पडिक्कल, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच मचा दी धूम

देवदत्त पडिक्कल का लिस्ट ए क्रिकेट में 38 पारियों में 83.62 का औसत है। इस फॉर्मेट में 2000 रन बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे ज्यादा औसत है। …पूरी जानकारी
12:28 (IST) 6 Jan 2026
Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: केएल राहुल नहीं चले

केएल राहुल ज्यादा योगदान नहीं दे सके और 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए। कर्नाटक 287/5। ओडिशा के खिलाफ अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ा।

12:26 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: यशस्वी-सरफराज सस्ते में आउट

यशस्वी जायसवाल (15) और सरफराज खान (21) सस्ते में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर अभी क्रीज पर हैं। मुंबई 58/2

12:21 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: दिल्ली ने रेलवे को 179 रनों पर समेट दिया

दिल्ली ने रेलवे को 179 रनों पर समेट दिया। नवदीप सैनी और आयुष बदोनी ने 3-3 विकेट झटके। रेलवे के लिए कुश मराठे ने 51 रन बनाए।

12:05 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: जायसवाल मे जड़े 2 चौके

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल और मुशीर खान पारी की शुरुआत की। जायसवाल पहले ही दो चौके लगा चुके हैं। मुंबई 20/0

11:59 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मुंबई की पहले बल्लेबाजी

मुंबई के खिलाफ हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। 33 ओवरों का मैच होगा।

11:57 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मयंक अग्रवाल शतक बनाकर आउट

मयंक अग्रवाल शतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 107 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। केएल राहुल क्रीज पर हैं।

11:32 (IST) 6 Jan 2026

LIVE Cricket Score: ध्रुव जुरेल अर्धशतक जड़कर आउट

ध्रुव जुरेल अर्धशतक जड़कर आउट हुए। उन्होंने 61 गेंद पर 56 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी शतक के करीब हैं। उन्होंने 104 गेंद पर 98 रन बनाए। प्रियम गर्ग 43 रन बनाकर क्रीज पर।

11:30 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: तिलक वर्मा आउट

शाहबाज अहमद ने विकेट लिया और तिलक वर्मा 45 गेंदों में 34 रन बनाकर लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए। हैदराबाद ने 32 ओवर में 1 विकेट पर 191 रन बनाए।

11:27 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: सौराष्ट्र मजबूत स्थिति में

सौराष्ट्र ने सर्विसेज के खिलाफ 34 ओवर में 1 विकेट पर 188 रन बनाए। हार्विक देसाई 83 और प्रेरक मांकड़ 27 रन बनाकर क्रीज पर। विश्वराज सिंह जडेजा 71 रन बनाकर आउट हुए।

11:06 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल शतक से चूके

राजस्थान के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल शतक से चूक गए हैं। वह 82 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुतार को विकेट मिला। मयंक अग्रवाल 86 और करुण नायर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। कर्नाट ने 28.1 ओवर में 1 विकेट पर 184 रन बनाए।

11:03 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: अर्जुन तेंदुलकर का फ्लाप शो जारी

अर्जुन तेंदुलकर का फ्लाप शो जारी है। पंजाब के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। गोवा ने 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन बनाए। कश्यप बाकले 5 और स्नेहल कौथंकर 6 रन बनाकर क्रीज पर।

10:40 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: पंजाब ने चुनी गेंदबाजी

गोवा के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जयपुर में खराब रोशनी के कारण मैच में विलंब हुआ।

10:35 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: उत्तर प्रदेश मजबूत स्थिति में

उत्तर प्रदेश ने विदर्भ के खिलाफ 23 ओवर में 1 विकेट पर 123 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी 68 और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर क्रीज पर। आर्यन जुयाल 24 रन बनाकर आउट।

10:32 (IST) 6 Jan 2026

LIVE Cricket Score: दिल्ली के खिलाफ रेलवे की हालत खराब

दिल्ली के खिलाफ रेलवे की हालत खराब है। उसने 17.2 ओवर में 62 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। इशांत शर्मा, हर्षित राणा, नवदीप सैनी, हर्ष त्यागी और आयुष बदोनी ने विकेट झटके।

10:30 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल और मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक जड़ा

कर्नाटक ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। ओपनर देवदत्त पडिक्कल और मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक जड़ दिया है। मयंक 64 और पडिक्कल 63 रन बनाकर क्रीज पर। कर्नाटक ने 19 ओवर में बगैर विकेट के 125 रन बनाए।

09:55 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मध्य प्रदेश के दोनों ओपनर आउट

झारखंड के खिलाफ मध्य प्रदेश ने अपने दोनों ओपनर खो दिए हैं। यश दुबे और हिमांशु मंत्री अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पावरप्ले में आउट हो गए। शुभम शर्मा और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। मध्य प्रदेश ने 2 विकेट पर 54 रन बनाए।

09:54 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: वाशिंगटन सुंदर आउट

वाशिंगटन सुंदर आउट हुए। त्रिपुरा के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 30 गेंदों पर 9 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। तमिलनाडु ने 2 विकेट पर 30 रन बनाए।

09:38 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: इशांत शर्मा के हर्षित राणा ने रेलवे को झटका दिया

