Vijay Hazare Trophy 2025-26 LIVE Score Updates: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मंगलवार (13 जनवरी) को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड -2 में पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 345 रन बनाए। पंजाब के लिए कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 88, अनमोलप्रीत सिंह ने 70, नेहल वढेरा ने 56 और हरनूर सिंह ने 51 रन बनाए। रमनदीप सिंह 24 रन बनाकर नाबाद रहे। नमम धीर 23 और सवनीर सिंह 13 र बनाकर आउट हुए। मध्य प्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। आर्यन पांडे और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट लिए।

Vijay Hazare Trophy, 2025/26

Punjab 
345/6 (50.0)

vs

Madhya Pradesh  
132/7 (26.2)

BowlingORWKT
Krish Bhagat *4.2162
Ramandeep Singh1.2150
BattingRB
Tripuresh Singh25 24

Drinks ( Day – 3rd Quarter Final )
Madhya Pradesh need 214 runs in 142 balls at 9.04 rpo

चौथा क्वार्टर फाइनल बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड -1 में दिल्ली और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आयुष बदोनी की गैरमौजूदगी में इशांत शर्मा दिल्ली की कामन संभाली। विदर्भ ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 300 रन बनाए। विदर्भ के लिए यश राठौड़ ने 86, अथर्व तायडे ने 62 और ध्रुव शौरी ने 49 रन बनाए। रविकुमार समर्थ ने 23, यश कदम ने 19, रोहित बिनकर ने 15, नचिकेत भुटे ने 10, हर्ष दुबे ने 10 और अमन मोखड़े ने 6 रन बनाए। यश ठाकुर 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नितीश राणा ने 2-2 विकेट लिए।

Vijay Hazare Trophy, 2025/26

Delhi 
141/5 (30.1)

vs

Vidarbha  
300/9 (50.0)

BattingRB
Anuj Rawat31 56
Harsh Tyagi *13 14
BowlingORWKT
Yash Kadam *6.1180
Aman Mokhade3170

Play In Progress ( Day – 4th Quarter Final )
Delhi need 160 runs in 119 balls at 8.06 rpo

पंजाब प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर/कप्तान), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मार्कंडे, गुरनूर बरार।

मध्य प्रदेश प्लेइंग इलेवन: यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर (कप्तान), रजत पाटीदार, अक्षत रघुवंशी, त्रिपुरेश सिंह, शुभम शर्मा, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, आर्यन पांडे, कुलदीप सेन।

दिल्ली प्लेइंग इलेवन: वैभव कांडपाल, प्रियांश आर्य, नितीश राणा, अनुज रावत (विकेटकीपर), मयंक गुसाईं, तेजस्वी दहिया, हर्ष त्यागी, रितिक शौकीन, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा (कप्तान)

विदर्भ प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), हर्ष दुबे (कप्तान), यश कदम, नचिकेत भुटे, यश ठाकुर, प्रफुल्ल हिंगे।

Live Updates
15:48 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश को संभाला

मध्य प्रदेश ने 26.1 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बनाए। जीत के लिए 214 रन चाहिए। रजत पाटीदार 38 और त्रिपुरेश सिंह 25 रन बनाकर क्रीज पर।

15:35 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा

हर्ष दुबे ने मयंक गुसैन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। दिल्ली ने 26.2 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन बनाए। अनुज रावत 26 रन बनाकर क्रीज पर। हर्ष त्यागी ने बल्लेबाज हैं।

15:21 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: दिल्ली की स्थिति खराब

दिल्ली ने 23 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बनाए। जीत के लिए 191 रन चाहिए मयंक गुसैन 10 और अनुज रावत 21 रन बनाकर क्रीज पर।

15:17 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मध्य प्रदेश के 6 विकेट गिरे

सारांश जैन को सनवीर सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। त्रिपुरेश सिंह 3 और रजत पाटीदार 21 रन बनाकर क्रीज पर। मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 86 रन बनाए। जीत के लिए 260 रन चाहिए।

15:03 (IST) 13 Jan 2026

मध्य प्रदेश का पांचवां विकेट गिरा

अक्षत रघुवंशी को कृष भगत ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। सारांश जैन 4 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर क्रीज पर। मध्य प्रदेश ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 71 रन बनाए। जीत के लिए 275 रन चाहिए।

14:53 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: मध्य प्रदेश की हालत खराब

मध्य प्रदेश ने 15 ओवर में 60 रन पर 4 विकेट गंवाए। जीत के लिए 286 रन चाहिए। शुभम शर्मा 24 और वेंकटेश अय्यर बगैर खाता खोले आउट हुए। दोनों विकेट सनवीर सिंह ने लिए। रजत पाटीदार 7 और अक्षत रघुवंशी 1 रन बनाकर क्रीज पर।

14:51 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: विदर्भ के खिलाफ संकट में दिल्ली

वैभव कांडपाल 28 रन बनाकर आउट हुए। तेजस्वी दहिया 15 रन बनाकर आउट हुए। हर्ष दुबे ने दोनों विकेट झटका। दिल्ली ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बनाए। जीत के लिए 212 रन चाहिए।

14:22 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: हिमांशु मंत्री आउट

मध्य प्रदेश ने 10 ओवर में 2 विकेट 49 रन बनाए। जीत के लिए 297 रन चाहिए। हिमांशु मंत्री 18 रन बनाकर आउट हुए। गुरनूर बरार को विकेट मिला। शुभम शर्मा 21 और रजत पाटीदार 1 रन बनाकर क्रीज पर।

14:19 (IST) 13 Jan 2026
LIVE Cricket Score: नचिकेत भुटे ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके

नचिकेत भुटे ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर उन्होंने नितीश राणा को पवेलियन भेजा। तेजस्वी दहिया नए बल्लेबाज हैं। वैभव कांडपाल 23 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाए। जीत के लिए 242 रन चाहिए।

14:14 (IST) 13 Jan 2026

विजय हजारे ट्रॉफी: यश राठौड़-अथर्व तायडे के अर्धशतक, इशांत शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, विदर्भ ने दिल्ली को दिया 301 का लक्ष्य

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे क्वार्टर फाइनल में विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 9 विकेट पर 300 रन बनाए। विदर्भ के लिए यश राठौड़ और ओपनर अथर्व तायडे ने अर्धशतक जड़े। …पूरी जानकारी
14:04 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: मध्य प्रदेश की खराब शुरुआत

मध्य प्रदेश के ओपनर यश दुबे को गुरनूर बरार सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। हिमांशु मंत्री 11 और शुभमन शर्मा 4 रन बनाकर क्रीज पर।

14:03 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: प्रियांश आर्या-वैभव कांडपाल क्रीज पर

दिल्ली ने 4 ओवर में बगैर विकेट पर 31 रन बनाए। 270 रन जीत के लिए चाहिए। प्रियाश आर्या 14 और वैभव कांडपाल 11 रन बनाकर क्रीज पर।

13:28 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: विदर्भ की बल्लेबाजी

विदर्भ के लिए यश राठौड़ ने 86, अथर्व तायडे ने 62 और ध्रुव शौरी ने 49 रन बनाए। रविकुमार समर्थ ने 23, यश कदम ने 19, रोहित बिनकर ने 15, नचिकेत भुटे ने 10, हर्ष दुबे ने 10 और अमन मोखड़े ने 6 रन बनाए। यश ठाकुर 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नितीश राणा ने 2-2 विकेट लिए।

13:23 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: पंजाब की बल्लेबाजी

पंजाब के लिए कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 88, अनमोलप्रीत सिंह ने 70, नेहल वढेरा ने 56 और हरनूर सिंह ने 51 रन बनाए। रमनदीप सिंह 24 रन बनाकर नाबाद रहे। नमम धीर 23 और सवनीर सिंह 13 र बनाकर आउट हुए। मध्य प्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। आर्यन पांडे और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट लिए।

13:17 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब ने 345 रन बनाए

मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 345 रन बनाए। रमनदीप सिंह 24 रन बनाकर नाबाद रहे। सनवीर सिंह 13 रन बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर को विकेट मिला।

13:14 (IST) 13 Jan 2026

LIVE Cricket Score: दिल्ली ने विदर्भ को 301 रनों का लक्ष्य दिया

दिल्ली के खिलाफ विदर्भ ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 300 रन बनाए। प्रफुल हिंगे 0 और यश ठाकुर 1 रन बनाकर क्रीज पर।