इशांत शर्मा के हर्षित राणा ने रेलवे को झटका दिया। उन्होंने प्रथम सिंह को पवेलियन भेजा। प्रथम ने 11 रन बनाए। रेलवे ने 6.2 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बनाए।

09:36 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: मोहम्मद शमी और आकाशदीप मंहगे रहे

मोहम्मद शमी और आकाशदीप शुरुआत में मंहगे साबित हुए। हालांकि, शमी ने शुरुआत में हैदराबाद के ओपनर्स को परेशान किया, लेकिन राहुल सिंह और अमन राव ने गैप ढूंढकर रन बनाए और जरूरत पड़ने पर हवाई शॉट भी खेले। बंगाल के खिलाफ 7 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 49/0।

09:33 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: बड़ौदा की खराब शुरुआत

जम्मू-क्श्मीर ने बड़ौदा के दोनों ओपनर नित्या पांड्या और अमित पासी को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया। आकिब नबी और युद्धवीर सिंह ने विकेट लिए। बड़ौदा ने 2 विकेट पर 34 रन बनाए।

09:22 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: इशांत शर्मा ने झटका विकेट

इशांत शर्मा ने रेलवे के ओपनर अंश यादव को 10 बॉल में बिना खाता खोले आउट करके दिल्ली के पहली सफलता दिलाई। रेलवे ने 1 विकेट पर 13 रन बनाए।

09:20 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: तमिलनाडु बनाम त्रिपुरा

त्रिपुरा के खिलाफ तमिलनाडु के लिए वाशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने उतरे। इस बीच, मुर सिंह ने दूसरे ओवर में एन जगदीसन को सस्ते में आउट कर दिया है। तमिलनाडु का स्कोर 1 विकेट पर 2 रन।

09:19 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: आज खेलने वाले प्रमुख खिलाड़ी

दिल्ली – ऋषभ पंत, हर्षित राणा।

गुजरात – अक्षर पटेल।

उत्तर प्रदेश – ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह।

बंगाल – मोहम्मद शमी, आकाशदीप, मुकेश कुमार।

हैदराबाद-तिलक वर्मा।

कर्नाटक- देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा।

तमिलनाडु – वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती।

केरल – संजू सैमसन।

09:17 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: सौराष्ट्र बनाम सर्विसेज प्लेइंग 11

सर्विसेज प्लेइंग इलेवन: हर्ष वर्धन, इरफान अली, विकास हथवाला, नकुल शर्मा (डब्ल्यू), पुलकित नारंग, पूनम पूनिया, पाल राज बहादुर, नितिन यादव, रजत पालीवाल (सी), अमित शुक्ला, विनीत धनखड़।

सौराष्ट्र प्लेइंग इलेवन: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जडेजा, प्रेरक मांकड़, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, रविंद्र जाडेजा, समर गज्जर, हेतविक कोटक, चिराग जानी, रुचित अहीर, अंकुर पंवार, चेतन सकारिया।

09:15 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: रेलवे और दिल्ली की प्लेइंग 11

रेलवे प्लेइंग इलेवन- अंश यादव, प्रथम सिंह, साहब युवराज, उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), राज चौधरी, आशुतोष शर्मा, कुश मराठे, जुबैर अली खान, कर्ण शर्मा (कप्तान), कुणाल यादव, राहुल शर्मा।

दिल्ली प्लेइंग इलेवन- सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, नितीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, तेजस्वी दहिया, हर्ष त्यागी, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी।

09:04 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: जयपुर के मैचों में टॉस में देरी

जयपुर में खराब रोशनी के कारण मुंबई बनाम हिमाचल,पंजाब बनाम गोवा, सिक्किम बनाम उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ बनाम महाराष्ट्र मैच के टॉस में देरी हुई है।

08:59 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी छठे राउंड का टॉस

दिल्ली के खिलाफ रेलवे ने बल्लेबाजी चुनी। चंड़ीगढ़ के खिलाफ असम ने बल्लेबाजी चुनी। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बड़ौदा ने बल्लेबाजी चुनी। उत्तर प्रदेश के खिलाफ विदर्भ ने गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद के खिलाफ बंगाल ने गेंदबाजी का फैसला किया। झारखंड के खिलाफ मध्य प्रदेश ने गेंदबाजी का फैसला किया। कर्नाटक के खिलाफ राजस्थान ने गेंदबाजी चुनी। तमिलनाडु के खिलाफ त्रिपुरा ने गेंदबाजी चुनी। पुडुचेरी के खिलाफ केरल ने गेंदबाजी चुनी।

08:40 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: आंध्र-सौराष्ट्र ने चुनी गेंदबाजी

हरियाणा के खिलाफ आंध्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सर्विसेज के खिलाफ सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

08:34 (IST) 6 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy 2025 LIVE Score: रेलवे का स्क्वाड

उपेंद्र यादव (विकेट कीपर), कर्ण शर्मा (कप्तान), अंश यादव, प्रथम सिंह, साहब युवराज, रवि सिंह, राज चौधरी, आशुतोष शर्मा, जुबैर अली खान, कुणाल यादव, राहुल शर्मा, कुश मराठे, आदर्श सिंह, आकाश पांडे, सूरज आहूजा, मोहम्मद सैफ।