12:50 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: यश राठौड़ शतक के करीब

विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 47 ओवर में 6 विकेट पर 280 रन बनाए। नचिकेत भुटे 9 और यश राठौड़ 81 रन बनाकर क्रीज पर।

12:20 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: यश राठौड़-यश कदम क्रीज पर

विदर्भ ने 42 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाए। यश राठौड़ ने 57 और यश कदम 19 रन बनाकर क्रीज पर। 49 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी।

11:48 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: नमन धीर को वेंकटेश अय्यर ने पवेलियन भेजा

नमन धीर को वेंकटेश अय्यर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। नेहल वढेरा नए बल्लेबाज हैं। अनमोलप्रीत सिंह 26 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब ने 35.1 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए।

11:46 (IST) 13 Jan 2026

LIVE Cricket Score: नमन धीर और अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर

पंजाब ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन बनाए। नमन धीर 23 और अनमोलप्रीत सिंह 26 रन बनाकर क्रीज पर। 34 गेंद पर 44 रनों की साझेदारी हुई।

11:45 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: रविकुमार समर्थ रन आउट

रविकुमार समर्थ रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 24 गेंद पर 23 रन बनाए। यश राठौड़ 20 रन बनाकर क्रीज पर। विदर्भ ने 33.5 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए।

11:39 (IST) 13 Jan 2026

चोट के बावजूद सुंदर के खेलने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, गिल के बहाने भारतीय टीम मैनेजमेंट की लगाई क्लास

तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं और अब उन्हें बाकी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी उनके खेलने पर संदेह है। …पूरी जानकारी
11:28 (IST) 13 Jan 2026

प्रभसिमरन सिंह आउट

प्रभसिमरन सिंह 86 गेंद पर 88 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप सेन को विकेट मिला। अनमोलप्रीत सिंह 14 रन बनाकर क्रीज पर। नमन धीर 10 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब ने 31 ओवर में 2 विकेट 169 रन बनाए।

11:26 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: अथर्व तायडे-ध्रुव शौरी आउट

अथर्व तायडे को इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा। 72 गेंद पर 8 चौके की मदद से 62 रन बनाए। ध्रुव शौरी 49 रन बनाकर आउट हुए। प्रिंश यादव ने विकेट झटका। उन्होंने 71 गेंद पर 49 रन बनाए। रविकुमार समर्थ 20 और यश राठौड़ 3 रन बनाकर क्रीज पर।

10:50 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: हरनूर सिंह आउट

पंजाब ने 23 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बनाए। हरनूर सिंह को आर्यन पांडे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 51 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह 3 रन बनाकर क्रीज पर।

10:49 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: ध्रुव शौरी अर्धशतक करीब

विदर्भ ने 23 ओवर में 1 विकेट पर 116 रन बनाए। ध्रुव शौरी 41 और अथर्व तायडे 60 रन बनाकर क्रीज पर। 105 गेंद 85 रनों की साझेदारी।

10:40 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: अथर्व तायडे ने अर्धशतक जड़ा

विदर्भ के लिए अथर्व तायडे ने अर्धशतक जड़ा। वह 57 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। ध्रुव शौरी 38 रन बनाकर क्रीज पर। विदर्भ ने 20.3 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बनाए। 90 गेंद पर 72 रनों की साझेदारी।

10:37 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: प्रभसिमरन के बाद हरनूर के अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह के बाद हरनूर सिंह ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। हरनूर 68 गेंद पर 50 और प्रभसिमरन सिंब 54 गेंद पर 58 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब ने 20.3 ओवर में बगैर विकेट के 113 रन बनाए।

10:24 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score Updates: प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 6 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। हरनूर सिंह 32 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब ने 17 ओवर में 87 रन बनाए।

10:19 (IST) 13 Jan 2026

Vijay Hazare Trophy LIVE Score: प्रभसिमरन अर्धशतक के करीब

पंजाब ने 16 ओवर में बगैर विकेट के 79 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 45 और हरनूर सिंह 30 रन बनाकर क्रीज पर।